Ishaan Khatter with his rumoured girlfriend Chandni Bainz
Ishaan Khatter with his rumoured girlfriend Chandni Bainz

Summary: वीडियो में दिखा ईशान खट्टर का बॉयफ्रेंड अंदाज

ईशान खट्टर और चांदनी बैंज की नजदीकियां एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दोनों को मुंबई में डिनर डेट के बाद साथ देखा गया, जहां उनकी ‘ट्विनिंग स्टाइल’ और ईशान का केयरिंग अंदाज फैंस को बेहद पसंद आया।

Ishaan Khatter and Chandni: बॉलीवुड के यंग और टैलेंटेड एक्टर ईशान खट्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। भले ही उन्होंने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया हो, लेकिन उनकी अक्सर देखी जाने वाली आउटिंग्स और पैपाराज़ी की तस्वीरें उनके और मॉडल एक्ट्रेस चांदनी बैंज की नजदीकियों की ओर इशारा करती हैं। हाल ही में दोनों को मुंबई में एक रेस्टोरेंट से साथ बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया, जिसने एक बार फिर उनके रिश्ते की चर्चा को हवा दे दी है। ईशान चांदनी को कार में बैठाने के बाद ही खुद बैठे, जिससे यह साफ होता है कि वह एक बॉयफ्रेंड मटीरियल हैं। 

बुधवार शाम ईशान और चांदनी को एक रेस्टोरेंट से निकलते हुए कैमरे में कैद किया गया। दोनों ने व्हाइट कलर के आउटफिट्स पहनकर एक तरह से ‘ट्विनिंग गोल्स’ सेट किए। इसके साथ ही कैप्स में उनका कैजुअल और फ्रेश अंदाज उनके रिश्ते की सहजता को बयान कर रहा था। सबसे प्यारा पल तब देखने को मिला जब ईशान ने पहले चांदनी को गाड़ी की पिछली सीट पर आराम से बैठाया और फिर खुद फ्रंट सीट पर जाकर बैठे। उनका  यह केयरिंग अंदाज सोशल मीडिया पर फैंस के दिल जीत रहा है।

हाल ही में ईशान खट्टर ने एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर साफ शब्दों में कहा था कि वह इसे लेकर काफी सतर्क रहते हैं। उन्होंने बताया, “मुझे लगता है कि अपने पार्टनर की प्राइवेसी का सम्मान करना बेहद जरूरी है। लोग उत्सुक होते हैं, जानना चाहते हैं, लेकिन जब कुछ अच्छा होता है तो आप उसे प्रोटेक्ट करना चाहते हैं। यही मेरा स्वभाव है। मैं झूठ नहीं बोलूंगा और न ही इसे छिपाऊंगा, लेकिन जरूरत से ज्यादा उघाड़ना भी ठीक नहीं।” उनके इस बयान से यह साफ है कि ईशान रिश्तों को लेकर ईमानदार हैं, लेकिन मीडिया की निगाहों से उसे बचाने में यकीन रखते हैं।

इसी बातचीत में ईशान ने यह भी कहा कि वह अपनी जिंदगी को सामान्य तरीके से जीना पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, मैं अपनी 20s में हूं और मुझे जिंदगी को इन्जॉय करना है। अगर मुझे बाहर जाकर खाना खाना है तो मैं छुपकर नहीं बैठूंगा। इंसान की जिंदगी को दूसरों की सोच के हिसाब से नहीं जीना चाहिए।” यह बयान उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है, जो सोशल मीडिया या समाज की राय से दबकर अपने फैसले बदल देते हैं।

ईशान का करियर भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। हाल ही में उनकी फिल्म होमबाउंड’ का प्रीमियर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में हुआ। नीरज घेवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में ईशान के साथ जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा भी अहम भूमिकाओं में नजर आए। यह फिल्म Un Certain Regard” सेक्शन में दिखाई गई और दर्शकों से 9 मिनट लंबा स्टैंडिंग ओवेशन हासिल कर पाई। यह उपलब्धि ईशान के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है। ईशान नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगे। इसमें वह अपने किरदार अविराज सिंह के रूप में वापसी करेंगे। शो में भूमि पेडनेकर, नोरा फतेही, जीनत अमान, साक्षी तंवर और मिलिंद सोमन जैसे एक्टर्स भी दिखाई देंगे। 

स्पर्धा रानी ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्रीराम कॉलेज ने हिन्दी में एमए और वाईएमसीए से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। बीते 20 वर्षों से वे लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट लेखन में सक्रिय हैं। अपने करियर में कई प्रमुख सेलिब्रिटीज़ के इंटरव्यू...