Overview:तान्या मित्तल के झूठों का हुआ पर्दाफाश, ग्वालियर का नाम खराब करने का भी लगा आरोप, लोग बोलें शर्म करो!
तान्या मित्तल के झूठों का हुआ पर्दाफाश, ग्वालियर का नाम खराब करने का भी लगा आरोप
Tanya Mittal’s Biggest Controversy: सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर तान्या मित्तल इन दिनों खूब लाइम लाइट में हैं। दरअसल जब से तान्या ने बिग बॉस के घर में एंट्री ली है वे सिर्फ अपने पैसों और प्रॉपर्टी के बारे में बातें करती रहती हैं। ऐसे में उनके इस व्यवहार से सिर्फ घरवाले ही नहीं बल्कि जनता भी काफी परेशान हो रही है। घर के अंदर कंटेस्टेंट्स अक्सर उनका मजाक उड़ाते रहते हैं लेकिन घर के बाहर भी लोग तान्या की इन हरकतों के खूब मजे ले रहे हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर उनके बारे बारे में कुछ ना कुछ बात होती रहती है। लेकिन इस बार मामला थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है।
तान्या के झूठ की लिस्ट इतनी लंबी हो चुकी है कि अब उनके शहर वाले भी इससे परेशान हो गए हैं और उन्हें इस बात का अफसोस हो रहा है कि तान्या मित्तल उनके शहर ग्वालियर से है।
सनातन सेवा के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी

तान्या के बड़े-बड़े झूठ बोलने की आदत से लोग काफी भड़क रहे हैं। सनातन सेवा के उपाध्यक्ष अनंत शर्मा ने अपनी नाराजगी जताते हुए तान्या मित्तल को जमकर फटकार लगाई है। अनंत का कहना है कि तान्या ग्वालियर से है और शो में वे इतना झूठ बोल रही हैं जो बहुत ही गलत है। अनंत का कहना है कि यह शर्म की बात है कि तान्या ग्वालियर से हैं।
ग्वालियर का नाम खराब कर रहीं तान्या
अनंत ने तान्या पर आरोप लगाया कि वे ग्वालियर का नाम खराब कर रही हैं। उनका कहना है कि ग्वालियर के कई लोग आज ऊंचाइयां छू रहे हैं, लेकिन तान्या मित्तल अपनी हरकतों से सब कुछ खराब कर रही हैं। अनंत का कहना है कि वे शो में इतनी बड़ी-बड़ी बातें कर रही हैं कि उनका बहुत बड़ा घर है, ढेर सारे नौकर हैं जबकि उनकी असलियत सब अच्छी तरह से जानते हैं।
धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप
उपाध्यक्ष का कहना है कि तान्या उनकी बहन हैं लेकिन वे जो कर रही हैं वह काफी गलत है। पहले उन्होंने टीवी पर सनातन कल्चर को दिखाया लेकिन अब वह बिग बॉस में खुलेआम कह रही हैं कि वह ऐसा सिर्फ फैंस जनरेट करने के लिए कर रही थीं। अनंत के अनुसार सनातन कल्चर को लेकर शो में तान्या अपना एक अलग ही चेहरा दिख रही हैं। उन्होंने तान्या को नसीहत दी है कि वह जैसी हैं शो में भी वह वैसी ही रहें और इतना झूठ बोलने से बचें।
अमाल मलिक के साथ नजदीकियां
बिग बॉस के घर में तान्या को अक्सर अमाल मलिक के साथ देखा जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के बीच लव एंगल देखा जाने लगा है। दरअसल कुछ दिनों पहले अमल की तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद तान्या ने उनका खूब ध्यान रखा था। अपने एक इंटरव्यू में अमाल के पिता डब्बू मलिक ने तान्या की जमकर तारीफ की थी और उन्हें बहुत ही नेक दिल इंसान बताया था।
