आगरा के आसपास घूमने की बेहद खूबसूरत और लोकप्रिय जगहें: Agra Tourism
Agra Tourism

आगरा के आसपास घूमने के लिए कुछ बेहतरीन जगहें

यह सभी ऐसी जगहें हैं जहां हम सब अपने परिवार अथवा दोस्तों के साथ कुछ दिनों का समय बिता सकते हैं।

Agra Tourism: कुछ जगहें ऐसी होती हैं जहां हम कई कई बार जा चुके होते हैं। ऐसी ही एक जगह है आगरा, जहां हम ताजमहल को देखने के बाद अक्सर यह सोचते हैं कि अब हमें किस जगह जाना चाहिए। यह दुविधा हर किसी के मन में होती होगी इसलिए इस लेख के माध्यम से इसके आसपास जगहों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। यह सभी ऐसी जगहें हैं जहां हम सब अपने परिवार अथवा दोस्तों के साथ कुछ दिनों का समय बिता सकते हैं। आप भी अगर आगरा घूमने का विचार बनाते हैं तो आगरा के पास स्थित इन खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर करना बिल्कुल न भूलें।

आगरा से फतेहपुर सिकरी 

Agra Tourism
Agra to Fatehpur Sikri

फतेहपुर सीकरी यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल है। जिसकी वजह से इस जगह पर देश-दुनिया भर से सैलानी आते हैं। यह महज़ 36 किलोमीटर की दूरी पर आगरा का सबसे सुंदर और नज़दीकी पर्यटन स्थल है, जो हमेशा सैलानियों से भरा रहता है। फतेहपुर सीकरी कभी मुगल साम्राज्य की पूर्ववर्ती राजधानी हुआ करती थी और इसका निर्माण मुगल बादशाह अकबर ने कराया था। आगरा से सिर्फ़ आधे घंटे की ड्राइव करके इस जगह पर पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। बुलंद दरवाजा, जोधाबाई पैलेस, शेख सलीम चिश्ती की दरगा (मकबरा), जामा मशजीद, ख्वाबाग और दीवान-ए-खास फतेहपुर सीकरी में स्थित कुछ ऐसी जगहें हैं जिन्हें देखना बिल्कुल नहीं भूलना चाहिए। 

आगरा से भरतपुर 

भरतपुर को प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग कहा जाता है। भरतपुर आगरा के पास घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान भरतपुर में ही स्थित है जिसकी वजह से इस जगह पर सैलानियों की आवाजाही लगी रहती है। इस जगह पर आकर आपको स्थानीय और प्रवासी दोनों तरह की दुर्लभ और लुप्तप्राय पक्षी देखने को मिल जायेंगे। इस जगह पर फोटोग्राफरों और पक्षीविज्ञानियों के लिए काफ़ी कुछ है जिसकी वजह से यह उनकी सबसे पसंदीदा जगह बन गई है। इस जगह पर महज़ 52 किमी की ड्राइव करके पहुंचा जा सकता है। इस जगह पर आकर आप डीग वाटर पैलेस, गंगा मंदिर और सरकारी संग्रहालय भी देख सकते हैं।

आगरा से मथुरा और वृन्दावन 

Agra to Mathura and Vrindavan
Agra to Mathura and Vrindavan

मथुरा और वृन्दावन आगरा के आसपास घूमने के लिए सबसे उपयुक्त है। यह दोनों की दर्शनीय स्थल देश के सबसे पवित्र और लोकप्रिय स्थानों में आते हैं। इस जगह पर आकर आप भगवान कृष्ण के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त कर सकते हैं। यहाँ पर कई ऐसे मंदिर भी हैं जिन्हें देखने के लिए श्रधालु देश के कोने-कोने से आते हैं। मथुरा और वृन्दावन के धार्मिक स्थलों के देखने के लिए आपका भी विचार बन रहा हो तो कम से कम 2 दिन की छुट्टी जरूर लेकर आएं। मथुरा में आप कृष्ण जन्म भूमि मंदिर, कुसुम सरोवर, गीता मंदिर, द्वारकाधीश मंदिर, राधा कुंड, कंस किला और मथुरा संग्रहालय देख सकते हैं, तो वही वृन्दावन के प्रमुख आकर्षण इस्कॉन मंदिर, राधा रमन मंदिर, बांके बिहारी मंदिर और प्रेम मंदिर हैं। आगरा से वृंदावन की दूरी महज़ 75 किमी है। 

