A woman with long, shiny, wavy brown hair holding her hair in both hands, looking straight ahead with a gentle smile against a neutral background.
Beautiful woman showcasing her long, healthy, and glossy brown hair.

Summary:गीले बालों में तेल लगाना है जावेद हबीब की सबसे बड़ी ट्रिक

हेयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के अनुसार, मजबूत और चमकदार बालों का राज़ है उनकी सफाई और नियमित देखभाल। बालों को रोज धोएं, गीले बालों में हल्के हाथों से तेल लगाएं, और अपने बालों के प्रकार के अनुसार शैंपू चुनें।

Hair Care Tricks: चाहे महिला हो या पुरुष अच्छे और मजबूत सभी को मजबूत बाल अच्छे लगते हैं। लेकिन पॉल्यूशन और बदलती लाइफ स्टाइल का दुष्प्रभाव हमारे बालों की सेहत पर नजर आता है। लेकिन अगर हम अपने बालों को धोने का तरीका सही कर लें तो हमारे बाल भी मजबूत और मुलायम नजर आ सकते हैं। जानते हैं हेयर केयर एक्सपर्ट जावेद हबीब के उस तरीकों को जिससे बाल रहेंगे हमेशा मजबूत रहेंगे। सबसे बड़ी बात वे कहते हैं कि बालों को गंदा नहीं रखना चाहिए। इन्हें रोज धोएं। बाल जितने साफ रहेंगे वो उतने ही मजबूत बनेंगे।

जानते हैं वो सुपर ट्रिक

सबसे पहले आपको अपने बालों को गीला करना है। इसके बाद आप अपने बालों में तेल लगाएं। वे कहते हैं आप जिस प्रांत के हैं आप उसी अनुसार अपने बालों में तेल लगाएं। जैसे बिहार और यूपी में अक्सर लोग सरसों का तेल लगाते हैं, बंगाल में लोग नारियल का तेल लगाते हैं। आप उसी अनुसार अपने बालों में तेल लगाएं। यह दोनों तेल बेस्इट हैं। सके बाद बालों को किसी भी शैंपू से धो लें। बस इतना ध्यान रखें कि आप जिस पानी से बालों को धो रहे हैं वो ना बहुत गर्म होना चाहिए और ना ही बहुत ठंडा। जावेद हबीब के अनुसार अगर आप इस फॉर्मूले पर अमल करेंगे तो आपके बाल कभी खराब नहीं होंगे, उनके शब्दों के अनुसार आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। हां आप शैंपू भी ध्यान से चुनें। जरुरी नहीं है कि आप महंगा ही शैंपू लें। बस आपको अपने बालों के अनुसार सही शैंपू का चुनाव करना है।

ध्यान दें

A woman with long, dark hair is applying a hair mask or oil, using her hands to spread it evenly along her hair. She is standing in a bright bathroom wearing a white tank top.
Woman taking care of her hairs.

अगर आपके बाल लंबे हैं तो आप बालों को गीला करने के बाद तेल लगाएं और फिर बालों में कंघा करें। इसके बाद पांच मिनिट रुकें ताकि तेल अच्छे से बालों में चला जाए। आपको इस बात पर भी ध्यान देना है कि आपको बालों में तेल लगाना है जड़ों में नहीं। इसके अलावा आपको रगड़ रगड़ के तेल नहीं लगाना है। हल्के हाथों से तेल लगाएं। इससे बाल टूटते नहीं हैं। जावेद के अनुसार सूखे बालों में तेल लगाने से बाल टूटते हैं। हमेशा गीले बालों में ही तेल लगाएं।

बालों को भी दें छुट्‌टी

अगर आपको अपनी स्किन और बालों को अच्छा बनाना है तो आपको उनकी केयर करनी ही होती है। आजकल सभी लोग अपने बालों की सटाइलिंग करते हैं। उन पर तरह तरह के कैमिकल प्रोडकट्स लगाए जाते हैं। लेकिन आप अपने बालों कीे सेफ्टी का भी ध्यान दें। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा डैमेज हो रहे हैं तो हीट से बचाएं।

हफ्ते में एक दिन अपने बालों को भी सांस लेने का मौका दें। उन्हें पैंपर करें। जैसे अगर आपको हेयर फॉल की परेशानी है तो इस पर प्याज का रस लगाएं। अगर आपके बाल बेजान हैं तो बालों को धोने से पहले सरसों का तेल और दही को मिक्स करके लगाएं। वहीं अगर रुसी की समस्या है तो एप्पल साइडर विनेगर को शैंपू के साथ मिलाकर लगाएं। जरुरी नहीं है कि आप महंगे प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल करें। आप देसी चीजों से भी अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं। बस रेगुलरटी बनी रहनी चाहिए।