Summary: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस की वीडियो में दिखाया क्यूट रिएक्शन, फैंस बोले- 'अब प्रियंका की बारी है
प्रियंका चोपड़ा और निक फिर बने कपल गोल्स का उदाहरण, वायरल वीडियो ने जीता दिल। प्रियंका का नैचुरल अंदाज़ और निक की मस्ती ने सबको कर दिया इंप्रेस।
Nick and Priyanka Viral Video: बॉलीवुड में शानदार सफर तय करने के बाद प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुकीं हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास न केवल एक ग्लोबल स्टार हैं, बल्कि अक्सर सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति-सिंगर निक जोनस अक्सर वीडियोज और फोटोज शेयर करते हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की भी खूबसूरत झलकियां फैंस के साथ साझा करती हैं। हाल ही में एक वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उनके सॉन्ग को सुनकार प्रियंका कमरे से भागती दिख रही हैं, जिसे देखकर यूजर्स भी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
निक जोनस की रील में दिखा अनदेखा मोमेंट
दरअसल, ग्लोबल आइनक चोपड़ा इन दिनों काम से ब्रेक लेकर फैमिली संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में निक गाना गाते दिख रहे हैं और उसी कमरे में अभिनेत्री एलईडी फेस मास्क पहने, सोफे पर बैठी किताब पढ़ने में व्यस्त हैं। जब निक गाना गा रहे थे, लेकिन उनके पीछे ब्यूटी ट्रीटमेंट ले रही प्रियंका चोपड़ा भी कैमरे में कैद हो गईं। प्रियंका कुछ देर तक उन्हें देखती रहीं। जैसे ही अहसास हुआ कि कैमरा ऑन है वह झुककर वहां से भाग निकलीं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस लोगों को कपल गोल्स देते रहते हैं। अब निक ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। इसमें वह जोनस ब्रदर्स के गाने पर लिप सिंक कर रहे हैं और पीछे प्रियंका चोपड़ा पीछे किताब पढ़ने में मगन हैं। प्रियंका और निक के फॉलोअर्स को ये क्लिप काफी पसंद आ रही है। प्रियंका वहां एकदम घरेलू स्टाइल में होती हैं। निक लास्ट में कैमरे पर केला भी फेंकते हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, क्या ये काफी लाउड है?
प्रियंका चोपड़ा को कैमरे में देख हैरान हुए फैंस

यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है इस वीडियो को अबतक 1.87 लाख लोगों ने लाइक किया है। एक ने लिखा है, पीछे कौन है। एक और ने लिखा है, बेचारी प्रियंका चुपचाप किताब पढ़ना चाह रही थी। एक कमेंट है, मुझे लगता है कि प्रियंका आपसे पर परेशान हो गई हैं। एक ने लिखा है, प्रियंका डर गई। लोगों ने प्रियंका चोपड़ा को टैग करके लिखा है कि अब उनकी बारी है। एक कमेंट है, केले का कैमियो सबसे मस्त था।
कब हुई थी प्रियंका-निक की शादी?
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। शादी से पहले संगीत और हल्दी जैसे समारोह भी आयोजित किए गए थे, जिसमें दोनों के परिवार शामिल हुए थे। यह शादी दोनों संस्कृतियों और धर्मों का था।प्रियंका चोपड़ा की बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस है, जिसका जन्म 15 जनवरी 2022 को सरोगेसी के ज़रिए हुआ था।
इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
बता दें, प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अब प्रियंका इन दिनों हैदराबाद में अपनी नई फिल्म ‘SSMB29’ की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन एसएस राजामौली कर रहे हैं। इसके अलावा प्रियंका ‘द ब्लफ’ और ‘सिटाडेल 2’ में नजर आएंगी।
