Tanya Mittal
बिग बॉस 19 खूबसूरत न होने के कारण तान्या मित्तल के बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप, बदला लेने के लिए किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

Overview:बिग बॉस 19 खूबसूरत न होने के कारण तान्या मित्तल के बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप, बदला लेने के लिए किया गजब का ट्रांसफॉर्मेशन

बिग बॉस 19 खूबसूरत न होने के कारण तान्या मित्तल के बॉयफ्रेंड ने किया था ब्रेकअप

Tanya Mittal Breakup Reason: सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और बिजनेसवुमन तान्या मित्तल बिग बॉस के सीजन 19 में आते ही छा गई हैं। सलमान खान के शो में तान्या अक्सर दूसरे कंटेंस्टेंट्स से अपनी हाई फाई लाइफ स्टाइल के बारे में बातें करती हैं। हालांकि उनका ये एटीट्यूड दर्शकों को कम भा रहा है और सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल भी किया जा रहा है। दअरसल ग्रैंड प्रीमियर वाले दिन तान्या सलमान के सामने अपने साथ चांदी की बोतल और चांदी की थाली लेकर आई थीं। लोगों को उनका इतना दिखावा करना रास नहीं आ रहा है और लोग उनकी जमकर बुराइयां कर रहे हैं। अब तान्या एक बार फिर से अपने ब्रेकअप को लेकर सुर्खियों में आई हैं।

एक पॉडकास्ट में तान्या ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके बॉयफ्रेंड ने उन्हें इसलिए छोड़ दिया था क्योंकि वे उसे खूबसूरत नहीं लगती थीं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। 

पॉडकास्ट में तान्या ने बताया कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के लिए कॉलेज में अपनी पढ़ाई तक छोड़ दी थी जिससे उनके घर वाले उनसे काफी नाराज हो गए थे। तान्या का कहना है कि वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी कर घर बसाना चाहती थीं। उन्हें लगा कि अगर जीवन में कुछ नहीं हुआ तो वह शादी करके सेटल हो जाएंगी।

अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप की वजह बताते हुए तान्या ने कहा कि उन्हें इसलिए छोड़ दिया गया क्योंकि उस वक्त वह खूबसूरत नहीं थीं। उनके बॉयफ्रेंड ने उनसे कहा कि वह सुंदर नहीं दिखती हैं इसलिए वह उनसे अलग होना चाहते हैं। 

ब्रेकअप के बाद तान्या ने खुद पर काफी ध्यान दिया और अपना गजब का ट्रांसपोर्टेशन किया। तान्या ने बताया कि उन्होंने अपना 15 किलो वजन घटाया। इसके अलावा अपनी खूबसूरती बढ़ाने के लिए उन्होंने तरह-तरह के प्रयोग भी  लकिए। तान्या का कहना है कि उन्हें सुंदर होना ही था और आज जब लोग उन्हें खूबसूरत कहते हैं तो उन्हें अपने बॉयफ्रेंड से यह बदले की तरह लगता है।

तान्या ने काफी छोटी उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। अभी उनकी उम्र 31 साल है और वह भारत की सबसे कम उम्र की करोड़पति बिजनेसवुमन की लिस्ट में शामिल हैं। फैशनिस्टा और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर के अलावा तान्या मिस एशिया टूरिज्म यूनिवर्स का भी किताब जीत चुकी हैं। 

बिग बॉस में आने के लिए तान्या ने कुछ खास तैयारियां की हैं जिसके लिए वह इन दिनों काफी चर्चा में हैं। तान्या अपने साथ 500 से भी ज्यादा कस्टमाइज्ड साड़ियां और 50 किलो गहने लेकर आई हैं। वे इस घर की इकलौती ऐसी सदस्य हैं जिसे खुद के बर्तन रखने की भी इजाजत मिली है।