anupama
गौतम और तोशू की होगी जमकर पिटाई, इस नवरात्रि दिखेगा अनुपमा का नया अवतार, शो में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

Overview:गौतम और तोशू की होगी जमकर पिटाई, इस नवरात्रि दिखेगा अनुपमा का नया अवतार, शो में आएंगे कई बड़े ट्विस्ट

गौतम और तोशू की होगी जमकर पिटाई, इस नवरात्रि दिखेगा अनुपमा का नया अवतार

Anupama Maha Twist On Navratri: रूपाली गांगुली स्टार अनुपमा लंबे समय से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है और यह नंबर वन की पोजीशन पर भी बना हुआ है। राजन शाही द्वारा निर्मित अनुपमा दर्शकों का फेवरेट टीवी शो है और लोग इसे देखना काफी पसंद करते हैं। आए दिन इस शो में नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिलते हैं। हाल के एपिसोड में अनुपमा और राही का डांस कंपटीशन दिखाया गया जिसमें अनुपमा विनर घोषित होती है। शो के नए प्रोमो में अनुपमा का एक अलग ही अवतार दिखाई दे रहा है जो आने वाले किसी बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा कर रहा है। ऐसे में दर्शकों के दिलों की धड़कन तेज हो गई है।

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में देखा गया है कि डांस शो जीतने के बाद अनुपमा और उसकी टीम का शाह हाउस में बहुत ही भव्य स्वागत हुआ। अनुपमा अपने डांस ग्रुप के साथ अपनी जीत का जमकर जश्न मनाती है। वह अपनी जीत की ट्रॉफी अपने पति अनुज कपाड़िया के साथ शेयर करती है। लेकिन अपनी बेटी राही के अनुज डांस अकैडमी को बंद करने के फैसले से अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है। शो के प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा और राही के बीच टकराव हो सकता है।

शो के प्रोमो में देखा  गया कि अनुपमा अपने पूरे परिवार और डांस ग्रुप के साथ गणपति विसर्जन की तैयारी करती है। तभी पैसों को लेकर तोशू की कुछ लोगों के साथ झड़प हो जाती है जिसके बाद वह मदद के लिए अपनी मां के पास जाता है। बीच बचाव में अनुपमा आगे आती है लेकिन गुंडे बंदूक निकालकर उस पर तान देते हैं।

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपने बेटे परितोष यानी तोशू की डंडे से जमकर पिटाई करती है। इसके बाद वह कोठारी मेंशन जाकर प्रार्थना को तंग करने के लिए गौतम को भी खूब पीटती है। इन सब के बाद उसका सामना राही से होता है। अब इस बात को लेकर सस्पेंस बना हुआ है कि क्या तोशूज और गौतम की तरह अनुपमा राही को भी सबक सिखाएगी।

टीआरपी रेटिंग की बात करें तो अनुपमा लंबे समय से नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है। रूपाली गांगुली के अलावा शो के दूसरे कलाकारों ने भी दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग जगह बनाई है। हालांकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी के आने के बाद लोग कयास लगा रहे थे की अनुपमा की टीआरपी में गिरावट आएगी। लेकिन शो की सफलता ने हर किसी के मुंह पर ताला लगा दिया है।