Gauhar Khan
Gauahar Khan Baby Shower

Overview:गोद भराई में गौहर खान के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो, सेलिब्रेशन में डूबी दिखीं मॉम टू बी

गोद भराई में गौहर खान के चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

Gauahar Khan Baby Shower: टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी को लेकर सुर्खियों में है। 41 साल की गौहर दूसरी बार मां बनने वाली है। 19 अगस्त को गौहर ने अपने बाबर शावर की पार्टी रखी थी जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तस्वीरों  में गौहर के चेहरे पर प्रेगनेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है

येलो कलर की ड्रेस में गौहर बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस खास मौके पर गौहर और उनके पति जैद को बधाइ देने के लिए टीवी इंडस्ट्री के कई स्टार्स वहां मौजूद थे। 

अप्रैल के महीने में गौहर ने अपनी दूसरी प्रेगनेंसी की न्यूज दी थी। इससे पहले वह एक बेटे को जन्म दे चुकी हैं  जिसका नाम जेहान है। गौहर और जैद जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का भी वेलकम करने वाले हैं। 

अपने बेबी शावर में गौहर की खुशी देखने लायक थी वह हंसती खिलखिलाती नजर आईं। येलो कलर की ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं  उनके पति जैद व्हाइट आउटफिट में नजर आए। गौहर ने कैमरे के सामने अपना बेबी बंप प्लांट करते हुए ढेर सारे पोज दिए। इसके अलावा उन्होंने अपने परिवार वालों और दोस्तों के साथ भी खूब सारी तस्वीरें खिंचवाई।

पार्टी की डेकोरेशन काफी क्लासी थी। गौहर और जैद ने केक काटकर अपने इस क्यूट मोमेंट को सेलिब्रेट किया। वहां मौजूद लोगों ने कपल को आने वाले बच्चे के लिए ढेर सारी बधाइयां भी दी। गौहर ने इस पार्टी की कई फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड की है जिसके बाद फैंस उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

गौहर के बेबी शावर में टीवी इंडस्ट्री के कई लोग मौजूद थे जिनमें गौतम रोडे अपनी बीवी पंखुड़ी और दोनों बच्चों के साथ नजर आए। इसके अलावा हुसैन कुवाजेरवाला ने भी इस सेलिब्रेशन में हिस्सा लिया।

25 दिसंबर 2020 को गौहर खान ने जैद दरबार के साथ शादी की थी। यह दोनों 2023 में पहली बार माता-पिता बने थे। अब 41 की उम्र में गौहर दूसरी बार मां बनने वाली हैं। अपने एक क्लॉग में गौहर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनके बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका एक मिसकैरेज हुआ था। गौहर का मिसकैरेज 9 हफ्ते बाद हुआ था। अपने मिसकैरेज के बारे में बात करते समय गौहर काफी इमोशनल हो गई थीं। गौहर ने बताया कि वह समय उनके लिए काफी टफ था।