Hrithik Roshan and Jr NTR — come together for the first time in the upcoming film War 2. The teaser of their much-awaited song ‘Janaabe Aali’ has just dropped
Hrithik Roshan and Jr NTR — come together for the first time in the upcoming film War 2. The teaser of their much-awaited song ‘Janaabe Aali’ has just dropped

Summary: ऋतिक बनाम एनटीआर: 'वॉर 2' के गाने में दिखी डांस की जंग, टीज़र ने मचाया धमाल

फिल्म ‘वॉर 2’ का गाना ‘जनाबे आली’ जल्द ही रिलीज़ होने वाला है। हाल ही में इस धमाकेदार गाने का पहला टीज़र जारी किया गया है। इसमें पहली बार बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन और साउथ के मेगा स्टार जूनियर एनटीआर एक साथ डांस करते नजर आएंगे।

War 2 New Song Teaser: वॉर फिल्म का वो गाना तो आपको याद ही होगा ‘जय जय शिवशंकर’, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ ने जबरदस्त डांस किया था। अब उसी लेवल को टक्कर देने के लिए ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर का नया गाना ‘जनाबे आली’ जल्द रिलीज होने वाला है। इस गाने का पहला टीज़र रिलीज कर दिया गया है। यह गाना इसलिए भी खास है क्योंकि इसमें पहली बार बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के दो बड़े सुपरस्टार ऋतिक और जूनियर एनटीआर एक-दूसरे के आमने-सामने डांस करते नजर आएंगे। दोनों की तालमेल और एनर्जी इस गाने को एक ग्रैंड डांस फेस-ऑफ बना देती है।तो चलिए जानते हैं इस गाने को किसने गाया है, किसने बनाया है और यह इतना स्पेशल क्यों है।

YouTube video
Janabe Aali Song Teaser

‘जनाबे आली’ सिर्फ एक गाना नहीं बल्कि डांस फ्लोर पर एक जंग है, जिसमें भारत के दो बेहतरीन डांसर्स आमने-सामने होंगे। दोनों की स्टाइल, एनर्जी और स्वैग देखने लायक होगी। लोगों का मानना है कि जिस तरह ‘जय जय शिवशंकर’ गाने में ऋतिक और टाइगर की जबरदस्त कैमिस्ट्री देखने को मिली थी, उसी तरह ‘जनाबे आली’ सॉन्ग में भी ऋतिक और जूनियर एनटीआर की जोड़ी पर्दे पर खूब धूम मचाने वाली है।

इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है। आवाज दी है सचेत टंडन और साब भट्टाचार्य ने। इसके बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने और कोरियोग्राफी की है बॉस्को मार्टिस ने। इस गाने को मुंबई के यशराज स्टूडियोज में शूट किया गया है। इसमें 500 से ज्यादा डांसर्स ने भाग लिया है। सीन को इतना भव्य और शानदार ढंग से फिल्माया गया है कि यह किसी बड़े स्टेज शो जैसा लगता है।

वॉर 2 के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने यह फैसला लिया है कि इस गाने को फिल्म रिलीज़ से पहले पूरा ऑनलाइन रिलीज़ नहीं किया जाएगा। उनका मानना है कि इस डांस फेस-ऑफ का जादू बड़े पर्दे पर देखने में ही है। यही वजह है कि उन्होंने गाने का सिर्फ टीज़र ही जारी किया है। वैसे ये कोई पहली बार नहीं है जब यशराज फिल्म्स ने ऐसा किया है। इससे पहले उन्होंने फिल्म ‘बंटी और बबली’ के हिट गाने ‘कजरा रे’ को भी रिलीज से पहले नहीं दिखाया था, जिससे दर्शकों को थिएटर में जाकर ही उसका मजा मिला था।

YouTube video
War 2 Trailer

‘वॉर 2’ यशराज स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म है, जो 2019 में आई ‘वॉर’ का सीक्वल है। पहली फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ थे। अब इस सीक्वल में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर की एंट्री हो रही है, जिससे ये फिल्म और भी बड़ी बन गई है। इस फिल्म में फीमेल लीड के रोल में कियारा आडवाणी है। फैंस भी अब इस नई जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड है। ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...