Summary: जेनेलिया डिसूजा के इन साड़ी लुक से नहीं हटेंगी नजरें, आप भी करें ट्राई
किसी भी फंक्शन के लिए जेनेलिया देशमुख के साड़ी लुक्स बिल्कुल परफेक्ट ऑप्शन है जिसे आसानी से रीक्रिएट किया जा सकता है।
Genelia D’Souza Saree Looks: अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख काफी समय बाद बड़े पर्दे पर नज़र आने वाली हैं। वह आमिर खान के साथ फिल्म सितारे ज़मीन पर में दिखाई देंगी। जेनेलिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने फ्रेंड्स के लिए प्यारी-प्यारी तस्वीरें पोस्ट करती हैं। उन्हें वेस्टर्न आउटफिट्स से लेकर ट्रेडिशनल लुक्स तक का बहुत शौक है। खास तौर पर वह ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद खूबसूरत लगती हैं। अगर आपको भी किसी फंक्शन या खास मौके पर जाना है, तो आप जेनेलिया डिसूजा देशमुख के साड़ी लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकते हैं। तो चलिए, एक नजर डालते हैं जेनेलिया देशमुख के कुछ खूबसूरत साड़ी लुक्स पर।
मेहंदी कलर की साड़ी
मेहंदी रंग की साड़ी के साथ जेनेलिया ने रेड रंग का राउंड नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना है। उनकी साड़ी पर सिल्वर एम्बेलिशमेंट की बारीक डिटेलिंग की गई है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही है। उन्होंने अपने बालों में ब्रेडेड हेयरस्टाइल बनाया हुआ है। कानों में भारी झुमके और हाथों में ढेर सारे कंगन पहने हुए हैं। मिनिमल मेकअप और प्यारी सी मुस्कान के साथ उनका लुक बेहद आकर्षक और खूबसूरत लग रहा है।
जेनेलिया डिसूजा की रेड साड़ी लुक
रेड क्रेप स्टाइल की शिफॉन साड़ी के साथ जेनेलिया ने व्हाइट ब्लाउज़ पहना है, जिसकी स्लीव्स रेड कलर की हैं। उन्होंने स्मोकी आई मेकअप किया है और न्यूड लिप शेड के साथ अपने लुक को कम्प्लीट किया है। अगर हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने बालों को सॉफ्ट बन लुक दिया है। गले में उन्होंने गोल्ड प्लेटेड चोकर नेकलेस पहना है। इस पूरे आउटफिट में जेनेलिया बेहद स्टनिंग लग रही हैं।
सिल्क साड़ी
हरे रंग की सिल्क साड़ी में जेनेलिया की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। इस साड़ी के साथ उन्होंने लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया है और राउंड नेकलाइन वाला ब्लाउज़ पहना है।हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों में जुड़ा बनाया है। मेकअप की बात करें तो उन्होंने कोहल आइज़ के साथ न्यूड लिप शेड चुना है, और अपनी आंखों को विंग्ड आईलाइनर से खूबसूरती से डिफाइन किया है।
फ्लोरल मोटिफ वर्क साड़ी
पेस्टल रंग की इस खूबसूरत साड़ी के साथ जेनेलिया ने रेड फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। साड़ी के बॉर्डर पर फ्लोरल मोटिफ्स की बारीक डिटेलिंग की गई है, जो इस लुक को एक एलिगेंट और स्टाइलिश टच दे रही है। इस लुक के साथ एक्ट्रेस ने बड़ा पोल्की डिज़ाइन वाला मांग टीका पहना है, जबकि बालों को क्लासिक बन स्टाइल में संवार रखा है। मिनिमल मेकअप और न्यूड लिप शेड उनके लुक के साथ परफेक्टली मेल खा रहे हैं। हाथों में टंगा पोटली बैग उनके ट्रेडिशनल अवतार को और भी निखार रहा है।
ब्लैक साड़ी
ब्लैक कलर की स्ट्राइप्ड डिज़ाइन वाली साड़ी के साथ जेनेलिया ने ब्लैक फुल स्लीव्स ब्लाउज़ पहना है। आंखों को उन्होंने विंग्ड आईलाइनर से खूबसूरती से डिफाइन किया है, जबकि होंठों के लिए न्यूड ग्लासी लिप कलर चुना है। ऑक्सिडाइज़्ड हेवी ज्वेलरी के साथ उन्होंने सिल्वर स्लिंग बैग कैरी किया है, जो उनके लुक को और भी स्टाइलिश बना रहा है।
