Kiara Advani wants Bebo’s Traits in her Child
Kiara Advani wants Bebo’s Traits in her Child

Overview: बेबी मल्होत्रा को बेबो जैसा बनाना चाहती हैं, कियारा

जल्द ही मां बनने जा रही कियारा आडवाणी ने करीना कपूर खान को 10 ऑन 10 बताया है। और खुलासा किया है, कि वे अपने बच्चे में बेबो जैसा कॉन्फिडेंस और बेहतरीन एक्सप्रेशंस देखना चाहती हैं। जिसके चलते कियारा आडवाणी सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई हैं।

Kiara Advani wants Bebo’s Traits in her Child : बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने पहले बच्चे को वेलकम करने वाली हैं। इस साल फरवरी में सिलेब्रिटी कपल ने एक प्यारी सी पोस्ट के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी को ऑफिशियल किया था। जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। ऐसे में तब से लेकर अब तक कियारा और सिद्धार्थ के फैंस ‘बेबी मल्होत्रा’ की एक झलक पाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन, इस खास दिन के आने से पहले ही कियारा का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें कियारा ने कहा था, कि वे अपने बच्चे में करीना कपूर खान की कुछ खूबियां देखना चाहती हैं। आइए जानते हैं,

अपने पहले बच्चे में करीना कपूर खान की ये खूबियां चाहती हैं, कियारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपनी फिल्म गुड न्यूज के प्रमोशंस के दौरान अपने दिल की एक बात शेयर करती नजर आई थी। जिसमें जब कियारा से पूछा गया था। कि अगर उन्हें जुड़वा बच्चे होते हैं, तो वे कौन सा कॉन्बिनेशन चाहेंगी…? इस पर मुस्कुराते हुए जवाब दिया था – “मैं बस यही चाहूंगी कि भगवान मुझे दो हेल्दी बच्चे दे”। इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि वे अपने बच्चे में करीना कपूर की कौन सी खूबियां देखना चाहेंगी तो कियारा ने बिना देर किए कहा- “करीना का कॉन्फिडेंस और उनके एक्सप्रेशंस, उनका ऑरा… मतलब सारी खूबियां। क्योंकि बेबो मेरे लिए 10 ऑन 10 हैं।

खूबसूरत प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं, कियारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने हालही कुछ समय पहले “Met Gala 2025” में डेब्यू किया था। जिसमें कियारा पहली बार बेबी बंप प्लांट करते हुए रेड कार्पेट पर छा गई थी। कियारा आडवाणी का मेट गाला लुक और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। और फैंस आजकल कियारा के प्रेग्नेंसी ग्लो की तारीफें करते नजर आते हैं। कियारा आडवाणी का ये फेज बेहद खास है। और फैंस अब बेबी मल्होत्रा के आने का इंतजार कर रहे हैं।

वॉर 2 में जूनियर एनटीआर और रितिक रोशन के साथ नजर आएंगी कियारा

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म “वॉर 2” में जूनियर एनटीआर और रितिक रोशन के साथ नजर आने वाली हैं। वॉर 2 एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसकी पहली झलक रिलीज हो चुकी है। इसके अलावा फिल्म से कियारा का ऑन स्क्रीन फर्स्ट बिकिनी लुक भी इंटरनेट पर जमकर वायरल हो चुका है। वॉर 2 के साथ कियारा को डॉन 3 में रणवीर सिंह के साथ भी देखा जाना था। जिसे कियारा ने प्रेग्नेंसी के चलते छोड़ दिया है।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...