natural retinol drink
natural retinol drink

Overview:

'रेटिनॉल' आपके काम आ सकता है। यह एंटी एजिंग का काम करता है और स्किन को टाइटनिंग देता है। रेटिनॉल के असर को देखते हुए अब कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स भी इसका निर्माण कर रहे हैं। लेकिन स्किन को बाहर से सुरक्षा देने के साथ ही इसे अंदर से स्वस्थ बनाना भी जरूरी है।

Natural Retinol Drink: बेटी की शादी में दुल्हन के साथ ही उसकी मम्मी के लुक्स भी काफी मायने रखते हैं। ऐसे में बहुत जरूरी है कि उम्र बढ़ने के साथ ही आप अपनी स्किन पर ध्यान दें। ऐसे में ‘रेटिनॉल’ आपके काम आ सकता है। यह एंटी एजिंग का काम करता है और स्किन को टाइटनिंग देता है। रेटिनॉल के असर को देखते हुए अब कई कॉस्मेटिक ब्रांड्स भी इसका निर्माण कर रहे हैं। लेकिन स्किन को बाहर से सुरक्षा देने के साथ ही इसे अंदर से स्वस्थ बनाना भी जरूरी है। कैसे होगा यह संभव, आइए जानते हैं।

इसलिए फायदेमंद है रेटिनॉल

Natural Retinol Drink-रेटिनॉल फाइन लाइन और झुर्रियों को दूर करने में मददगार होता है।
Retinol is helpful in removing fine lines and wrinkles.

रेटिनॉल फाइन लाइन और झुर्रियों को दूर करने में मददगार होता है। स्किन पर चमक लाता है और हाइपरपिग्मेंटेशन दूर करता है। उम्र के साथ चेहरे पर कई दाग होने लगते हैं, रेटिनॉल इन्हें भी कम करने में मददगार होता है। दरअसल, यह स्किन जिन्स को बढ़ाता है, जिससे स्किन टाइट होती है। साथ ही कोलेजन का उत्पादन बढ़ता है। इसके उपयोग से कुछ ही समय में चेहरे पर असर नजर आने लगता है।

आखिर क्या है रेटिनॉल

दरअसल, रेटिनॉल विटामिन ए के कई रूपों में से एक है। यह शरीर में विभिन्न जैविक कामों के लिए जरूरी होता है। यह आहार और कॉस्मेटिक से मिलता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह स्किन को अंदर से पोषण देता है। हालांकि कई बार रेटिनॉल प्रोडक्ट्स त्वचा को रूखा कर सकते हैं, यह जलन और रैशेज का कारण भी बन सकता है। ऐसे में बेहतर है कि आप नेचुरल तरीके से रेटिनॉल जूस का सेवन करें। केमिकल फ्री रेटिनॉल ड्रिंक आपको अंदर से ग्लो देगा।

ऐसे बनाएं नेचुरल रेटिनॉल ड्रिंक

नेचुरल ​रेटिनॉल पाना चाहते हैं तो दिन में बस एक गिलास इस हेल्दी ड्रिंक का सेवन करना काफी है। स्किन स्पेशलिस्ट डॉ. माही चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस रेटिनॉल ड्रिंक की रेसिपी शेयर की है। डॉ. का कहना है कि रोज सुबह इस ड्रिंक को पीने से कुछ ही सप्ताह में स्किन की खोई हुई चमक लौट आएगी। साथ ही फाइन लाइन और दाग धब्बे भी दूर होंगे।

सामग्री

गाजर – 2
माल्टा या संतरा- 1
सेब – 1

विधि : सभी सामग्री को अच्छे से वॉश कर लें। गाजर और सेब को छिलके सहित ही काम में लेना है। माल्टा का छिलका और बीज दोनों हटा लें। अब सभी सामग्री को एक साथ मिक्सर ब्लेंडर में पीस लें। आप सामग्री अपने अनुसार कम ज्यादा भी कर सकते हैं। अब मिश्रण को छानकर सुबह इसका सेवन करेंं।

जादू है यह जूस

गाजर स्किन के लिए अमृत है। इसमें विटामिन ए, सी और ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सभी स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, जिससे त्वचा पर उम्र का प्रभाव कम होता है। ये दाग धब्बे व पिगमेंटेशन दूर करके स्किन को ग्लोइंग बनाते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है। गाजर में मौजूद बीटा कैरोटीन स्किन को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। वहीं माल्टा और संतरा विटामिन सी का शानदार स्रोत है। यह स्किन कोलेजन को बढ़ाता है, जिससे स्किन पर उम्र का प्रभाव कम नजर आता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, ​जो स्किन को कई परेशानियों से बचाते हैं और रंगत लौटाते हैं। सेब भी विटामिन ए, सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो फ्री रेडिकल्स से स्किन की सुरक्षा करता है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...