Kiara Advani shared some behind-the-scenes photos from her film war 2 where she can be seen wearing a crop top. Her look is being loved by fans and is receiving a lot of appreciation on social media.

Summary: कियारा की क्रॉप टॉप वाली तस्वीरें वायरल, फोटो ऋतिक के साथ शानदार बॉन्डिंग

कियारा आडवाणी ने अपनी फिल्म वॉर 2वोके कुछ बिहाइंड द सीन तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह क्रॉप टॉप पहने नजर आ रही हैं। उनका यह लुक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर काफी प्यार भी मिल रहा है।

Kiara Advani War 2 BTS: फिल्म वॉर 2 के पहले गाने ‘आवण जावण’ में ऋतिक रोशन और कियारा आडवाणी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इन दोनों को पहली बार एक साथ स्क्रीन पर देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर इस गाने की शूटिंग के दौरान की कुछ बिहाइंड द सीन फोटोज शेयर कीं, जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। इन तस्वीरों में वह अपने टोन्ड लुक को फ्लॉन्ट कर रही हैं। एक फोटो में वो ऋतिक के साथ स्कूटर की सवारी कर रही हैं और आखिरी में डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ सेल्फी भी नजर आई। तो चलिए जानते हैं आखिर तस्वीर में कियारा ने कैसा लुक कैरी किया है।

इंस्टा पर जो एक्ट्रेस ने फोटो शेयर की है उसमें वे येलो फ्लोरल क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट शॉर्ट्स में नजर आई हैं, जिसमें उनका लुक बेहद फ्रेश और वाइब्रेंट लगा। ये आउटफिट उनके स्किन टोन को और भी ज्यादा निखारता है। फ्लोरल प्रिंट की वजह से लुक में अलग वाइब्रेंस दिख रहा है, वहीं उनका कैजुअल हेयरस्टाइल और शाइनी मेकअप लुक इसे और नैचुरल व खूबसूरत बनाता है।

In the second photo, Kiara Advani is seen wearing a blue and white checked off-shoulder crop top, which she has paired with red shorts.
Kiara advani blue crop top look

वहीं, दूसरे फोटो में कियारा आडवाणी ने ब्लू एंड व्हाइट चेक्ड प्रिंट का ऑफ-शोल्डर क्रॉप टॉप पहना है, जिसे उन्होंने रेड शॉर्ट्स के साथ पेयर किया है। यह लुक बेहद कूल, क्लासी और यंग फील देता है। ऑफ-शोल्डर स्टाइल उनके कॉलरबोन्स को खूबसूरती से हाईलाइट करता है, वहीं चेक्ड प्रिंट लुक में एक रेट्रो लेकिन फ्रेस वाइब एड है। कियारा ने इस आउटफिट के साथ सिंपल ईयररिंग्स और हॉफ टाई अप बाल रखे हैं, जिससे पूरा लुक बहुत ही नैचुरल और एलिगेंट लगता है।

Kiara Advani and Hrithik Roshan's sizzling chemistry takes center stage in the latest song from War 2.
Hrithik Roshan and Kiara advani

आवण जावण एक स्लो-बर्न रोमांटिक सॉन्ग है जिसे अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है और प्रीतम ने कंपोज़ किया है। इसमें कियारा और ऋतिक कभी पूल साइड पर रिलैक्स करते हुए दिखते हैं तो कभी एक-दूसरे को रोमांटिक अंदाज में निहारते हुए। टस्कनी और रोम जैसे खूबसूरत लोकेशंस पर फिल्माया गया यह गाना एक लग्ज़री रोमांटिक फील देता है। आपको बता दें कि वॉर 2, 2019 की ब्लॉकबस्टर फिल्म वॉर का सीक्वल है। इस बार फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ जूनियर एनटीआर की जोड़ी देखने को मिलेगी। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

अगर हम कियारा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में वह एक बेटी की मां बनी हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी बेटी के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वहीं प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो कियारा वॉर 2 के बाद कुछ और फिल्मों में नजर आने वाली हैं, हालांकि उनकी शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है। इस समय एक्ट्रेस अपनी मदरहुड जर्नी को पूरी तरह एंजॉय कर रही हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...