Overview: इकरा दत्त की तस्वीरें वायरल
संजय दत्त की बेटी इकरा की तस्वीरें वायरल, फैंस बोले- चेहरा हूबहू नर्गिस दत्त जैसा और आंखें पिता संजय जैसी।
Who Is Iqra Dutt: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा नर्गिस दत्त की यादें आज भी लोगों के दिलों में बसी हैं। उनकी खूबसूरती और मासूमियत को लोग आज भी भुला नहीं पाए हैं। लेकिन अब उनकी झलक एक बार फिर लोगों को दिखाई दी है और वो भी उनकी पोती इकरा दत्त के चेहरे में। हाल ही में संजय दत्त की बेटी इकरा दत्त की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर लोग कह रहे हैं कि यह तो अपनी दादी नर्गिस की हूबहू कॉपी लगती है।
कौन हैं इकरा दत्त?
संजय दत्त और उनकी पत्नी मान्यता दत्त के जुड़वां बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा शाहरान है और उनकी बड़ी ही प्यारी सी खूबसूरत बेटी इकरा दत्त हैं। फिलहाल इकरा दुबई में पढ़ाई कर रही हैं और वह अपनी मां के साथ वहीं रहती हैं। लेकिन कभी-कभी उन्हें मुंबई में आते जाते स्पॉट किया गया है।
इसके अलावा इकरा दत्त अपने पिता के साथ पब्लिक इवेंट्स में दिखाई देती रहती हैं। महज 14 साल की उम्र में ही इकरा ने अपने स्टाइल और कॉन्फिडेंस के साथ ही प्यारी स्माइल और मासूम चेहरे से लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया है।
इकरा में दिखती है दादी नर्गिस दत्त की झलक
वायरल तस्वीरों और वीडियो में इकरा को देखकर कई फैंस ने कहा कि उनके नैन-नक्श बिल्कुल उनकी दादी नर्गिस दत्त जैसे हैं। किसी ने लिखा, “लगता है नर्गिस जी वापस आ गई हैं।” तो किसी ने कहा, “चेहरा दादी जैसा और आंखें पिता संजय जैसी।” सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें और वीडियो तेजी से शेयर हो रहे हैं।
मासूमियत और स्टाइल का संगम
कम उम्र में ही इकरा अपने ड्रेसिंग सेंस और कॉन्फिडेंस से लोगों का ध्यान खींच रही हैं। हाल ही में मुंबई के बांद्रा में उन्हें स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक डेनिम स्कर्ट पहनी थी। खुले लंबे बाल और प्यारी मुस्कान के साथ वह बेहद आकर्षक लग रही थीं। यह वीडियो जैसे ही इंटरनेट पर आया, लोगों ने उनकी तुलना तुरंत नर्गिस जी से कर दी।
सोशल मीडिया पर तारीफों की बौछार
कमेंट बॉक्स में फैंस लगातार उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। किसी ने कहा कि “कुछ बच्चों को DNA टेस्ट की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि उनका चेहरा ही सब बता देता है।” वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने लिखा, “इकरा बिल्कुल अपनी दादी की कॉपी हैं।” इतना ही नहीं कुछ लोगों का तो कहना है कि वह बिल्कुल अपने पिता संजय दत्त की कार्बन कॉपी लगती हैं। उनकी मासूम मुस्कान और डीप आईज ने लोगों को यंग संजय दत्त की भी याद दिला दी।
स्टार किड्स में सबसे अलग हैं संजय दत्त की बेटी
बॉलीवुड के ज्यादातर स्टार किड्स हमेशा मीडिया और पैपराजी के कैमरों में रहते हैं, लेकिन इकरा दत्त बाकी स्टार किड्स की तरह हमेशा लाइमलाइट में नहीं रहतीं। शायद यही वजह है कि उनकी हर तस्वीर और वीडियो आते ही वायरल हो जाती है। उनकी सादगी और मासूमियत फैंस के दिल को जीत लेती है।
नर्गिस दत्त की विरासत
नर्गिस दत्त न सिर्फ अपने दौर की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं, बल्कि उन्हें उनकी संजीदगी और दमदार अभिनय के लिए भी याद किया जाता है। इकरा के चेहरे में उनकी वही छवि दिखना, फैंस के लिए एक इमोशनल अटैचमेंट बन गया है। ऐसा लग रहा है जैसे समय ने एक बार फिर अभिनेत्री नर्गिस को उनकी फैमिसी के ज़रिए लौटा दिया हो।