आगरा से रणथंभौर 

Ranthambore
Agra to Ranthambore

दक्षिणी राजस्थान में स्थित रणथंभौर को देश के सर्वश्रेष्ठ बाघ अभयारण्यों में से एक माना जाता है। इस जगह पर सबसे अधिक बाघ पाए जाते हैं। साथ ही रणथंभौर जैव विविधता के मामले में भी काफ़ी समृद्ध है। इस जगह पर जाकर आप कई तरह के वनस्पतियों और जीवों को आप देख सकते हैं। इस जगह पर आपको एक शुद्ध और मन को हरभरा कर देने वाला प्राकृतिक वातावरण मिलेगा जहां पर आप सकून के साथ कुछ दिन बिता पाएँगे। विंध्य और अरावली पहाड़ियों की तलहटी में स्थित होने के कारण रणथंभौर की ख़ूबसूरती बढ़ जाती है। इस जगह पर आकर आप रणथंभौर किला और जोगी महल को भी देख सकते हैं। आगरा से रणथंभौर की दूरी क़रीब 200 किलोमीटर है।

आगरा से खजुराहो 

Khajuraho
Agra to Khajuraho

खजुराहो मंदिर देश के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में शुमार किया जाता है। यह मंदिर समूह यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में भी शामिल किया गया है जिससे इसका महत्व और भी ज़्यादा बढ़ जाता है। इस मंदिर को अपनी वास्तुकला और शानदार नक्काशी के लिए जाना जाता है। बुंदेलखंड के छोटे से शहर में स्थित यह मंदिर मध्ययुगीन काल की वास्तुकला के शानदार उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। वर्ष 950 से 1050 में बनाए गए ये मंदिर भारतीय सांस्कृतिक और कलात्मक के बेहतरीन उदाहरण हैं। इस जगह पर जानने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है, जिसके लिए एक से दो दिन की ट्रिप का विचार बनाया जा सकता है। इस जगह पर आकर आप चतुर्भुज मंदिर, मंदिरों के पश्चिमी समूह, और कंदरिया महादेव मंदिर को देख सकते हैं। 

आगरा से लखनऊ 

Lucknow
Agra to Lucknow

लखनऊ को नवाबों का शहर कहकर सम्बोधित किया जाता है जो इसके समृद्ध इतिहास को दर्शाता है। वर्तमान में यह उत्तर प्रदेश की राजधानी के तौर पर जाना जाता है। गोमती नदी के तट पर बसे इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। इस जगह पर आकर आप यहाँ की वास्तुकला, साहित्य और इतिहास को भलीभाँति जान और समझ सकते हैं। लखनऊ घूमने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच का होता है। इस जगह पर घूमने का विचार बने तो एक से दो दिन का ट्रिप आप लखनऊ के लिए प्लान कर सकते हैं। लखनऊ के प्रमुख आकर्षण में रूमी दरवाजा, रेजीडेंसी और बड़ा इमामबाड़ा आता है। इन जगहों पर जाना बिल्कुल भी नहीं भूलें। 

आगरा से जयपुर 

Jaipur
Agra to Jaipur

राजस्थान में स्थित जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। इस जगह पर घूमने और देखने के लिए काफ़ी कुछ है। यहाँ पर आकर आप राजस्थान के इतिहास, कला और संस्कृति से भलीभाँति परिचित हो सकते हैं। यहाँ के पर्यटन स्थल, खानपान और बाज़ार सबके सब आपको एक अलग तरह का अनिभाव देंगे। इस जगह पर कई सारे पुराने क़िले और महल भी स्थित हैं जिन्हें देखकर आपका मन ख़ुश हो जाएगा। जयपुर घूमने के लिहाज़ से सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च के बीच का माना जाता है। इस जगह पर आने का विचार बने तो दो से तीन दिन के लिए घूमने की प्लानिंग बना सकते हैं। यहां के प्रमुख आकर्षण में हवा महल, नाहरगढ़ किला, आमेर किला और सिटी पैलेस है। इन जगहों पर जाकर आपको अच्छा लगेगा। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...