अगर हरिद्वार जाने का मन बना रहे हैं तो इन जगहों पर भी जरूर घूमें: Places Near Haridwar
Best Places Near Haridwar

Best Places Near Haridwar: अगर आप गर्मियों में छुट्टी बिताने के लिए हरिद्वार जा रहे हैं तो आपके लिए वहां पर कई ऐसी जगहें मौजूद हैं, जहां पर आप घूम सकते हैं। हरिद्वार में गंगा आरती के साथ ही साथ आपको वहां की प्राकृतिक सुंदरता का भी आनंद मिलेगा। हरिद्वार से महज 150 किलोमीटर की दूरी के अंतर में आपको ऐसी कई जगहें मिल जाएंगी जहां पर जाने के बाद आपका वापस आने का मन नहीं होगा। उत्तराखंड में हिल स्टेशनों की भरमार है। इसके साथ ही उनकी सुंदरता भी देखने लायक होती है। गर्मी के दिनों में आप वहां जाने का प्लान बना सकते हैं।

उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन के लिए अधिक जाना जाता है। मगर वहां पर राफ्टिंग के साथ ही कई एडवंचर के काम किए जाते हैं। यहां पर हर दिन हजारों लोग घूमने के लिए आते हैं। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश से करीब होने के कारण यहां पर पर्यटकों की भरमार लगी रहती है। इन प्रदेशों के साथ ही अन्य प्रदेशों को लोग यहां पर जाना पसंद करते हैं। ऐसे में हम आपको आज बताने जा रहे हैं कि अगर आप वहां पर जाते हैं तो किन-किन जगहों पर जाकर अपना ट्रिप अच्छा और यादगार बना सकते हैं।

Also read : उत्तराखंड के शानदार वाटरफॉल्स जो आज भी हैं लोगों की नजर से कोसों दूर!: Waterfalls In Uttarakhand

चकराता

गर्मी के दिनों में आप यहां पर अपनी छुट्टियां मनाने के लिए जा सकते हैं। हरिद्वार से यह करीब 114 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अप्रैल से जून तक यहां का तापमान सामान्य रहता है। घने जंगल और झील, झरनों से युक्त इस हिल स्टेशन पर ठंडी हवाएं बहती रहती हैं। यहां पर अगर घूमने जैसी जगह की बात करें तो रामताल बागबानी उद्यान, कोटि कनासर, हथिनी कुंड, चिलमिरी गर्दन, देवबन, टाइगर फॉल्स देखने के लिए आप जा सकते हैं। अगर इस जगह की ऊंचाई की बात करें तो समुद्र तल से करीब 2000 से भी अधिक मीटर की ऊंचाई पर यह स्थित है।

मसूरी

Mussoorie
Mussoorie

हरिद्वार से करीब 85 किलोमीटर की दूरी पर मसूरी स्थित है। मसूरी का नाम लेते ही बादलों में छिपे पहाड़, देवदार के घने और बड़े पेड़, घने जंगल और यहां मौजूद खूबसूरत झरने दिखाई देते हैं। आपको यहां पर एक बार जरूर जाना चाहिए। मसूरी को पहाड़ों की रानी कहा जाता है। उत्तराखंड में यह बेहद लोकप्रिय हिल स्टेशन है। यहां पर आप एडवेंचर एक्टिविटी कर सकते हैं। यहां पर आप कंपनी गार्डन, लाल टिब्बा, कैंपटी वॉटरफॉल जैसी जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

ऋषिकेश

Rishikesh
Rishikesh

बात अगर उत्तराखंड के हरिद्वार की हो तो ऋषिकेश का नाम कैसे छूट सकता है। यह गंगा के किनारे स्थित खूबसूरत हिल स्टेशन है। यह धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण तो है ही। साथ ही साथ यहां पर हजारों लोग राफ्टिंग करने के लिए भी आते हैं। गंगा के तट पर यहां पर हो रही आरती लोगों को बहुत पसंद आती है। हजारों की संख्या में पर्यटक इस आरती को भी देखने के लिए आते हैं। आप यहां पर ट्रैकिंग और हाइकिंग भी कर सकते हैं। हरिद्वार से ऋषिकेश की दूरी करीब 25 किलोमीटर है। इसे योग नगरी के नाम से भी जाना जाता है।

लैंसडाउन

उत्तराखंड में कई हिल स्टेशन मौजूद हैं। इन्हीं में से एक है लैंसडाउन। यह वाकई बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है। हरिद्वार से लैंसडाउन की दूरी करीब 108 किलोमीटर की है। अगर इसकी ऊंचाई की बात करें तो समुद्र तल से करीब 1000 मीटर की भी ऊंचाई पर यह स्थित है। अगर आपको बताएं कि यहां क्यों घूमना चाहिए तो झील, झरना, घने जंगल, उंची पहाड़ियां और पहाड़ लैंसडाउन को अधिक आकर्षक बनाते हैं। टीपएनटॉप, स्नोव्यू प्वाइंट ट्रैक, भुल्ला ताल जैसी जगहों पर आप घूम सकते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में जाने के लिए यह अच्छी जगह हो सकती है।