Deepika Padukone Skincare Routine: दीपिका पादुकोण आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। दुनिया भर में उनके करोड़ों फैंस हैं। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्मों के दम पर लोगों के दिल में एक अलग जगह बनाई है। वह अपनी अदाकारी के साथ-साथ स्टाइल स्टेटमेंट के लिए भी मशहूर हैं और सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ पोस्ट करती रहती हैं। दीपिका पादुकोण अपने लुक और खूबसूरती के लिएभी लोगों के बीच चर्चित रहती हैं। उनकी ब्तीयूटी उनके फैंस को काफी अट्रैक्ट करती है और ई लड़कियां तो उनकी तरह फ्लॉलेस स्किन पाने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय अपना रहती हैं। दीपिका अपनी हेल्दी और बेदाग त्वचा के लिए 3 स्टेप स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं, जो उनकी स्किन को परफेक्ट बनाती है।
Also read: प्रोफेशनल की तरह मस्कारा कैसे अप्लाई करें, ये रहा स्टेप बाई स्टेप गाइड: How to Apply Mascara
दीपिका पादुकोण अपनी त्वचा की देखभाल के लिए एक स्किन केयर रूटीन फॉलो करती हैं। दीपिका अपनी लाइफ में कितनी भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वह इसे स्ट्रिक्टली फॉलो करती हैं। तो आए जानते हैं उनकी 3 स्टेप स्किन केयर रूटीन में आखिर कौन-कौन सी चीजें शामिल हैं।
स्टेप 1- त्वचा की सफाई
दीपिका पादुकोण बताती हैं कि उनके स्किन केयर रूटीन में क्लींजिंग सबसे जरूरी स्टेप है। वह अपने चेहरे के एक्स्ट्रा ऑयल और अशुद्धियों को रिमूव करने पर जोर देती हैं। ताकि उनके स्किन की शाइन बनी रहे और मुंहासे ना हो सके। इसके लिए वह एक माइल्ड क्लींजर का इस्तेमाल करती हैं। दीपिका का कहना है कि क्लींजर का सही चुनाव करनी सबसे जरूरी है। वह उन प्रोडक्ट्स को चुनती हैं, जो ज्यादा हार्ड ना हो क्योंकि ये स्किन के नेचुरल ऑयल को छीन सकते हैं, जिसके कारण ड्राइनेस और जलन की समस्या हो सकती है। इसलिए एक हाइड्रेटिंग लाइट क्लींजर का ही इस्तेमाल करना चाहिए, जो आपकी स्किन टाइप के अनुसार सही हो। यह आपके त्वचा नमी के बैलेंस को बरकरार रखते हुए स्किन को साफ करते हैं। दीपिका पादुकोण अपनी स्किन को फ्रेश और हेल्दी रखने के लिए सुबह और शाम के वक्त यानी दिन में दो बार क्लींजिंग करती हैं।
स्टेप 2- हाइड्रेशन है जरूरी
दीपिका पादुकोण स्किन केयर रूटीन में हाइड्रेशन के स्टेप को भी उतना ही महत्वपूर्ण मानती हैं क्योंकि स्किन को यंग बनाए रखने के लिए इसका हाइड्रेशन बेहद जरूरी है। यह स्किन को सॉफ्ट बनाता है और हाइड्रेट रखता है। इसके लिए एक अच्छे मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। एक ऐसे मॉइश्चराइजर को चुनें, जो आपकी स्किन को पोषण और हाइड्रेशन दोनों प्रदान करें और जिसमें सेरामाइड्स और हाइलूरोनिक एसिड जैसे सामग्रियों मौजूद हो। इसके अलावा स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखने के लिए एक्ट्रेस दिन भर खूब पानी पीती हैं, जिससे उनकी स्किन का स्वास्थ्य बरकरार रहे।
स्टेप 3- त्वचा को सुरक्षा देना
दीपिका पादुकोण अपने स्किन केयर रूटीन में सनस्क्रीन को जरूर शामिल करती हैं, जो त्वचा को सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से बचाने में मदद करते हैं। उनका मानना है कि अगर सनस्क्रीन ना लगाया जाए तो समय से पहले बुढ़ापा आ जाता है और इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है। यह अभिनेत्री पर्याप्त एसएफ वाला सनस्क्रीन लगाती हैं। सर्दी हो या गर्मी चाहे बरसात हो। वह हर मौसम में सनस्क्रीन लगाने का सुझाव देती हैं, जो युवीए और यूवीबी किरणों त्वचा को बचाने में मदद करते हैं। ऑयली स्किन के लिए जेल बेस्ड फॉर्मूला वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं ड्राई स्किन के लिए क्रीम बेस्ड सनस्क्रीन को खरीदें।
इन सभी के साथ ही दीपिका पादुकोण सप्ताह में एक्स्ट्रा स्किन केयर भी फॉलो करती हैं। जैसे फेस मास्क, हेयर मास्क और बॉडी मैसाज जैसे होम रेमेडीज को अपनाती हैं, जो उन्हें यंग और स्वस्थ दिखाने में मदद करते हैं।
