Three festive hairstyles: floral braid with curls, sleek bun with pastel blooms, and soft waves with a red rose—perfect for weddings or traditional events.
glamorous look for navratri

Summary : नवरात्रि 2025: पारंपरिक परिधान में मॉडर्न ट्विस्ट के साथ पाएं ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक 2-Line Summary: इस नवरात्रि पारंपरिक साड़ी और लहंगे को मॉडर्न ब्लाउज़, ट्रेंडी एक्सेसरीज़ और नैचुरल मेकअप के साथ स्टाइल करें। सही रंग, फुटवियर और हेयरस्टाइल से आपका लुक बनेगा ट्रेडिशनल भी और ग्लैमरस भी। चाहें तो मैं इसका इंस्टाग्राम कैप्शन या Pinterest टाइटल भी तैयार कर सकती हूँ!

इस नवरात्रि पारंपरिक साड़ी और लहंगे को मॉडर्न ब्लाउज़, ट्रेंडी एक्सेसरीज़ और नैचुरल मेकअप के साथ स्टाइल करें।
सही रंग, फुटवियर और हेयरस्टाइल से आपका लुक बनेगा ट्रेडिशनल भी और ग्लैमरस भी

Glamorous Looks for Navratri: नवरात्रि का त्यौहार आने वाला है और इस त्यौहार माँ दुर्गा अपने भक्तों पर अपनी असीम कृपा बरसाती है।  ऐसा माना जाता है कि इन नौ दिनों में माँ अपने भक्तों के घर पर धन, वैभव, खुशहाली, शांति और शक्ति का प्रतीक बनकर निवास करती है।  यह दिन काफी पवित्र माने जाते हैं। 

लेकिन आपको बता दें कि यह त्यौहार न सिर्फ भक्ति-भाव और पूजा-पाठ का है बल्कि यह त्यौहार रंग और खुशियों का भी है तो इस नवरात्री आप अपने फैशन लुक को कुछ नयापन भी दे सकते है। जो इस त्यौहार में आपके लुक को न सिर्फ निखारता है बल्कि यह आपके ट्रेडिशन से भी जोड़कर रखता है। आइये जानते है कैसे?

ट्रेडिशनल आउटफिट्स का अट्रैक्शन

Woman in deep green Anarkali suit with gold-embroidered dupatta, traditional jewelry, and festive heels—perfect for Navratri celebrations.
image credit – Klothtrend

नवरात्रि की बात आते ही सबसे पहले साड़ी और लहंगे का ख्याल आता है। जिसमें आप चंदेरी, बनारसी या कांचीपुरम साड़ी चूज कर सकते हैं।  जिसको आप ऑफ-शोल्डर या हाई-नेक ब्लाउज़ के साथ कैरी करें, इससे आपका लुक अलग तो लगेगा ही साथ ही यह आपको मॉडर्न टच भी देता है। इसके साथ ही आप अगर लहंगा कैरी करना चाहते हैं तो आप मिरर वर्क या एंब्रॉइडरी वाले लहंगे को अपने कपड़ों में शामिल कर सकते हैं।  जिसके साथ आप स्टाइलिश चोली या क्रॉप टॉप पहन सकते हैं। 

ग्लैमरस लुक के लिए सही रंग

अगर आप अपने लुक में कुछ बदलाव चाहते हैं तो कपड़ो के साथ साथ आपको सही और सुन्दर रंगो को भी चूज करना जरुरी है। नवरात्रि में आउटफिट जितना शाइन वाला होगा वह उतना ही प्यारा और एनर्जेटिक लगेगा। जिसके लिए आप पीला, लाल, हरा और नीला इन रंगों के कपड़ों को चूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप अपने लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए ट्रेंडी दुपट्टा कैरी सकते हैं। 

अच्छी एक्सेसरीज़ को चूज करें

Gold-toned bridal jewelry set with red and white stones, featuring necklace, earrings, and maang tikka on green backdrop.
image credit – panashindia

नवरात्री हो या कोई भी त्यौहार हो, जहां कपड़ों में आप ध्यान देते हैं और वहां अगर सही एक्सेसरीज़ न हो तो फैशन अधूरा सा लगता है। नवरात्रि फैशन एक्सेसरीज़ में आप कानों के लिए बड़े झुमके, हाथों के लिए ट्रेडिशनल कंगन या लेयर्ड नेकलेस कैरी कर सकते हैं।  इसके अलावा अगर आप चूड़ियां पहनना चाहते हैं तो आप हाथों में रंग-बिरंगी चूड़ियां पहन सकते है, जो आपके ऑउटफिट के साथ मैच हो जाये।  अच्छी एक्सेसरीज़ का चुनाव आपके लुक में चार चाँद लगा देगा।

कंफर्टेबल फुटवियर और बैग

सही और कंफर्टेबल फुटवियर हों तो आप किसी भी ड्रेस के साथ आराम से पूरा दिन निकाल सकते हैं।  इसलिए इस नवरात्री को अपने लुक को बेहतर और कंफर्टेबल बनाये रखने के लिए जरुरी है कि आप सही फुटवियर को चूज करें जो आपकी ड्रेस के साथ मैच करें साथ ही आपको कैरी करने में आसानी हो।  इसके साथ एक अच्छा बैग कैरी करना आपके लुक को कम्प्लीट करता है। फुटवियर में आपके लिए एथनिक जूतियां या मोज़री बेस्ट ऑप्शन है और दूसरी तरफ बैग के लिए एथनिक क्लच या एंब्रॉइडरी वाला बैग एक अच्छा कॉम्बिनेशन होगा।

मेकअप और हेयरस्टाइल

Two bridal hairstyles: one with romantic curls and white floral clip, the other with sleek bun and pink flowers—both paired with elegant outfits and jewelry
glamorous look for navratri

अच्छे कपड़े और फुटवियर कैरी करने के साथ साथ अगर आप थोड़ा सा मेकअप भी करें तो इससे आप एक रॉयल लुक पा सकते हैं।  इसके लिए जरुरी है कि हल्का और नैचुरल मेकअप रखें जिसमें आप लिपस्टिक, काजल और हल्का ब्लश यूज कर सकती हैं।  इससे आपका लुक बहुत ही प्यारा लगेगा और बात अगर हेयरस्टाइल की करें तो आप ब्रेड हेयरस्टाइल, पोनीटेल या बन बना सकते हैं।  जिसमें आप गजरा लगाकर ट्रेडिशनल और मॉडर्न दोनों लुक पा सकते हैं।

तो ये हैं कुछ ट्रेडिशनल कपड़े जो मॉर्डन और ग्लैमरस लुक देते हैं।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...