Summary: दिवाली के लिए मस्ट-हैव शॉपिंग आइटम्स जो बढ़ाएं खुशियाँ
दिवाली का त्योहार खुशियाँ, रोशनी और मिठास लेकर आता है। इस अवसर को खास और यादगार बनाने के लिए सही चीज़ों की खरीदारी बहुत ज़रूरी है।
Diwali Shopping List: दिवाली का त्योहार खुशियां, रोशनी और मिठास लेकर आता है। हर कोई चाहता है कि उसका त्योहार यादगार बने। दिवाली के मौके पर लोग तरह-तरह की शॉपिंग करते हैं ताकि घर को सजाया जा सके। अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि दिवाली पर क्या-क्या खरीदना चाहिए, तो चिंता की बात नहीं है। आज हम आपको बताने वाले हैं कि दिवाली पर किन जरूरी चीजों की खरीदारी करनी चाहिए ताकि आपका त्योहार और भी खास और यादगार बन जाए।
दीये और लाइट्स
दिवाली को रोशनी का त्योहार कहा जाता है, इसलिए घर को जगमगाने के लिए दीये और लाइट्स सबसे ज़रूरी चीज़ हैं। मिट्टी के पारंपरिक दीये खरीदें और उनमें देसी घी या तेल का उपयोग करें, जिससे घर में पॉजिटिव वाइब बनी रहे। साथ ही LED स्ट्रिंग लाइट्स, लैंटर्न और फेयरी लाइट्स से बालकनी, दरवाज़े और खिड़कियों को सजाएं। आजकल बाजार में रंग-बिरंगे इलेक्ट्रिक दीये भी मिलते हैं जो सजावट को और आकर्षक बनाते हैं।
रंगोली और डेकोरेशन आइटम

इस फेस्टिवल में रंगोली बनाना शुभता का प्रतीक माना जाता है। रंगोली पाउडर, फूलों की पंखुड़ियाँ और स्टिकर वाली रंगोलियाँ खरीद सकते हैं। दरवाज़े पर तोरण, बंदनवार, और दीवारों पर सजाने के लिए वॉल हैंगिंग्स, पेपर लैंप्स और सजावटी कैंडल्स लें।
लक्ष्मी-गणेश पूजा सामग्री
दिवाली की शाम लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा होती है। इसके लिए पूजा थाली, कलश, नारियल, फूल, अगरबत्ती, कपूर, रोली, चावल, चांदी या मिट्टी के सिक्के और मिठाई की आवश्यकता होती है। नई मूर्ति खरीदना शुभ माना जाता है। साथ ही, पूजा के लिए नया पीला या लाल कपड़ा और चांदी का सिक्का रखना भी शुभता बढ़ाता है।
मिठाइयां और नमकीन
दिवाली पर घर-घर में मिठास बांटी जाती है। लड्डू, बर्फी, काजू कतली, चॉकलेट्स, और ड्राई फ्रूट्स जैसे गिफ्ट बॉक्स लोकप्रिय रहते हैं। अगर आप होममेड मिठाइयाँ पसंद करते हैं, तो बेसन लड्डू, गुझिया या चकली जैसे स्नैक्स बना सकते हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए नमकीन मिक्सचर, मठरी और चिवड़ा भी साथ रखें।
नए कपड़े और ज्वेलरी
दिवाली पर नए कपड़े पहनना परंपरा है क्योंकि यह नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। महिलाएं साड़ी, सूट या लहंगा चूज़ कर सकती हैं, जबकि पुरुष कुर्ता-पायजामा या एथनिक जैकेट पहन सकते हैं। बच्चों के लिए रंगीन और आरामदायक कपड़े चुनें। साथ ही, नई ज्वेलरी या एक्सेसरीज़ जैसे झुमके, ब्रेसलेट या वॉच से अपना लुक पूरा करें।
गिफ्ट्स और ड्राई फ्रूट्स

दिवाली पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को उपहार देना शुभ और प्यार जताने का तरीका है। गिफ्ट के तौर पर ड्राई फ्रूट बॉक्स, हैंडमेड कैंडल्स, सुगंधित लैंप, डेकोरेटिव शोपीस, या स्वीट हैम्पर दे सकते हैं। आप अपने दोस्तों या परिवार के लिए पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स जैसे फोटो फ्रेम या कस्टम कार्ड भी बनवा सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज
दिवाली सेल के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंसेज पर ऑफर मिलते हैं। इसलिए यह समय टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, माइक्रोवेव या मोबाइल जैसे नए गैजेट्स खरीदने के लिए बढ़िया होता है। इसे शुभ समय माना जाता है क्योंकि त्योहार पर नई चीजें खरीदना समृद्धि का प्रतीक है।
