Overview: सेक्स करते वक्त होता है कमजोरी का अहसास, दादी मां के इन नुस्खों से पाएं ताकत
सेक्सुअल कमजोरी के कारण शरीर, मस्तिष्क और लाइफस्टाइल पर प्रभाव पड़ता है। संतुलित आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन से इसे मैनेज किया जा सकता है।
Sexual Weakness: सेक्सुअल वीकनेस या कमजोरी एक ऐसा विषय है, जिस पर लोग खुलकर बात करने से हिचकिचाते हैं। फिर भी, यह लाखों लोगों की जिंदगी और रिश्तों को प्रभावित करता है। चाहे शारीरिक, मानसिक या लाइफस्टाइल से जुड़ी वजह हो, सेक्स समस्याएं आत्मविश्वास और खुशहाली को कम कर सकती है। लेकिन चिंता न करें, दादी मां के प्राकृतिक नुस्खों और आयुर्वेदिक उपायों से आप इस कमजोरी को दूर कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
सेक्सुअल कमजोरी क्या है

सेक्सुअल कमजोरी का मतलब है सेक्सुअल प्रदर्शन या संतुष्टि में कमी। यह कम यौन इच्छा, इरेक्शन में कठिनाई, शीघ्रपतन या सेक्स से संतुष्टि न मिलने के रूप में प्रकट हो सकती है। कभी-कभार ऐसी समस्याएं सामान्य मानी जाती हैं, लेकिन लगातार हो रहीं ये दिक्कतें गंभीर कारणों की ओर इशारा करती हैं।
सेक्सुअल कमजोरी के लक्षण
– यौन इच्छा में कमी।
– इरेक्शन प्राप्त करने या बनाए रखने में परेशानी।
– शीघ्रपतन।
– सेक्स में संतुष्टि का अभाव।
– प्रदर्शन से जुड़ी चिंता या तनाव।
सेक्सुअल कमजोरी के कारण
शारीरिक कारण
हार्मोनल असंतुलन: टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स यौन कार्यप्रणाली में महत्वपूर्ण हैं। इनका असंतुलन यौन इच्छा और इरेक्शन को प्रभावित करता है।
पुरानी बीमारियां: डायबिटीज, हाई बीपी और हार्ट डिजीज ब्लड फ्लो और नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
दवाओं के दुष्प्रभाव: कुछ एंटी-डिप्रेसेंट्स और हाई बीपी की दवाएं सेक्सुअल प्रदर्शन को कमजोर करती हैं।
मानसिक कारण
तनाव और चिंता: मानसिक दबाव यौन उत्तेजना में बाधा डालता है।
अवसाद: डिप्रेशन यौन रुचि को खत्म कर सकता है।
रिश्तों में तनाव: पार्टनर के साथ अनबन या भावनात्मक दूरी भी इसका कारण हो सकती है।
लाइफस्टाइल कारण
गलत खानपान, नींद की कमी, धूम्रपान और शराब का अत्यधिक सेवन।
दादी मां के प्राकृतिक नुस्खे

प्याज: प्याज में नाइट्रेट्स और जिंक प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो यौन इच्छा को बढ़ाते हैं। रोज सुबह नाश्ते से पहले एक चम्मच तिल के तेल को भोजन के साथ लें और तीन छोटे कच्चे प्याज चबाएं। रात के खाने से पहले भी ऐसा करें। दो सप्ताह में आपको फर्क दिखेगा।
सुपारी: सुपारी में मौजूद प्राकृतिक अल्कलॉइड्स डोपामाइन रिलीज होता हैं, जो खुशी और प्रेरणा बढ़ाता है। सुबह सुपारी को दही में भिगोएं और रात को सोने से पहले चबाएं। यह यौन अनुभव को बेहतर बनाता है।
आंवला: आंवले का रस रोज पीने से लोहा और जिंक की पूर्ति होती है, जो सहनशक्ति और शुक्राणु गुणवत्ता को बढ़ाता है।
जिनसेंग: जिनसेंग एक प्रसिद्ध आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है। इसके कंपाउंड मांसपेशियों को आराम देकर इरेक्शन में मदद करते हैं।
मैका रूट: पेरू में इसे “पेरुवियन वियाग्रा” कहते हैं। मैका रूट पाउडर को भोजन या ड्रिंक में मिलाकर लेने से यौन शक्ति बढ़ती है।
अश्वगंधा मिश्रण: अश्वगंधा पाउडर, हरी वायलट/स्पेड फ्लावर पाउडर, मखाना बीज पाउडर, काली मूसली जड़ पाउडर, गोखरू बीज पाउडर ,जायफल पाउडर ले लें। इन सभी को मिलाकर एक डिब्बे में रखें। रात को एक चम्मच मिश्रण को एक गिलास दूध या गुनगुने पानी के साथ लें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
संतुलित आहार: नाइट्रेट्स और जिंक युक्त भोजन जैसे हरी सब्जियां, मछली और नट्स खाएं।
व्यायाम: रोज 30 मिनट का व्यायाम ब्लड फ्लो और हार्मोन स्तर को बेहतर करता है।
तनाव को करें मैनेज: योग और ध्यान से मानसिक तनाव कम करें।
डॉक्टर की सलाह: अगर समस्या गंभीर हो, तो आयुर्वेदिक चिकित्सक या डॉक्टर से परामर्श लें।
