Aneet and Ahaan Pandey In Saiyara
Siddharth and Kiara Were First Choice For Saiyara

Overview:

बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म 'सैयारा' के लिए शुरुआत में सिद्धार्थ और कियारा को लीड रोल के लिए चुना गया था, लेकिन बाद में अहान और अनित को मौका दिया गया। ऐसे में आइए जानते हैं, इस बड़े बदलाव के पीछे की वजह क्या है?

Saiyaara First Choice Casting: हाल ही में रिलीज हुई अहान पांडे और अनीत पड्ढा की फिल्म ‘सैयारा’ ने अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से सभी को चौंका दिया है। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म से न्यूकमर्स अहान पांडे और अनीत पड्ढा ने अपना डेब्यू किया है, जिसने उनके करियर की दिशा ही बदल दी है। लेकिन हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक, अहान और अनीत इस खूबसूरत म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा के लिए पहली पसंद नहीं थे। दरअसल, ‘सैयारा’ के लिए शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को चुना गया था। आइए जानते हैं कि आखिरकार फिल्म में यह बड़ा बदलाव क्यों किया गया।

रियल लाइफ कपल सिद्धार्थ और कियारा को रिप्लेस कर, अनित और अहान को मिला मौका

हाल ही में आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ‘सैयारा’ फिल्म के लिए पहली पसंद थे। सिद्धार्थ और कियारा पहली बार धर्मा प्रोडक्शंस की फिल्म शेरशाह में साथ नजर आए थे, जिससे न सिर्फ उन्हें एक-दूसरे का जीवनभर का साथ मिला, बल्कि दर्शकों से भी उन्हें खूब प्यार मिला था।

ऐसे में आपको बता दें, कि मेकर्स ने सैयारा फिल्म साइन करने से पहले सिद्धार्थ और कियारा से संपर्क किया था, लेकिन बातचीत ज्यादा आगे नहीं बढ़ सकी और वहीं खत्म हो गई।

फिल्ममेकर मोहित सूरी ने ‘सैयारा’ की कास्ट को लेकर किया बड़ा खुलासा

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान खुद फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी ने यह खुलासा किया कि वह शुरुआत में कुछ सीनियर एक्टर्स को कास्ट करने का सोच रहे थे। लेकिन तभी आदित्य चोपड़ा ने उन्हें सुझाव दिया कि फिल्म में नए चेहरे लिए जाएं।

मोहित ने बताया, “आदित्य चोपड़ा ने मुझसे कहा था कि तुम्हारी फिल्म नहीं चलेगी अगर इसमें नएपन का एहसास नहीं होगा, क्योंकि यह दो यंगस्टर्स की कहानी है। तुम्हें उसी के हिसाब से कास्टिंग करनी चाहिए।” इसके बाद मोहित सूरी ने बताया, “जब मैंने उनसे पूछा कि इतने कड़े कॉम्पिटिशन में कौन नए कलाकारों पर दांव लगाएगा, तो आदित्य चोपड़ा ने जवाब दिया, ‘मैं लगाऊंगा।’ और देखिए, आज ये फिल्म इतिहास बन चुकी है।”

पहले भी साथ काम कर चुके हैं मोहित सूरी और सिद्धार्थ

आपको बता दें कि मोहित सूरी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इससे पहले सुपरहिट फिल्म एक विलेन (2014) में साथ काम कर चुके हैं। मोहित सूरी वैसे भी अपने पसंदीदा एक्टर्स को बार-बार कास्ट करने के लिए जाने जाते हैं – जिनमें इमरान हाशमी, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर जैसे नाम शामिल हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...