Washing Matchine Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन, घर-परिवार, कार्यक्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ता है। घर पर भरपूर सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का ध्यान रखना जरूरी होता है। गलत दिशा में रखी गई चीजों से वास्तु दोष उत्पन्न होता है और नकारात्मक ऊर्जा तेजी से बढ़ने लगती है। घर पर हम जरूरत के अनुसार कई तरह की चीजें रखते हैं। लेकिन जाने-अनजाने में इन चीजों को अगर आप गलत दिशा या गलत स्थान में रखते हैं तो इसका नकारात्मक असर पड़ने लगता है।
बात करें वाशिंग मशीन की तो यह ऐसी वस्तु है जो आज हर घर की जरूरत बन चुका है। काम को सुविधाजनक बनाने के साथ ही वाशिंग मशीन का प्रभाव घर की ऊर्जा और आमदनी पर भी पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार गलत दिशा में रखा गया वाशिंग मशीन आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है और इससे पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यह जान लीजिए कि वाशिंग मशीन रखने के लिए कौन सी दिशा सबसे अच्छी होती है।
वाशिंग मशीन के लिए शुभ नहीं ये दिशाएं

वास्तु शास्त्र में ऐसी दिशाओं के बारे में बताया गया है, जहां वाशिंग मशीन रखना शुभ नहीं माना जाता है। वास्तु के मुताबिक आग्नेय दिशा जिसे कि दक्षिण-पूर्व दिशा कहा जाता है। यह दिशा अग्नि तत्व से जुड़ी होती है, जबकि वाशिंग मशीन ऐसी वस्तु है जिसका संबंध बिजली और जल से होता है। जल तत्व से जुड़ी कोई भी चीज अग्नि तत्व की दिशा में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से इसका नकारात्मक असर पड़ता है जिससे घर का खर्च लगता बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु के अनुसार इस दिशा में वाशिंग मशीन रखने से आय के साधनों में भी कमी आने लगती है, नौकरी-व्यापार में नुकसान होने लगता है, यहां तक कि निवेश का लाभ भी नहीं मिलता। इसलिए भूलकर भी आग्नेय दिशा में वाशिंग मशीन को नहीं रखना चाहिए। हालांकि घर पर स्थान की कमी हो और किसी कारण इसी स्थान पर मजबूरी में वाशिंग मशीन रखना पड़े तो ऐसे में आप मशीन के ऊपर लाल रंग का कपड़ा ढक कर रखें।
वाशिंग मशीन के लिए उत्तर दिशा भी नहीं शुभ

आग्नेय दिशा के साथ ही उत्तर दिशा को भी वाशिंग मशीन रखने के लिए शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि उत्तर दिशा बेहद शुभ दिशा मानी जाती है। यह दिशा उन्नति से जुड़ी होता है। लेकिन वाशिंग मशीन यहां रखने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, मानसिक अशांति रहती है और परिवार के सदस्य बार-बार बीमार पड़ते हैं। इसलिए इस दिशा में भी वाशिंग मशीन रखने से बचना चाहिए। लेकिन घर पर जगह की कमी हो और किसी कारण इसी स्थान पर मशीन रखना पड़े तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में उपाय भी बताए गए हैं। ऐसी स्थिति में आपको उत्तर दिशा में रखें मशीन पर नीले रंग का कपड़ा डालकर रखना चाहिए। इससे घर का संतुलन बना रहता है और नकारात्मक ऊर्जा में कमी आती है।
वाशिंग मशीन के लिए सबसे शुभ है यह दिशा

वाशिंग मशीन रखने के लिए वास्तु शास्त्र में उत्तर-पश्चिम और दक्षिण दिशा को सबसे उपयुक्त माना गया है। इसका कारण यह है कि उत्तर-पश्चिम दिशा वायु तत्व से जुड़ी होती है जोकि मशीन की गतिशीलता और जल तत्व का संतुलन बनाए रखती है। वहीं दक्षिण दिशा में मशीन रखने से स्थिरता और संतुलन बना रहता है। इसलिए आप वास्तु शास्त्र के मुताबिक इन दिशाओं में वाशिंग मशीन रख सकते हैं और अपने घर को शुभ, संतुलित और सकारात्मक बना सकते हैं।
