New Twist In Anupama
New Twist In Anupama

Overview:अनुपमा के घर फिर पसरेगा मातम, इस शख्स की मौत का भी लगेगा इल्जाम

अनुपमा के घर फिर पसरेगा मातम

New Twist In Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा नंबर वन की कुर्सी पर बना हुआ है। इन दिनों शो में कई बड़े ट्विस्ट देखने को मिले हैं जो दर्शकों को अपनी और खींचने में कामयाब भी हुए हैं। यही वजह है कि इस हफ्ते भी शो की टीआरपी आसमान छू रही है। हाल के एपिसोड्स में अनुपमा को अपनी टीम के साथ डांस कंपटीशन की जीत मनाते दिखाया गया। वहीं दूसरी ओर अनुपमा कोठारी निवास जाकर गौतम को डंडे से पीटकर सबक सिखाती है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो शो में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है जिसके बाद एक बार फिर से अनुपमा की जिंदगी में भूचाल आएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार शाह हाउस में एक बार फिर किसी की मौत होने वाली है जिसका सारा इल्जाम अनुपमा पर आएगा। अब देखना ये है कि इस हादसे के बाद अनुपमा की जिंदगी कौन सा नया मोड़ लेने वाली है।

अनुपमा अपनी दोस्त देविका के साथ लंबे वैकेशन पर जाएगी। इन दोनों के साथ प्रार्थना और किंजल भी होंगे। ये चारों मिलकर खूब एंजॉय करेंगे और अपनी जिंदगी खुलकर जिएंगे। दअरसल देविका की यह इच्छा होगी कि वो अपनी दोस्त के साथ कहीं घूमने के लिए जाए। ऐसे में अपनी सहेली की विश पूरी करने के लिए अनुपमा घूमने बाहर जाएगी। हालांकि इन सबके अलावा आने वाले एपिसोड्स में राही और अनुपमा के बीच की दूरियां भी कम होती नजर आएगी। राही की सास ख्याति ने अनुपमा के साथ जो कुछ भी किया उसके बाद राही का दिल अपनी मां के लिए पसीजने लगेगा।

शो के आने वाले ट्रैक में दिखाया जाएगा कि अनुपमा, देविका, किंजल और प्रार्थना अपना वैकेशन एंजॉय करते हैं लेकिन तभी एक हादसे में प्रार्थना का मिसकैरेज हो जाता है। ऐसे में इसका इल्जाम घरवाले अनुपमा पर लगाते हैं।

आने वाले एपिसोड में अनुपमा के सामने देविका की बीमारी का भी राज खुलेगा। अनुपमा को पता चल जाएगा कि देविका को कैंसर है और वह कुछ ही दिनों की मेहमान है। देविका का सच जानकर अनुपमा पूरी तरह से टूट जाएगी।

पिटाई के बाद तोशू को घर से बाहर निकाल दिया जाता है लेकिन वह चुपके से घर में घुस जाता है और चोरी भी करता है। तोशू घर का खाना तक चूरा लेता है जिसके बाद एक बार फिर उसे अनुपमा के गुस्से का सामना करना पड़ता है। अनुपमा तोशू की दोबारा पिटाई करेगी और किंजल भी अपने पति को खूब भला बुरा कहेगी।