Summary: बड़ा पर्सनल लोन आसानी से कैसे लें – जानें 6 आसान टिप्स
बड़ा पर्सनल लोन लेना मुश्किल नहीं है, बस कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होता है। सही क्रेडिट स्कोर, स्थिर आय, दस्तावेज़ की तैयारी और DTI रेशियो पर ध्यान देने से आसानी से लोन अप्रूवल मिल सकता है।
Personal Loan: कभी-कभी अचानक पैसों की जरूरत आ जाती है, ऐसे में पर्सनल लोन लोगों के लिए एक आसान और सुविधाजनक वित्तीय विकल्प बन गया है। यह तुरंत नकदी की जरूरतों को पूरा करने, आकस्मिक खर्चों को संभालने या बड़े निवेश करने के लिए बहुत मददगार साबित हो सकता है। लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि बड़ा पर्सनल लोन लेना मुश्किल है। लेकिन, अगर आप कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखें, तो आसानी से बड़ा पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है।
अपनी क्रेडिट हिस्ट्री जांचें
बड़ा पर्सनल लोन लेने से पहले सबसे जरूरी है कि आप अपनी क्रेडिट हिस्ट्री और क्रेडिट स्कोर चेक करें। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है यानी 750 से ऊपर, तो बैंक और वित्तीय संस्थान आसानी से लोन देने के लिए तैयार होंगे। अगर स्कोर कम है, तो पहले उसे सुधारने की कोशिश करें। समय पर बकाया EMI और क्रेडिट कार्ड भुगतान करना क्रेडिट स्कोर बढ़ाने में मदद करता है।
सही बैंक का चयन करें
बड़ा पर्सनल लोन लेने के लिए सही बैंक या वित्तीय संस्थान चुनना बेहद महत्वपूर्ण है। कुछ बैंक बड़े लोन पर कम ब्याज दर देते हैं। NBFCs भी तुरंत अप्रूवल और फास्ट डिस्बर्सल के लिए बेहतर विकल्प हो सकते हैं। हमेशा अलग-अलग संस्थानों के ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क की तुलना करें।
स्थिर आय का होना जरूरी

लोन लेने के लिए बैंक यह देखेंगे कि आपकी आय स्थिर और पर्याप्त है। महीने की आय जितनी अधिक और स्थिर होगी, उतना ही बड़ा लोन आपको आसानी से मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए सैलरी स्लिप और बैंक स्टेटमेंट पर्याप्त होते हैं। बिजनेस वालों को पिछले 2–3 साल के आईTR और बैंक स्टेटमेंट की जरूरत होती है
दस्तावेज पूरी तरह तैयार रखें
पर्सनल लोन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखना महत्वपूर्ण है जैसे-
- पहचान पत्र (Aadhaar, PAN)
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र (Salary Slip या ITR)
- बैंक स्टेटमेंट और पिछले EMI का रिकॉर्ड
डेट-टू-इनकम (DTI) रेशियो
बैंक डेट-टू-इनकम (DTI) रेशियो के जरिए यह पता लगाया जाता है कि आपकी सैलरी का कितना हिस्सा पहले से चल रहे EMI में जा रहा है। अगर आपकी आय का बड़ा हिस्सा पहले से कर्ज़ चुकाने में ही खर्च हो रहा है, तो नए लोन की संभावना कम हो जाती है। इसलिए कोशिश करें कि आपकी कुल EMI, आपकी मासिक आय का 40% से अधिक न हो। ऐसा करने से आप एक जिम्मेदार उधारकर्ता के रूप में देखे जाते है।
आय स्थिर हो
कभी-कभी बड़ी रकम का लोन लेना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए अपनी वित्तीय स्थिति और जरूरत का मूल्यांकन करें। अगर आपकी इनकम स्थिर है और अन्य ऋण कम हैं, तो बड़ा पर्सनल लोन लेना आसान होगा। केवल तभी लोन लें जब आपको वास्तव में जरूरत हो और रिफंड/रिपेमेंट में कोई समस्या न आए।
तो, अगर आप भी पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो बस ऊपर बताई गई 6 महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें। इन छोटे-छोटे कदमों से आप आसानी से बड़ा पर्सनल लोन प्राप्त कर सकते हैं और अपनी वित्तीय जरूरतों को पूरा कर सकते हैं।
