Priyanka Chopra and Nick Jonas on Vacation

Summary: प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस के रोमांटिक हॉलीडे मोमेंट्स जो फैंस को पसंद आए

बॉलीवुड और हॉलीवुड की पावर कपल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद क्वालिटी टाइम बिताना नहीं भूलते। हाल ही में यह कपल रोम में वेकेशन एंजॉय करते नजर आया। प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिनमें दोनों फोटोग्राफर्स के लिए पोज़ देते और सेल्फी क्लिक करते दिखाई दे रहे हैं।

Priyanka and Nick Jonas on Vacation: बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड सिनेमा में भी छाई हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर और अभिनेता निक जोनस से शादी की है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की गिनती पावर कपल्स में की जाती है। दोनों अपने-अपने शेड्यूल में चाहे कितना भी बिजी क्यों न रहें, एक-दूसरे के साथ क्वालिटी वक्त बिताने का मौका ढूंढ ही लेते हैं। अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोम में वेकेशन एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी रोमांटिक फोटोज और वीडियो शेयर किए, जो खूब वायरल हो रही हैं।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वो अपने हॉलीडे लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका और निक एक-दूसरे के साथ रोमांटिक मूमेंट्स शेयर करते नजर आ रहे हैं। कभी दोनों फोटोग्राफरों के लिए पोज़ देते दिख रहे हैं, तो कभी खुद ही सेल्फी क्लिक कर रहे हैं। कैरोसेल की पहली कुछ तस्वीरों में अभिनेत्री अलग-अलग सनग्लासेस पहने हुए कई सेल्फ़ी लेती नज़र आ रही हैं। एक तस्वीर में, वह ब्लैक ऑफ-शोल्डर आउटफिट और परफेक्ट मेकअप के साथ नज़र आ रही हैं। प्रियंका की मुस्कान और निक का प्यार भरा नजरिया इन तस्वीरों को और भी खास बना देता है।

Priyanka and Nick's romantic photos create a stir on the internet
Priyanka- Nick romantic photos viral

प्रियंका ने फोटोज शेयर करते हुए एक कैप्शन भी लिखा जिसमें उन्होंने अपने फैंस के लिए मजेदार नोट छोड़ा। दोनों की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पलों को बेहद एंजॉय कर रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा की पोस्ट पर फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स किए। यह कपल अक्सर सोशल मीडिया पर अपने रोमांटिक पलों की झलकियां फैंस के साथ साझा करता है, जिससे उनकी फैन फॉलोइंग और भी बढ़ती रहती है।

प्रियंका चोपड़ा ने सिंगर निक जोनस से साल 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी का क्रेज उस वक्त सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि अमेरिका में भी देखने को मिला था। इसके बाद दोनों 15 जनवरी 2022 को एक बेटी के पेरेंट्स बने, जिसका नाम उन्होंने मालती मैरी जोनस रखा है। यह प्यारा-सा परिवार अपनी सभी खुशियों को फैंस के साथ शेयर करता है।

प्रियंका चोपड़ा एक मशहूर एक्ट्रेस, गायिका और मॉडल हैं। प्रियंका ने 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीता, जिससे उनका करियर चमक उठा। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। प्रियंका सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं। प्रियंका, जो हाल ही में “हेड्स ऑफ़ स्टेट” में नज़र आई थीं, एसएस राजामौली की आगामी जंगल एडवेंचर फ़िल्म “एसएसएमबी 29” के साथ बॉलीवुड में वापसी की तैयारी कर रही हैं, जिसमें महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। यह बड़े बजट की फ़िल्म 2027 में रिलीज़ होने वाली है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...