Kriti Sanon Skin Care Routine
Kriti Sanon Skin Care Routine

Overview:

कृति सेनन अपनी स्किन को हेल्दी रखने के लिए ठंडे पानी, हल्के फेसवॉश, टोनर, मॉइस्चराइज़र और सनस्क्रीन से सादा लेकिन असरदार रूटीन अपनाती हैं।

Kriti Sanon Skin Care Routine : बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं, बल्कि ग्लोइंग स्किन के लिए भी जानी जाती हैं। उनकी बेदाग और तरोताज़ा त्वचा का राज़ है एक सिंपल लेकिन असरदार मॉर्निंग स्किनकेयर रूटीन। बिना ज़्यादा प्रोडक्ट्स और केमिकल्स के, कृति अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ बुनियादी स्टेप्स को रोज़ फॉलो करती हैं। आइए जानते हैं उनके रूटीन का हर स्टेप, जिससे आप भी पा सकती हैं नैचुरल ग्लो।

ठंडे पानी से चेहरा धोना

कृति दिन की शुरुआत करती हैं चेहरे को ठंडे पानी से धोकर। इससे रातभर की धूल-मिट्टी और एक्स्ट्रा ऑइल हटता है और स्किन तरोताज़ा महसूस करती है।

जेंटल फेसवॉश का इस्तेमाल

कृति सेनन ऐसे फेसवॉश का इस्तेमाल करती हैं जिसमें हार्श कैमिकल्स न हों। उनका फोकस होता है स्किन को साफ करना, लेकिन बिना उसकी नमी छीने।

स्किन को टोन करना

चेहरा धोने के बाद वो टोनर लगाना कभी नहीं भूलतीं। इससे पोर्स टाइट होते हैं और स्किन का पीएच बैलेंस बना रहता है। कृति अकसर गुलाबजल बेस्ड नैचुरल टोनर का इस्तेमाल करती हैं।

मॉइस्चराइज़र की लेयर

स्किन चाहे ऑयली हो या ड्राय, कृति मॉइस्चराइज़र जरूर लगाती हैं। उनका मानना है कि स्किन को हाइड्रेटेड रखना ग्लो का सबसे बड़ा सीक्रेट है।

सनस्क्रीन लगाना है जरूरी

धूप हो या बादल, कृति कभी भी सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलतीं। वो SPF 30 या उससे ऊपर का इस्तेमाल करती हैं जिससे स्किन को UV किरणों से बचाया जा सके।

मिनिमल मेकअप और फेशियल मिस्ट

कृति स्किन पर ज़्यादा मेकअप लगाने से बचती हैं, खासकर सुबह के समय। एक लाइट BB क्रीम और फेशियल मिस्ट से वो अपने लुक को फ्रेश बनाए रखती हैं।

अंदर से ग्लो के लिए हाइड्रेशन

बाहर की देखभाल के साथ-साथ कृति अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी और नींबू से करती हैं। इससे शरीर डिटॉक्स होता है और स्किन अंदर से क्लीन रहती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...