Summary: कियारा–सिद्धार्थ ने रखा बेटी का खास चार-अक्षरी नाम, जानिए इसके पीछे का मतलब:
बॉलीवुड के पॉपुलर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में अपनी नन्ही बेटी के नाम को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल ने अपनी लाडली का नाम आखिरकार रिवील कर दिया है, जो न सिर्फ अनोखा है बल्कि सिर्फ चार अक्षरों से मिलकर बना है।
Kiara Advani Baby Name: जब भी कोई कपल माता-पिता बनते हैं, तो उनके लिए उनका बच्चा ही सबसे बड़ी खुशी बन जाता है और उससे जुड़ा हर पल बेहद खास होता है। इन्हीं खास पलों में से एक होता है बच्चे का नामकरण। इसी खुशी को हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी महसूस किया। अपनी बेटी के जन्म के तीन महीने बाद इस कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी-सी पोस्ट शेयर करते हुए आखिरकार उसका नाम रिवील कर दिया है। नाम के पीछे का अर्थ भी बहुत सुंदर है, और इसे शेयर करने का उनका अंदाज़ भी दिल को छू लेने वाला है। तो आइए जानते हैं कि कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी का क्या नाम रखा है।
बेटी का नाम किया इस तरह शेयर
पोस्ट में कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी बेटी के नन्हे पैरों की एक दिल छू लेने वाली फोटो साझा की है। बच्ची ने सफेद ऊन से बने छोटे-छोटे जूते पहने हुए हैं और कपल उसे अपने हाथों में थामे हुए है। ये तस्वीर देखते ही बनती है और पहली ही नज़र में प्यार से भर देती है। कैप्शन में कियारा ने बेहद भावुक शब्दों में लिखा,“हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक, हमारा जादुई आशीर्वाद… हमारी राजकुमारी।” इसके साथ ही उन्होंने अपनी बेटी का नाम अंग्रेज़ी और हिंदी, दोनों भाषाओं में लिखा— सरायाह मल्होत्रा।
दोस्तों ने लुटाया फोटो पर प्यार
पोस्ट सामने आते ही फैंस ने इस खुशखबरी पर ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद देना शुरू कर दिया। सिर्फ फैंस ही नहीं, इंडस्ट्री से जुड़े लोग भी कपल की खुशी में शामिल होते दिखे।डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने दिल वाला इमोजी भेजकर अपना प्यार जताया, वहीं फिल्ममेकर करण जौहर ने भी कमेंट कर आशीर्वाद दिया। कुछ ही मिनटों में इस पोस्ट पर करीब हजारों कमेंट्स आ गए।
कियारा और सिद्धार्थ की बेटी के नाम का अर्थ
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा के नाम का अर्थ तो नहीं बताया है, लेकिन कई संस्कृतियों में इस नाम को पवित्रता, रोशनी और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है, वहीं फैंस का कहना है कि यह नाम कियारा और सिड के नामों का खूबसूरत मेल लगता है। कियारा और सिद्धार्थ की नन्ही परी का जन्म 15 जुलाई 2025 को हुआ था।
सेट पर ही शुरू हुई थी लव स्टोरी
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की प्रेम कहानी की शुरुआत ‘शेरशाह’ के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा और कियारा ने डिंपल चीमा का किरदार निभाया था। उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि असल जिंदगी में भी यह रोमांस में बदल गई। लंबी अटकलों और चर्चाओं के बाद, इस कपल ने 2023 में शादी कर ली। आपको बता दें, कियारा और सिद्धार्थ के बाद अब फैंस को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बेटे के नाम का इंतजार है। बॉलीवुड के इस हाल ही में माता-पिता बने कपल ने भी अभी तक अपने बच्चे का नाम रिवील नहीं किया है।
