Kiara Advani returns after welcoming baby
Kiara Advani returns after welcoming baby

Summery- मां बनने के बाद कियारा की पहली झलक

बेटी साराया के जन्म के महीनों बाद कियारा आडवाणी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं। उनकी नैचुरल ग्लो और पोस्ट-डिलीवरी लुक पर फैन्स की खुशी झूम उठी।

Kiara Advani Returns after welcoming baby: महीनों से अपनी प्राइवेट लाइफ में व्यस्त रहीं कियारा आडवाणी अचानक मुंबई शहर में दिखाई दीं। लगभग छह महीने पहले बेटी साराया मल्होत्रा को जन्म देने के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक आगमन था, और जाहिर है कि वह जैसे ही कैमरों के सामने आईं, मीडिया और फैन्स दोनों में उत्साह की लहर दौड़ गई। न्यू मॉम कियारा के फेस का नैचुरल ग्लो, रिलैक्स्ड बॉडी लैंग्वेज और फ्रेश लुक ने सभी को चौंका दिया।

सोमवार को कियारा मुंबई में एक विज्ञापन शूट के लिए पहुंचीं। नीली शर्ट और हल्के डेनिम शॉर्ट्स में उनका अंदाज़ न सिर्फ कंफर्टेबल था बल्कि काफी मॉडर्न भी दिख रहा था। उन्होंने फोटोग्राफरों को मुस्कुराते हुए अभिवादन किया। तभी एक फोटोग्राफर ने उनकी बेटी साराया के बारे में पूछा। कियारा ने मुस्कुराकर छोटा-सा जवाब दिया, जिसमें एक मां की शांति, संतोष और खुशी साफ महसूस हो रही थी। उनकी यह गर्मजोशी भरी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तुरंत फैन्स की चर्चा का हिस्सा बन गई।

कियारा की इस पहली झलक ने जैसे इंटरनेट पर नया उत्साह भर दिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लोग उनके पोस्ट-डिलीवरी लुक की जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। कई यूज़र यह देखकर हैरान थे कि बच्चे के जन्म के कुछ ही महीनों बाद वह इतनी फिट और फ्रेश कैसे दिख सकती हैं। कुछ फैन्स ने लिखा कि उनका ग्लो पहले से भी ज्यादा नैचुरल और खूबसूरत लग रहा है। वहीं कई लोग यह मानने को तैयार नहीं थे कि वह इतनी जल्दी पुराने फिगर में लौट आई हैं।  

कुछ समय पहले ही कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक जॉइंट पोस्ट में अपनी बेटी के नाम का खुलासा किया था। इस पोस्ट में लिखा था, “हमारी प्रार्थनाओं से, हमारी बाहों में, हमारे दिव्य आशीर्वाद से, हमारी राजकुमारी, साराया मल्होत्रा।” पोस्ट में मौजूद छोटे-से मोज़े पहने पैर की प्यारी सी झलक ने इंटरनेट को भावुक कर दिया था। इस खास पल पर करण जौहर, वरुण धवन, मनीष मल्होत्रा और संजय कपूर सहित कई हस्तियों ने दोनों को ढेरों शुभकामनाएं दी थीं।

कियारा और सिद्धार्थ ने 15 जुलाई को अपनी बेटी के जन्म की आधिकारिक घोषणा की। इस पोस्ट में लिखा था, “हमारा दिल भर गया है और हमारी दुनिया हमेशा के लिए बदल गई है। हमें एक बेटी का आशीर्वाद मिला है।” इससे पहले फरवरी में दोनों ने गर्भावस्था की घोषणा एक दिल छू लेने वाली तस्वीर के साथ की थी, जिसमें वह छोटे से बुने हुए मोज़े पकड़े हुए नजर आए थे। उनकी यह फोटो और घोषणा फैन्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं थी।

कियारा की यह पहली पब्लिक अपीयरेंस सिर्फ एक फोटो मोमेंट नहीं थी, बल्कि एक तरह से उनकी नई शुरुआत का संकेत थी, एक जिम्मेदार मां की भूमिका निभाते हुए फिर से काम की ओर बढ़ना। उनकी इस सहज और ग्रेसफुल वापसी ने फैन्स के दिलों में और भी उम्मीदें जगा दी हैं। आने वाले समय में वह किन प्रोजेक्ट्स के साथ स्क्रीन पर लौटेंगी, यह देखना अब और भी दिलचस्प होगा।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...