woman looking at open fridge
fridge

Summary: फ्रिज से बदबू हटाएं बिना कैमिकल के – अपनाएं ये 5 नेचुरल ट्रिक्स

फ्रिज की बदबू अब नहीं बिगाड़ेगी आपका मूड, क्योंकि बेकिंग सोडा, नींबू-लौंग और चारकोल जैसे घरेलू उपाय देंगे फ्रेशनेस का नेचुरल टच। कैमिकल छोड़ें, इन आसान तरीकों से बनाएं अपना किचन हेल्दी और खुशबूदार।

Fridge Odor Remedy: ‘अरे यार, फिर से फ्रिज से बदबू आ रही है!’ क्या आपने भी कभी ऐसा कहा है? सुबह-सुबह फ्रिज खोलते ही जब एक अजीब, बासी सी गंध नाक में चुभती है, तो सारा मूड खराब हो जाता है। चाय का दूध हो या लंच का सब्ज़ी डब्बा अगर फ्रिज से बदबू आ रही हो, तो खाने की तरफ देखने का भी मन नहीं करता।

हम में से ज़्यादातर लोग सोचते हैं कि शायद कोई चीज़ गल गई है, फेंक दो, फ्रिज बंद कर दो… लेकिन असली वजह अक्सर वही होती है जो हम नजरअंदाज़ कर जाते हैं  फ्रिज की सफाई में लापरवाही और नेचुरल डियोडोराइज़ेशन की कमी।

कई लोग तुरंत मार्केट से कैमिकल स्प्रे या फ्रेगरेंस ब्लॉक खरीद लाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वही तेज़ सुगंध वाले प्रोडक्ट्स आपकी सब्ज़ियों और फलों को भी प्रभावित कर सकते हैं? खुशबू चाहिए लेकिन सेहत के साथ समझौता नहीं। तो क्यों न घर में ही मौजूद कुछ आसान, नेचुरल चीजों से अपने फ्रिज को फिर से ताज़ा बना दें? इस लेख में हम आपको बताएंगे कुछ बेहद असरदार घरेलू उपाय जो न सिर्फ फ्रिज से बदबू मिटाएंगे, बल्कि आपके किचन को भी फ्रेश और हेल्दी बनाए रखेंगे।

बेकिंग सोडा

बेकिंग सोडा एक नेचुरल डियोडोराइज़र है जो नमी और बदबू को सोख लेता है। एक खुला कटोरा लें और उसमें 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा भरकर फ्रिज के कोने में रख दें। हर महीने इसे बदलें।

Fridge Odor
Baking Soda

नींबू और लौंग का कॉम्बो
नींबू की ताजगी और लौंग की तेज़ खुशबू मिलकर गंध को बेअसर कर देती है। एक नींबू को बीच से काटें, उसमें 4-5 लौंग चुभो दें और इसे फ्रिज में किसी छोटी प्लेट पर रख दें।

कॉफ़ी बीन्स या कॉफी पाउडर
कॉफी की भीनी खुशबू बदबू को छुपाती नहीं, बल्कि उसे सोख लेती है। कुछ कॉफी बीन्स या इस्तेमाल किया गया कॉफी पाउडर एक खुले कंटेनर में डालें और फ्रिज के पीछे रखें।

coffee powder
coffee powder

चारकोल
अगर फ्रिज की बदबू बहुत ज़्यादा है, तो यह सबसे प्रभावी उपाय है। एक खुला बाउल लें और उसमें एक्टिवेटेड चारकोल रखें। यह हवा से दुर्गंध को खींच लेता है। इसे हर 15 दिन में बदलें।

विनेगर का जादू
सफाई के साथ-साथ गंध हटाने में भी असरदार। एक कटोरी में थोड़ा सफेद सिरका डालकर फ्रिज में रखें या सफाई के समय एक कपड़े में विनेगर लगाकर फ्रिज की अंदरूनी सतह को पोंछें।

इन ट्रिक्स को अपनाने से पहले फ्रिज को खाली करें और एक बार अच्छी तरह से साफ करें।

fridge cleaning
fridge cleaning

सभी बासी चीजें बाहर करें

एक चम्मच बेकिंग सोडा और विनेगर के घोल से अंदरूनी हिस्सों को पोंछें

दरवाजे के रबर गैस्केट को भी न भूलें, अक्सर वहीं दुर्गंध बस जाती है।

इन घरेलू, सस्ते और नेचुरल उपायों से आपका फ्रिज न सिर्फ महकेगा, बल्कि खाने की क्वॉलिटी भी बनी रहेगी। अगली बार जब गंध परेशान करे, तो कैमिकल स्प्रे की जगह इन आसान ट्रिक्स को याद करें किचन की खुशबू बनी रहेगी, और सेहत भी!

राधिका शर्मा को प्रिंट मीडिया, प्रूफ रीडिंग और अनुवाद कार्यों में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। हिंदी और अंग्रेज़ी भाषा पर अच्छी पकड़ रखती हैं। लेखन और पेंटिंग में गहरी रुचि है। लाइफस्टाइल, हेल्थ, कुकिंग, धर्म और महिला विषयों पर काम...