Mistry Trailer: राम कपूर के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। राम कपूर जल्दी ही एक शानदार शो मिस्त्री में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ मोना सिंह और शिखा तलसानिया भी नजर आएंगी। यह शो यूएस सीरीज “मॉन्क” का ऑफिशियल रीमेक है, जो जियो हॉटस्टार पर नजर आएगा। यह शो 27 जून को रिलीज होने वाला है।
राम कपूर का शो “मिस्त्री”
इस शो में राम कपूर अरमान मिस्त्री के रोल में हैं, जो एक जर्मोफोबिक जासूस है। यह सब कुछ देखता है और सब कुछ जानता है। यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियो के सहयोग से बानीजय एशिया द्वारा निर्मित यह सीरीज 27 जून को रिलीज होने वाली है। यह टोनी शाल्हौब अभिनीत मॉन्क की रीमेक है, जो एक क्राइम ड्रामा है और इसे, ऋषभ सेठ निर्देशित किया है। जियो हॉटस्टार ने मिस्त्री का ट्रेलर इस कैप्शन के साथ जारी किया, “हर रहस्य के पीछे छूट जाने पर, अरमान मिस्त्री अंतिम शब्द हैं।” शिखा तलसानिया की मदद से, राम कपूर पुलिस के लिए अनसुलझे मामलों को सुलझाते हैं। वह अपराध स्थल को एक अलग एंगल से देखकर मोना सिंह और क्षितिज दाते की मदद करते हैं।
क्या खास है “मिस्त्री” में?
इस शो के भारतीय रूपांतरण के बारे में बात करते हुए निर्देशक ऋषभ सेठ ने कहा, “मिस्त्री को कभी भी एक ट्रेडिशनल जासूसी शो नहीं माना गया। यह एक थ्रिलर है, जो बहुत गंभीर नहीं है लेकिन फिर भी आपको अपनी सीट से बांधे रखता है। मुझे इस बात ने आकर्षित किया कि यह चरित्र आधारित शो है। अरमान मिस्त्री क्वर्की हैं, लेकिन साथ ही बेहद समझदार और प्रतिभाशाली भी हैं। यही विरोधाभास शो की खासियत है। राम और मोना को निर्देशित करना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं कभी नहीं भूल सकता हूं”।
क्या कहा राम कपूर ने?
राम कपूर ने कहा कि उनका किरदार अरमान मिस्त्री उनके द्वारा निभाए गए सबसे अजीब लेकिन सबसे शानदार किरदारों में से एक है। उन्होंने कहा, “उसकी अपनी विचित्रताएं हैं, लेकिन वे उसके सामना करने के तरीके हैं। यह अव्यवस्थित दुनिया में व्यवस्था लाने का उसका अपना तरीका है। इसके बावजूद वह ऐसा व्यक्ति है, जो अव्यवस्था में चलता है और स्पष्टता पाता है। इस प्रोजेक्ट पर काम करने और मिस्त्री को स्वीकार करने का अनुभव मेरे करियर में सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक था।”
क्या कहा मोना सिंह ने?
मिस्त्री की पुलिस पार्टनर की भूमिका निभाने वाली मोना ने कहा कि कहानी को आगे बढ़ाने में उनका कैरेक्टर सहमत बहुत जरूरी है। मोना ने कहा, “वह अरमान को चुनौती देती है और उसे संतुलित करती है। यहां तक कि कई बार उसे मात भी देती है। वह अपनी प्रेरणाओं और तीखे किनारों वाली एक एंकर है। मिस्त्री आपको हंसाता है, फिर आपको सोचने पर मजबूर करता है और फिर फिर आपको हंसाता है क्योंकि यह कैरेक्टर बेबाक तरीके से खुद को पेश करता है।”
क्या कहा शिखा तलसानिया ने?
शिखा को लगा कि उनके किरदार शरण्या ने मिस्त्री की दुनिया में एक अलग एनर्जी ला दी है। उन्होंने कहा, “मुझे हमेशा से ही थ्रिलर पसंद है, लेकिन इस तरह का हास्य, यह पागलपन वाकई मजेदार था। जब आप कैमरे के अंदर और बाहर एक ऐसी टीम के साथ होते हैं, जो खेलने के लिए तैयार होती है, तो इसमें बहुत मजा आता है।”
