शाहिद कपूर से लेकर संजय दत्त, साल 2022 में इन लग्ज़री कारों के मालिक बनें ये सेलेब्स: Bollywood Car Collection
Bollywood Car Collection in 2022

शाहिद कपूर से लेकर संजय दत्त, साल 2022 में इन लग्ज़री कारों के मालिक बनें ये सेलेब्स

बॉलीवुड सेलेब्स गाड़ियों के मामले में लग्ज़री के शौकीन रहे है। कई सेलेब्स के पास महंगी गाड़ियों का शानदार कल्केशन है। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नई गाड़ियां भी खरीदी है। राम कपूर,आथिया शेट्टी से लेकर अदिति राव हैदरी और रणवीर कपूर जैसी कई हस्तियां है।

Bollywood Car Collection: बॉलीवुड सेलेब्स गाड़ियों के मामले में लग्ज़री के शौकीन रहे है। कई सेलेब्स के पास महंगी गाड़ियों का शानदार कलेक्शन है। बॉलीवुड के सितारें अपनी लग्ज़री के लिए भी काफी चर्चा में रहते हैं। इस साल कई बॉलीवुड सेलेब्स ने नई गाड़ियां भी खरीदी है। राम कपूर, आथिया शेट्टी से लेकर अदिति राव हैदरी और रणवीर कपूर जैसी कई हस्तियां है, जो साल 2022 में लग्ज़री कारों के मालिक बने। आपको याद ना हो तो बता दें कि शाहिद कपूर ने खुद को मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास कार गिफ्ट की और संजय दत्त ने मर्सिडीज़ को अपने कार कलेक्शन में शामिल किया है, तो आइए इस आर्टिकल में जानते है कि उन एक्टर्स के नाम जिन्होंने साल 2022 में नई कार खरीदी है।

Bollywood Car Collection: राम कपूर

राम कपूर को कार और बाइक दोनों का ही खूब शौक है। उनके पास कार के कलेक्शन में हॉट बीएमडब्ल्यू आर 18, इंडियन रोडमास्टर डार्क हॉर्स, पोर्श 911 करेरा एस ,बीएमडब्ल्यू के 1600 बी और हार्ले डेविडसन भी शामिल है। राम कपूर ने इस साल अपने कार के कलेक्शन में 3.5 करोड़ रूपए की फरारी को शामिल किया है। उन्होंने अपनी नई कार के साथ पहली फोटो इंस्टा पर शेयर की थी।

काजोल

काजोल को लग्ज़री कारों का बड़ा शौक है। उनके पास कारों का शानदार कल्केशन है। काजोल के पास रोल्स रॉयस कलिनन, ऑडी ए5, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू एक्स 7 जैसी शानदार गाड़ियां है। इस साल उन्होंने अपने कार कलेक्शन में 1.6 करोड़ की बीएमडब्ल्यू की एक्स 7 को शामिल कर लिया है।

शाहिद कपूर


शाहिद कपूर अपनी महंगी कार कल्केशन के लिए जाने जाते है। उनके पास मर्सिडीज बेंज जीएल क्लास,पोर्च कैनी जीटीएस,मर्सडीज बेंज ए400 और जगुआर कारें है। इस साल उन्होंने 3 करोड़ रूपए की मर्सिडीज-मेबैक एस-क्लास कार खरीदी है। शाहिद ने कार के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की।

अदिति राव हैदरी


अदिति राव हैदरी को गाड़ियों का काफी शौक है। उनके पास कार के शानदार कलेक्शन है। अदिति के पास फोर्ड एंडेवर,मर्सिडीज-बेंज जीएलएस और भी कई कारें है, लेकिन इस साल उन्होंने अपने कार कलेक्शन की सबसे महंगी ऑडी क्यू7 एसयूवी कार खरीदी है।

संजय दत्त

Bollywood Car Collection
Sanjay Dutt Car Collection


संजय दत्त अपनी महंगी कार और बाइक के लिए जाने जाते है। उनके पास महंगी कारों का भी बड़ा कल्केशन है। संजय के पास फरारी 599जीटीबी, रोल्स-रॉयस घोस्ट, ऑडी A8, ऑडी R8, ऑडी Q7, बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, मर्सिडीज़ ए-क्लास, लेक्सस एलएक्स 470, पोर्शे एसयूवी और टोयोटा लैंड क्रूजर जैसी कई महंगी कारें है। साल 2022 में उन्होंने अपने कार कलेक्शन में मर्सिडीज़ को जगह दी है।

अथिया शेट्टी


सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी ने अपने बॉलीवुड डेब्यू फिल्म हीरो से किया था। इसके बाद उन्होंने मुबारकां और मोतीचूर चकनाचूर जैसी कई फिल्मों में भी काम किया हैं। वहीं बात करें
आथिया के लग्ज़री करों की तो उनके पास कारों का बड़ा कलेक्शन है। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज़ बेंज़ एस-क्लास और फोर्ड इकोस्पोर्ट शामिल हैं। इस साल उन्होंने अपने कार कलेक्शन में सबसे महंगी कार ऑडी क्यू 7 को जगह दी है।

ईशान खट्टर

Ishaan Car Collection
Ishaan Khattar Car Collection


साल 2022 में शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर अपने आपको नई कार गिफ्ट की। इस साल की शुरूआत में इशान की भाभी मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करके बधाई दी और कैप्शन दिया नई कार … लड्डू भी नहीं खिलाया।