कृति सेनन जैसी स्किन पाने के लिए अपनाएं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स: Kriti Sanon Beauty Secrets
Kriti Sanon Beauty Secrets

कृति सेनन जैसी स्किन पाने के लिए अपनाएं उनके ब्यूटी सीक्रेट्स

Kriti Sanon Beauty Secrets : कृति सेनन की कोरियन ग्लास जैसी स्किन का हर कोई दिवाना है। अगर आप भी उनकी तरह स्किन चाहती हैं, तो उसके लिए उनके ब्यूटी सीक्रेट्स फॉलो करने होंगे। आइए जानते हैं कृति सेनन के कुछ ब्यूटी सीक्रेट्स-

Kriti Sanon Beauty Secrets: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन अपनी बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए जानी जाती हैं। उनकी बेहतरीन स्किनकेयर रूटीन और हेल्दी लाइफस्टाइल उनकी खूबसूरती का राज हैं। अगर आप भी कृति सेनन जैसी ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो उनकी ब्यूटी सीक्रेट्स को अपने लाइफस्टाइल में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं उनके ब्यूटी टिप्स

Also read: सर्दियों में इस तरह से बना लिया मूंगफली का लड्डू तो कितनी भी ठंड पड़े आप रहेंगे हॉट एंड वॉर्म

कृति सेनन के लिए त्वचा को साफ और हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। वह दिन में दो बार त्वचा को क्लेंज़ करती हैं, जिससे धूल और गंदगी साफ हो सके। इसके साथ ही स्किन को नमी देने के लिए हल्का और नेचुरल मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल करती हैं। सूरज की हानिकारक किरणों से बचने के लिए वह SPF युक्त सनस्क्रीन जरूर लगाती हैं।

कृति केमिकलयुक्त प्रोडक्ट्स के बजाय नैचुरल और घर के बने फेस पैक्स को अधिक पसंद करती हैं। वे घर पर कुछ असरदार फेसपैक इस्तेमाल करती हैं, जो इस तरह हैं-

दही और शहद का पैक: त्वचा को नरम और चमकदार बनाने के लिए दही और शहद का फेस पैक लगाती हैं।

हल्दी और बेसन: त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए हल्दी, बेसन और गुलाब जल का इस्तेमाल करती हैं। इसके साथ ही स्किन को मॉइस्चराइज करने के लिए एलोवेरा जेल का प्रयोग करती हैं।

कृति के अनुसार, स्किन को अंदर से हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है। इसके लिए वे दिनभर में 8-10 गिलास पानी पीती हैं। साथ ही नींबू और पुदीने के साथ डिटॉक्स वॉटर पीती हैं, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखा जा सकता है।

कृति का मानना है कि स्वस्थ त्वचा का राज सही खानपान में छिपा है। उनके आहार में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर फल और सब्जियां जैसे बेरीज़, गाजर, पालक शामिल हैं। स्किन को हेल्दी रखने के लिए वह प्रोटीन युक्त आहार लेती हैं। इसके साथ ही कृति शुगर और प्रोसेस्ड फूड से दूर रहती हैं।

शरीर को फिट और त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए कृति योग और जिम करती हैं। मानसिक शांति और त्वचा की चमक बनाए रखने के लिए वह मेडिटेशन पर ध्यान देती हैं। नियमित वर्कआउट से उनकी त्वचा में रक्त संचार बेहतर होता है।

कृति के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। नींद पूरी न होने से त्वचा थकी और बेजान दिखती है। अच्छी नींद त्वचा की मरम्मत और नए सेल्स के निर्माण में मदद करती है।

कृति सेनन की स्किनकेयर और हेल्थ रूटीन प्राकृतिकता और संतुलन पर आधारित है। यदि आप भी कृति जैसी ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाना चाहती हैं, तो उनकी इन आदतों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। सही खानपान, नियमित व्यायाम, और स्किन केयर से आपकी त्वचा में भी कृति जैसी खूबसूरती झलकने लगेगी।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...