Festive season calls for stylish looks — but with comfort and culture in mind. Here’s a quick guide on what to wear and what to avoid, so you can shine without a fashion fail!
Festive season calls for stylish looks — but with comfort and culture in mind. Here’s a quick guide on what to wear and what to avoid, so you can shine without a fashion fail!

summary: त्योहारों में दिखें सबसे खास, जानें सही फैशन का राज

त्योहारों में दिखें खास, लेकिन ध्यान रहे फैशन के साथ-साथ परंपरा भी बनी रहे। जानिए, क्या पहनें और किन गलतियों से बचें ताकि आपका लुक भी दमदार हो और आप भी आरामदायक महसूस करें।

Festive Fashion Rules: त्योहार सिर्फ पूजा-पाठ या मिठाइयों का नाम नहीं है, बल्कि ये अपने आप में एक पूरा अनुभव है जिसमें खुशी, रिश्ते, रंग, और फैशन भी शामिल हैं। हर कोई चाहता है कि त्योहारों के मौके पर वो सबसे खास और खूबसूरत दिखे। लेकिन फैशन का मतलब सिर्फ स्टाइल नहीं होता, बल्कि उसमें आराम, सादगी और परंपरा की झलक भी ज़रूरी होती है। कई बार हम दिखावे या ट्रेंड्स के पीछे भागते हुए ऐसे कपड़े या लुक चुन लेते हैं जो त्योहार के माहौल से मेल नहीं खाते या फिर खुद हमें ही असहज कर देते हैं। इसलिए ज़रूरी है कि हम जानें कि त्योहारों के समय कौन-सी फैशन से जुड़ी बातें अपनानी चाहिए और किन चीज़ों से बचना चाहिए।

Festivals are connected to our religion and culture, so it’s nice to wear traditional clothes on such occasions. For example, girls can wear sarees, suits, or lehengas, while boys can wear kurta-pajama or dhoti-kurta. Such attire helps you immerse yourself in the festive spirit.
Traditional clothes

त्योहार हमारे धर्म और संस्कृति से जुड़े होते हैं, इसलिए इस मौके पर पारंपरिक कपड़े पहनना अच्छा लगता है। जैसे गर्ल्स साड़ी, सूट या लहंगा पहन सकती हैं और लड़के कुर्ता-पायजामा या धोती-कुर्ता। ऐसे कपड़े आपको त्योहार के रंग में रंग देते हैं।

जैसे ही कपड़े पहनें जिनमें आप पूरे दिन आसानी से चल-फिर सकें, पूजा कर सकें और मेहमानों से मिल सकें। बहुत भारी या चुभने वाले कपड़े पहनने से आप असहज महसूस कर सकते हैं।

अगर सर्दी का मौसम है तो गर्म कपड़े चुनें जैसे शॉल, जैकेट के साथ ट्रेडिशनल ड्रेस। गर्मी है तो सूती कपड़े बेहतर होते हैं। इससे आप पूरे दिन आराम से रहेंगे।

त्योहारों पर ज़रूरी नहीं कि बहुत ज़्यादा मेकअप या तड़क-भड़क हो। हल्का-सा मेकअप, अच्छी हेयरस्टाइल और साफ कपड़े ही आपको सुंदर दिखाने के लिए काफी हैं।

A few bangles, earrings, a bindi, or a simple necklace can enhance your look beautifully. Too much jewelry, however, can spoil the overall appearance.
Accessories

थोड़ी सीचूड़ी , झुमके, बिंदी या सिंपल नेकलेस आपके लुक को सुंदर बना देंगे। ज़रूरत से ज़्यादा गहनों से लुक बिगड़ भी सकता है।

त्योहार पर स्टाइलिश दिखना अच्छा है, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा चमकीले या बहुत भारी कपड़े पहनना आपके लुक को ओवर दिखा सकता है और आप असहज भी महसूस करेंगे।

बहुत टाइट कपड़े पहनने से चलना-फिरना मुश्किल हो सकता है, और बहुत ढीले कपड़े अच्छे नहीं लगते। इसलिए बीच का रास्ता चुनें जो अच्छे भी लगें और आरामदायक भी हों।

दूसरों की ड्रेस देखकर वही पहनने की कोशिश न करें। हर किसी की बॉडी और पसंद अलग होती है। वही पहनें जो आप पर अच्छा लगे।

त्योहार पूजा का समय होता है, इसलिए बहुत ज़्यादा मेकअप या फैशनेबल कपड़े पूजा के समय ठीक नहीं लगते। सादगी ही सबसे सुंदर होती है।

Festivals involve a lot of movement, such as attending prayers, dancing, or serving guests. In such situations, wearing high heels or tight shoes can be uncomfortable.
Comfortable footwear

त्योहारों में चलना-फिरना, पूजा, डांस या मेहमानों की सेवा होती है। ऐसे में हाई हील्स या टाइट जूते पहनने से तकलीफ हो सकती है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...