Overview:Bigg Boss 19 एक्ट्रेस फलक नाज ने की तान्या मित्तल की जमकर तारीफ, गौहर खान ने दिया ये क्यूट का टैग
Bigg Boss 19 एक्ट्रेस फलक नाज ने की तान्या मित्तल की जमकर तारीफ
Bigg Boss 19 Tanya Mittal: बिग बॉस 19 की शुरुआत हो चुकी है और सभी कंटेस्टेंट्स ने अपना अपना रंग दिखाना भी शुरू कर दिया है। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स अपने गलत बर्ताव के लिए लोगों के निशाने पर हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें फैंस का भरपूर प्यार भी मिल रहा है। लेकिन घर की एक सदस्य हैं जो जमकर ट्रोल होने के साथ लोगों का दिल भी जीत रही हैं। यहां हम बात कर की बात कर रहे हैं। तान्या अक्सर अपने स्टेट्स को लेकर को कंटेस्टेंट्स से बातचीत करती नजर आती हैं। ऐसे में लोगों को उनका यह एटीट्यूड रास नहीं आ रहा है। वहीं दूसरी ओर टीवी के कई सितारे तान्या को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस फलक नाज ने सोशल मीडिया पर तान्या की जमकर तारीफ की है।
फलक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर तान्या की खूब तारीफ की है जिसके बाद दूसरे सेलिब्रिटीज ने भी फलक की बातों पर सहमति जताई है।
एंटरटेनर है तान्या

फलक ने अपने वीडियो में तान्या की तारीफ करते हुए कहा कि रील्स में सिर्फ तान्या ही छाई हुई हैं और उन्हें इस सीजन में सिर्फ एक ही नाम पता है और वह नाम है तान्या मित्तल। जैसे ही फलक ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया यह तेजी से वायरल हो गया। कई फैंस भी फलक से एग्री कर रहे हैं।
गौहर खान ने कहा क्यूट
फलक के इस पोस्ट पर गौहर खान ने भी कमेंट करते हुए तान्या को क्यूट का टैग दिया है। दरअसल कुछ दिनों पहले तान्या कैमरे के सामने बात करती नजर आ रही थीं जिसमें उन्होंने कहा कि वह जल्दी घर आएंगी, 3 महीने बाद। उनकी इस लाइन पर रिएक्ट करते हुए गौहर ने कहा कि यह लाइन ऑफ द सीजन है।
तान्या को है सूपेरियारिटी कंपलेक्स
बिग बॉस 19 के पहले वीकेंड के वार में तान्या मित्तल घर वालों के निशाने पर थीं। जब शो के होस्ट सलमान खान ने घर वालों से पूछा कि आशनूर कौर और तान्या मित्तल में किसे सूपेरियारिटी कंपलेक्स है तो ज्यादातर घर वालों ने तान्या मित्तल का नाम लियाl घरवालों ने तान्या को अपने पैसे और रुतबे के बारे में ज्यादा बातें ना करने की सलाह दी। तान्या का यह एटीट्यूड दर्शकों को भी पसंद नहीं आया और सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर इसके लिए ट्रोल भी किया गया था।
