Modak is considered Lord Ganesha’s favorite sweet during Ganesh Chaturthi. Now, adding a creative twist to the traditional recipe can make it even more delicious

Summary: इस गणेश चतुर्थी, क्लासिक डिज़र्ट्स को दें मोदक का स्पेशल टच

गणेश चतुर्थी में भगवान गणेश को खुश करने के लिए मोदक सबसे प्रिय मिठाई मानी जाती है। अब इसे ऑथेंटिक तरीके के साथ थोड़ा क्रिएटिव ट्विस्ट देकर और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

Modak Style Desserts: गणेश चतुर्थी का त्योहार भारत में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है और इस दौरान भगवान गणेश को खुश करने के लिए पारंपरिक मिठाइयों का विशेष महत्व होता है। मोदक इस त्योहार की सबसे प्रिय और लोकप्रिय मिठाई है, जिसे भगवान गणेश का प्रिय माना जाता है। इसके स्वाद और बनाने की प्रक्रिया दोनों ही खास होते हैं, और इसे खाने का अनुभव हर किसी के लिए आनंदमय होता है। आज के समय में ऑथेंटिक मोदक के साथ थोड़ा क्रिएटिव ट्विस्ट डालकर इसे और भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं आप किस मिठाई में मोदक का स्पेशल ट्विस्ट एड कर सकते हैं।

Modak-Inspired Coconut-Jaggery Mousse
A delightful twist on the traditional modak blending creamy coconut with rich jaggery
Modak inspired Mousse

नारियल-जैगरी मूस को मोदक ट्विस्ट देने का सबसे आसान तरीका है इसमें नारियल और गुड़ की पारंपरिक मोदक स्टफिंग डालना। सबसे पहले गुड़ को हल्का गर्म करके उसका सिरप तैयार करें और उसमें भुना हुआ नारियल मिलाएं। इसके बाद नारियल की ही मोदक बनाकर मूस के ऊपर सेट करें। जब मूस जम जाए, तो ऊपर से थोड़ा ताजा नारियल और चुटकीभर इलायची पाउडर डालें। इससे मूस देखने में मोदक जैसा लगेगा और स्वाद में भी पारंपरिक मोदक का अनुभव मिलेगा।

A creative twist on classic cheesecake with the flavors of traditional modak.
Modak inspired cheesecake

चीज़केक में मोदक का स्वाद और लुक दोनों लाने के लिए आप इसके बेस या टॉपिंग में नारियल-जागरी स्टफिंग डाल सकते हैं। जब केक सेट हो जाए, तो ऊपर में मोदक के शेप में क्रीम बनाकर सर्व करें। आप चाहें तो ऊपर से हल्का कारमेलाइज्ड गुड़ डाल सकते हैं और सूखे मेवे जैसे पिस्ता या बादाम से गार्निश करें। इससे चीज़केक देखने में मोदक जैसा लगेगा और खाने में भी गुड़ और नारियल का ट्रेडिशनल स्वाद आएगा।

A fun and refreshing treat with the traditional flavors of modak
Modak inspired popsicle

पॉप्सिकल्स में मोदक ट्विस्ट डालने के लिए नारियल और गुड़ की स्टफिंग को छोटे मोल्ड में डालें और बीच में पॉप्सिकल स्टिक लगाकर फ्रिज में जमाएं। जब पॉप्सिकल पूरी तरह जम जाए, तो ऊपर से हल्का नारियल पाउडर छिड़क दें। ऐसा करने से यह देखने में मोदक जैसा होगा और खाने में ठंडा, मीठा और स्वादिष्ट लगेगा।

Shape the coconut-jaggery filling into small modak forms and dip them in chocolate. Chill and decorate for a dessert that looks like modak and tastes delicious.
Coconut stuffing modak

नारियल वाली मोदक बनाने के लिए सबसे पहले नारियल-जैगरी स्टफिंग को छोटे मोदक शेप में बनाएं। फिर इसे डार्क या मिल्क चॉकलेट में डुबोकर फ्रिज में सेट करें। जब चॉकलेट जम जाए, तो ऊपर से हल्का स्ट्राइप या डेकोरेशन करें। इस तरह यह डिज़र्ट देखने में आकर्षक मोदक जैसा और खाने में स्वादिष्ट बन जाएगा। आप चाहें तो बिना चॉकलेट डिप में डाले भी इसे सर्व कर सकते हैं तब इसका स्वाद नारियल के लड्डू के जैसा लगेगा।

A rich and creamy chocolate treat shaped like the traditional modak
Chocolate modak

चॉकलेट मोदक बनाने के लिए नारियल और गुड़ की स्टफिंग तैयार करें, इसमें इलायची पाउडर और सूखे मेवे डालें। मोदक को हाथ से शेप दें या पारंपरिक मोल्ड का इस्तेमाल करें। स्टीमिंग के बाद इसे चॉकलेट में डुबाकर गरमा-गरम सर्व करें। इस डिज़र्ट में मोदक का स्वाद और टेक्सचर सभी मौजूद होंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...