फ्रीजी बालों के लिए अपनाएं जावेद हबीब के ये टिप्स: Frizzy Hair Care Tips
Frizzy Hair Care Tips

फ्रीजी बालों के लिए अपनाएं ये टिप्स: Hair Care Tips

अगर आप भी अपने बालों की फ्रीजीनेस से परेशान हो चुकी हैं और हर उपाय अपना चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए जावेद हबीब के कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं।

Frizzy Hair Care Tips: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल घने और मुलायम हमेशा रहे। लेकिन, कई बार धूल-प्रदूषण, धूप और स्टाइलिंग की वजह से बाल नीचे से दो मुंहे हो जाते हैं और बेजान दिखने लगते हैं। जिन पर किसी तरह का कोई प्रोडक्ट काम नहीं आता है। अगर आप भी अपने बालों की फ्रीजीनेस से परेशान हो चुकी हैं और हर उपाय अपना चुकी हैं, तो आज हम आपके लिए जावेद हबीब के कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं,जिसे फॉलो करके आप अपने बालों की फ्रीजीनेस को खत्म कर सकती हैं।

ग्लिसरीन लगाएं

Frizzy Hair Care Tips
Frizzy Hair Care-glycerin

जावेद हबीब का कहना है कि बालों को एक बार में सुलझाने के लिए आप ग्लिसरीन को एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर अच्छी तरह से अपने बालों के निचले हिस्से में प्रतिदिन लगाया करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको ग्लिसरीन और एलोवेरा जेल का मिश्रण बालों की जड़ों में नहीं लगाना है।

जिस इलाके के हो, वहां का तेल लगाओ

hair oil
hair oil

जावेद हबीब का कहना है कि आप देश के जिस भी क्षेत्र में रहते है, वहां पैदा होने वाले तेल लगाया करें। जैसे अगर आप दक्षिण भारत में रहते हैं, तो आपको नारियल का तेल लगाना चाहिए। अगर आप उत्तर भारत में रहते हैं तो आप बालों में सिर्फ सरसों का तेल ही लगाएं।

माइक्रो फाइबर टॉवल इस्तेमाल करें

micro fiber towel
Frizzy Hair Care-micro fiber towel

अगर आप अपने बाल की फ्रीजीनेस को खत्म करना चाहती हैं तो इसके लिए आप माइक्रोफाइबर टॉवल इस्तेमाल करें। क्योंकि कॉटन की तुलना में यह अधिक केयरिंग होता है। यह टॉवल सूती तौलिए की तुलना में अधिक पानी को अवशोषित करता हैं।

सिल्‍क या रेशम का तकिया कवर

microfiber towel
microfiber towel

महिलाओं को हमेशा सिल्क या रेशम का तकिया कवर ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सोते समय सूती पिलो कवर से बाल रगड़ जाते हैं, जिस वजह से वह फ्रीजी होने लगते हैं।

हेयर सीरम का इस्‍तेमाल

hair serum
Frizzy Hair Care Tips-hair serum

बाल धोने के बाद आप हेयर सिरम या हेयर ऑयल लगाया करें। ये आपके बालों को दिनभर हाइड्रेटेड रखेंगे और फ्रीजी बालों से लड़ने की शक्ति मिलेगी। इसके अलावा हेयर सीरम बालों को फ्रीजी होने से बचाता हैं।

कंडिशनिंग जरूरी

conditioner
conditioner

बालों को कंडिशनिंग की बेहद जरूरत होती है। बाल धोने के बाद कंडिशनर लगाने से सोते समय बाल फ्रीजी होने से बचते हैं। ऐसे में आप हेयर मसाज और पोस्ट कंडिशनिंग आदि को हेयर केयर में इस्तेमाल करें।

बाल धोने से पहले ब्रश करें

Hair Brush
Hair Brush

अगर बालों में शैंपू करने वाली हैं, तो उससे पहले आप बालों को कंघी से अच्छी तरह से सीधा कर लें। आप उलझे या फ्रिजी बालों में शैंपू करेंगी तो बाल टूटेंगे और झड़ेंगे।

बालों को अधिक धोने से बचें

Hair wash
Hair wash

अगर आप प्रतिदिन बालों में शैंपू करती हैं, तो तुरंत अपनी यह आदत बंद करें। बालों में ज्यादा शैंपू करने से बाल ड्राई और फ्रीजी हो जाते हैं। आप सप्ताह में केवल दो बार ही शैंपू से बालों को धोया करें।


स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...