moisturizer mistakes you must avoid
moisturizer mistakes you must avoid

Overview:मानसून में स्किन की खास देखभाल: घर पर बनाएं हल्का और असरदार मॉइश्चराइज़र

मानसून के मौसम में नमी बढ़ने के बावजूद हमारी त्वचा को विशेष देखभाल की ज़रूरत होती है। पसीना, उमस और गंदगी स्किन को चिपचिपा और बेजान बना देते हैं। ऐसे में बाजार के भारी मॉइश्चराइज़र स्किन को और नुकसान पहुँचा सकते हैं। इसलिए घर पर बनाए गए हल्के, नेचुरल और केमिकल-फ्री मॉइश्चराइज़र बेहतर विकल्प हैं। ये स्किन को बिना ऑइली बनाए पोषण देते हैं और नमी बनाए रखते हैं। इस लेख में कुछ आसान घरेलू मॉइश्चराइज़र रेसिपीज़ दी गई हैं जिन्हें आप मानसून में ट्राई कर सकते हैं, ताकि आपकी त्वचा रहे हाइड्रेटेड, सॉफ्ट और ग्लोइंग — वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।

Monsoon Skin Care: बारिश के दिनों में अक्सर मन करता है कि घर से बाहर निकलकर ठंडी-ठंडी फुहार का आनंद लिया जाए। बारिश की बूंदे तन ही नहीं, मन को भी एक अजीब सी शांति का अहसास करवाती है। लेकिन वहीं दूसरी ओर यह हमारी स्किन के लिए एक परेशानी बन जाती है। इस मौसम में ना केवल स्किन को अधिक चिपचिपेपन का अहसास होता है, बल्कि कभी ब्रेकआउट्स होने लगते हैं तो भी स्किन बहुत ज्यादा रूखी महसूस होने लगती है। ऐसे में समझ में ही नहीं आता कि स्किन की सही तरह से केयर किस तरह की जाए।

अमूमन स्किन को रिफ्रेशिंग बनाए रखने के लिए हम बार-बार फेस वॉश करते हैं, लेकिन उसके बाद अक्सर मॉइश्चराइजर को स्किप कर देते हैं। अधिकतर लोगों का यह मानना होता है कि इस मौसम में हवा में पहले से ही नमी होती है, इसलिए मॉइश्चराइज़र लगाने की कोई ज़रूरत नहीं होती, जबकि यह सच नहीं है। मौसम चाहे कोई भी हो, लेकिन आपको मॉइश्चराइजर कभी भी मिस नहीं करना चाहिए। खासतौर से, मानसून के दिनों में जब स्किन अंदर से डिहाइड्रेट हो जाती है और जब हम मॉइश्चराइज़र नहीं लगाते, तो या तो स्किन ज्यादा ऑयल बनाती है या फिर वो बेजान और पैची दिखने लगती है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको मानसून के मौसम में आपकी स्किन टाइप के अनुसार घर पर ही लाइटवेट मॉइश्चराइजर बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बता रहे हैं-

Monsoon Skin Care
Moisturizer

अगर आपकी स्किन ऑयली या एक्ने प्रोन है तो ऐसे में आप एलोवेरा जेल, गुलाब जल और ग्लिसरीन की मदद से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं। जहां एलोवेरा जेल स्किन को ठंडक देता है और चिपचिपा भी नहीं होता, वहीं गुलाब जल स्किन का पीएच लेवल बैलेंस करता है। इसके अलावा, ग्लिसरीन स्किन को ऑयली बनाए बिना हल्की नमी देता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल 
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • 2-3 बूंद टी ट्री ऑयल 
  • आधा छोटा चम्मच ग्लिसरीन

होममेड मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल और गुलाब जल को अच्छे से मिलाएं।
  • अब उसमें टी ट्री ऑयल और  ग्लिसरीन डालकर मिक्स करें।
  • अब इसे साफ डिब्बी या पंप बॉटल में भरकर रखें।

अगर आपकी स्किन रूखी है तो ऐसे में आप शिया बटर, एलोवेरा जेल, बादाम तेल व विटामिन ई ऑयल की मदद से मॉइश्चराइजर बनाएं। शिया बटर फटी और ड्राई स्किन को पोषण देता है। वहीं, बादाम तेल स्किन में नमी लॉक करता है और विटामिन ई स्किन को हील करता है और प्रोटेक्शन देता है।

