Overview: राम कपूर बने भारत में पहली Lamborghini Urus SE खरीदने वाले सेलिब्रिटी, फैंस कर रहे हैं तारीफें

टीवी एक्टर राम कपूर ने 5.21 करोड़ रुपये की पहली Lamborghini Urus SE भारत में खरीदी है, जो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस लग्जरी SUV के साथ उनका ट्रांसफॉर्मेशन और कार कलेक्शन भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

Ram Kapoor Lamborghini Car: ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ सीरियल से घर-घर में मशहूर हुए राम कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं और इस बार वजह है उनकी बेहद लग्जरी कार। जो हाल ही में उन्होंने अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ खरीदी है। सोशल मीडिया पर नई गाड़ी के साथ पोज देते हुए राम कपूर की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और सबसे बड़ी खास बात यह है कि इस कार को खरीदने वाले राम पहले इंडियन बन गए हैं। यानी कि किसी भी इंडियन के पास इस मॉडल की कार अभी तक नहीं है। इस लक्जरी कार की कीमत लगभग 5 करोड़ के ऊपर है। अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिरकार यह कार कौन सी है? तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ी हर एक डिटेल।

Ram Kapoor Lamborghini Car
Ram Kapoor puchase new Lamborghini URUS SE

एक रिपोर्ट के अनुसार राम कपूर ने लेम्बोर्गिनी उरुस खरीदी है। सोशल मीडिया पर राम की नई कार लेते हुए कई फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में वे शोरूम के स्टाफ से बात करते और कार के साथ पोज़ देते दिख रहे हैं। उन्होंने इस कार के लिए हरे रंग का खास Verde Gea शेड चुना है। कार के अंदर काले और नारंगी रंग का शानदार इंटीरियर है।

बता दें कि राम कपूर की लेम्बोर्गिनी उरुस एसई की कीमत 5.21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जिससे साफ पता चलता है कि राम कपूर महंगी-महंगी गाड़ियों के कितने बड़े शौकीन है। कुछ तस्वीरों में राम अपनी पत्नी गौतमी कपूर के साथ भी मुस्कुराते नजर आ रहे हैं, जिससे इस मौके को और भी खास बना दिया।

Lamborghini URUS SE
Lamborghini URUS SE

कार की अन्य डिटेल की बात करें तो इसमें 4.0 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन है जो 620 हॉर्सपावर और 800 Nm टॉर्क देता है। इस कार में हाइब्रिड सिस्टम भी है, जिसमें 25.9 kWh की बैटरी और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स है। ये कार 800 हॉर्सपावर और 950 Nm टॉर्क देती है, जो इसे सबसे पॉवरफुल SUV में से एक बनाती है। राम कपूर के पास पहले से ही कई लग्जरी कारें हैं और ये अब नई कार उनके शानदार कलेक्शन में जुड़ गई है।

रिपोर्टों के मुताबिक, राम कपूर के पास कई लक्जरी गाड़ियां हैं जिसमें उरुस एसई, पोर्श 911, पोर्श 911 टर्बो एस, फेरारी पोर्टोफिनो एम, रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी और मर्सिडीज-एएमजी जी 63 जैसा मॉडल का नाम शामिल है।

बता दे, राम कपूर न सिर्फ अपनी कार बल्कि पिछले कुछ महीनो से अपने जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉरमेशन को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर चुके हैं। राम ने 18 महीने में करीब 55 किलो वजन कम किया है। वहीं वर्क की बात करें तो वे जल्द ही अपने नए प्रोजेक्ट Mistry में नजर आएंगे, जो अमेरिकन सीरीज Monk का इंडियन वर्जन है। इसमें वे एक अजीब लेकिन होशियार डिटेक्टिव का रोल निभाएंगे।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...