Ghaziabad Tourism
Ghaziabad Tourism

Ghaziabad Tourism: गाजियाबाद में रहते हुए अगर आपके पास वीकेंड या छोटी छुट्टी है और आप कहीं पास में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है! गाजियाबाद से लगभग 200 किलोमीटर की परिधि में कई ऐसे शानदार और विविधतापूर्ण डेस्टिनेशन हैं जहाँ आप कम समय में भी भरपूर आनंद उठा सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं 5 ऐसी बढ़िया जगहों के बारे में जहाँ आप आराम से एक या दो दिन में घूम सकते हैं।

Ghaziabad Tourism
Haridwar (about 190 km)

हरिद्वार सिर्फ एक धार्मिक शहर नहीं है यह आत्मिक शांति और गंगा तट की सुंदरता से भरपूर जगह है। गाजियाबाद से कार या ट्रेन द्वारा लगभग 4-5 घंटे में यहां पहुंचा जा सकता है। यहां हर की पौड़ी पर गंगा आरती देखना एक भावनात्मक अनुभव होता है। इसके अलावा चंडी देवी और मनसा देवी मंदिर भी दर्शनीय स्थल हैं। हरिद्वार की गलियों में मिलने वाली कचौरी, जलेबी और रबड़ी जैसे पारंपरिक व्यंजन भी यात्रा का मज़ा बढ़ा देते हैं।

अगर आपको हस्तशिल्प, पीतल की चीज़ें और ऐतिहासिक शहरों में दिलचस्पी है तो मुरादाबाद एक अच्छा विकल्प है। यहां का पीतल उद्योग दुनिया भर में प्रसिद्ध है। आप यहां से सुंदर हैंडीक्राफ्ट्स, होम डेकोर आइटम्स और गिफ्ट आइटम्स खरीद सकते हैं। इसके अलावा रामगंगा नदी किनारे टहलना और लोकल खाने का स्वाद लेना एक शानदार अनुभव हो सकता है।

Bharatpur (about 190 km)
Bharatpur (about 190 km)

राजस्थान का भरतपुर पक्षी प्रेमियों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं। यहाँ स्थित केवला देव राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और सर्दियों में यहाँ दुनिया भर से प्रवासी पक्षी आते हैं। साइकिल या रिक्शा पर बैठकर पार्क घूमना अपने आप में एक अनोखा अनुभव होता है। गाजियाबाद से भरतपुर तक कार से सफर लगभग 4-5 घंटे का है और एक दिन में भी यह ट्रिप पूरा किया जा सकता है।

यदि आप अध्यात्म, मंदिर और कृष्ण भक्ति में रुचि रखते हैं तो मथुरा और वृंदावन आपके लिए आदर्श जगहें हैं। यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, प्रेम मंदिर और बांके बिहारी मंदिर दर्शनीय हैं। शाम की आरती और मंदिरों की सजावट दिल को छू लेने वाली होती है। स्थानीय पेड़ा, कचौरी और दूध की मिठास यात्रा को और भी स्वादिष्ट बना देती है। एक ही दिन में दोनों शहर आराम से कवर किए जा सकते हैं।

Neemrana (about 170 km)
Neemrana (about 170 km)

नीमराना राजस्थान का एक ऐतिहासिक कस्बा है जो अपने नीमराना फोर्ट पैलेस के लिए प्रसिद्ध है। यह किला अब एक हेरिटेज होटल है और आप चाहें तो यहां एक दिन रुककर रॉयल अनुभव ले सकते हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित यह जगह एक परफेक्ट वीकेंड गेटवे है, खासकर कपल्स या परिवारों के लिए। यहां स्विमिंग पूल, फोर्ट वॉक, कल्चरल शो आदि होते हैं जो आपकी यात्रा को यादगार बनाते हैं।

गाजियाबाद में रहकर दूर-दूर की लंबी ट्रिप करने की ज़रूरत नहीं। थोड़ी सी प्लानिंग, एक बैग और उत्साह लेकर आप इन 5 जगहों में से किसी एक की ओर निकल सकते हैं। ये सभी डेस्टिनेशन न केवल आपकी थकान दूर करेंगे बल्कि आपको नए अनुभव, दृश्य और स्वाद भी देंगे, वो भी 200 किलोमीटर के भीतर! तो अगली छुट्टी पर कहीं दूर जाने के बजाय पास की इन सुंदर जगहों को ही एक्सप्लोर कीजिए। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...