The video is going viral on social media

Summary: शाहरुख-काजोल स्टाइल में पिता-बेटी की वायरल मस्ती

शाहरुख-काजोल के आइकॉनिक सीन को रीक्रिएट करते पिता-बेटी की जोड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बिरेन कुलुंग और उनकी बेटी की परफॉर्मेंस को अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

Father-Daughter Performance Video: आजकल सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए कोई नहीं जानता है। इंटरनेट पर अक्सर कई अजीबो-गरीब वीडियो होते रहते हैं, जिनमें से कुछ वीडियो काफी वायरल होते हैं। आजकल लोग फेमस होने के लिए कुछ भी करने को तैयार होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पिता और उनकी बेटी का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। बच्चे मां के बेहद नजदीक होते हैं, उनसे सारी बातें शेयर करते हैं, पर पिता से उनका खास संबंध होता है। मां जहां कई बार सख्ती दिखा देती है, पिता उनके साथ चुलबुले बने रहते हैं। लड़कियां तो पिता से और भी ज्यादा खुली रहती हैं। दोनों की जोड़ी जब धमाल मचाने पर आती है तो हर कोई उन्हें देखता रह जाता है। सोशल मीडिया पर इस वायरल वीडियो को देखकर काफी खुश हैं।

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में एक पिता-बेटी की जोड़ी ने खूब धूम मचाया हुआ है। इसमें शख्स और उसकी नन्ही बेटी ने शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है‘ के सुपरहिट सॉन्ग ‘ये लड़का है दीवाना‘ के एक सीन को बेहद प्यारे अंदाज में रीक्रिएट किया है। यह वीडियो नेटिजन्स को खूब पसंद आ रहा है, और इसने लाखों दिल जीत लिया है। शाहरुख खान और काजोल की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के ‘ये लड़का है दीवाना’ गाने के मशहूर संवादों को अपनी प्यारी बेटी के साथ गाते हुए एक व्यक्ति के वीडियो ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है। वीडियो को अब तक 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में लोग उसकी आवाज के कायल हो गए हैं। लोग इस वीडियो पर खूब कमेंट्स रहे हैं।

बता दें, इस वीडियो को @biren_kulung नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर हुए इस वीडियो में बिरेन कुलुंग शाहरुख की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जबकि बेटी काजोल के यादगार डायलॉग पर फुल स्वैग के साथ लिप-सिंक कर रही है। बच्ची के एक्सप्रेशन और उसका कॉन्फिडेंस देखने लायक है। वह अपने पापा के साथ पूरी तरह से तालमेल बिठाती दिख रही है। 22 जून को अपलोड हुई यह रील देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसे अब तक 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और लगभग साढ़े 6 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। पिता-बेटी के क्यूट एक्सप्रेशंस ने इसे तुरंत नेटिजन्स का पसंदीदा बना दिया है।

इंस्टाग्राम यूजर्स इस वीडियो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, यही वजह है कि हर आदमी एक बेटी चाहता है। दूसरे ने लिखा, बच्ची की अदाएं तो देखो। यहां तक कि फैशन ब्रांड्स भी इस मस्ती में शामिल हो गए हैं। नाइका ने लिखा, पूरा कमेंट सेक्शन ब्लश कर रहा है। बॉलीवुड फिल्म कुछ कुछ होता है के गाने ‘ये लड़का है दीवाना’ के प्रतिष्ठित दृश्य को अपनी बेटी के साथ दोहराते हुए एक व्यक्ति का दिल छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को बहुत पसंद आया है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...