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच शिया बटर 
  • 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच बादाम तेल
  • 2 बूंद विटामिन ई ऑयल 

होममेड मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले शिया बटर को हल्का फेंट लें।
  • अब उसमें ऐलोवेरा, तेल और विटामिन ई मिलाएं।
  • तैयार मॉइश्चराइजर को छोटे डिब्बे में स्टोर करें।
Combination Skin
Moisturizer for Combination Skin

कॉम्बिनेशन स्किन के लिए आप खीरे के रस, एलोवेरा जेल व जोजोबा ऑयल की मदद से मॉइश्चराइजर बनाएं। जहां खीरा ठंडक और ताजगी देता है, वहीं जोजोबा ऑयल स्किन के ऑयली और ड्राई हिस्सों का बैलेंस रखता है। 

आवश्यक सामग्री-

  • 1 बड़ा चम्मच खीरे का रस 
  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 छोटा चम्मच जोजोबा ऑयल
  • 2 बूंद कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल 

होममेड मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं-

  • सबसे पहले एलोवेरा जेल और खीरे के रस को अच्छी तरह मिक्स करें।
  • अब उसमें जोजोबा ऑयल डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • आखिरी में एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स करें।
  • तैयार मॉइश्चराइजर को कांच के एयरटाइट डिब्बे में रखें।

सेंसेटिव स्किन के लिए एलोवेरा जेल के साथ ओट्स पाउडर व कैलेंडुला ऑयल को मिक्स करके मॉइश्चराइजर बनाया जा सकता है। जहां ओट्स स्किन की जलन और खुजली को शांत करता है। वहीं, कैलेंडुला ऑयल रैशेज और इरिटेशन को ठीक करता है। एलोवेरा जेल सेंसेटिव स्किन को ठंडक और नमी देता है

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 बड़ा चम्मच ओट्स पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच कैलेंडुला ऑयल 

होममेड मॉइश्चराइजर कैसे बनाएं-

  • एलोवेरा जेल और ओट्स को मिक्स करें, जब तक स्मूद पेस्ट न बन जाए।
  • फिर उसमें तेल मिलाएं और अच्छे से घोलें।
  • तैयार मॉइश्चराइजर को कांच के एयरटाइट डिब्बे में रखें।
store homemade moisturizer
How to store homemade moisturizer

मानसून में होममेड मॉइश्चराइजर स्किन को काफी लाभ पहुंचाता है, लेकिन इसे सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है। अन्यथा मॉइश्चराइजर जल्दी खराब हो जाता है। हमेशा मॉइश्चराइजर को गहरे रंग की कांच की बॉटल या पंप बॉटल में रखें। यह मॉइश्चराइजर को प्रकाश और हवा से बचाएगा। कोशिश करें कि आप होममेड मॉइश्चराइजर को फ्रिज में रखें। इससे मॉइश्चराइजर ठंडा रहेगा और आपकी स्किन को भी काफी आराम महसूस होगा। अगर आप इसे बिना प्रिज़रवेटिव स्टोर करती हैं तो 7-10 दिन तक इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, फ्रिज में साफ-सुथरे तरीके से रखने पर 3 हफ्ते तक इस्तेमाल किया जा सकता है।

Moisturizer Tips
Moisturizer Tips
  • मॉइश्चराइजर जल्दी खराब ना हो, इसलिए आप इसे कभी भी हाथ से ना निकालें। हमेशा साफ चम्मच या स्पैचुला का इस्तेमाल करें। अगर मॉइश्चराइज़र की महक बदले, रंग बदल जाए तो इसे तुरंत फेंक दें।
  • हमेशा चेहरा धोने के 3 मिनट के अंदर मॉइश्चराइज़र लगाएं ताकि स्किन में नमी लॉक हो सके।
  • दिन में मॉइश्चराइज़र के ऊपर सनस्क्रीन ज़रूर लगाएं। मानसून में भी यूवी रेज स्किन को नुकसान पहुंचा सकती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...