साउथ इंडिया के इन ऑफ बीट हिल स्टेशन में मनाएं छुट्टियां, एक बार जाएंगे तो लौटने का मन नहीं करेगा: South India Hill Station
Off Beat Hill Stations in South India

South India Hill Station: गर्मियों की छुट्टी में या गर्मी का मौसम शुरू होते ही हम घूमने का प्लान करने लगते हैं। ज्यादातर लोग पहाड़ों में घूमना पसंद करते हैं। पहाड़ों की सुंदरता और ताज़ी हवाएं पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। इसलिए गर्मी में देश भर के अलग-अलग हिल्स स्टेशनों पर पर्यटकों की भीड़ होने लगती है। लेकिन हम आपको कुछ ऐसे ऑफ बीट हिल स्टेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के बाद आप उन पहाड़ों की खूबसूरत वादियों में खो जाएंगे। आपको बता दें कि यह हिल स्टेशन ज्यादा मशहूर नहीं हैं इसलिए यहां पर आपको कम लोग दिखेंगे। इस आर्टिकल में हम आपको इन हिल्स स्टेशन के बारे में बताएंगे।

Also read : इस बार गर्मियों में घूमने का प्लान बनाएं इन 10 बजट फ्रेंडली डेस्टिनेशन्स पर: Summer Holiday Destinations

पोनमुडी, केरल

South India Hill Station
Ponmudi, Kerala

अगर आपको एडवेंचर करना पसंद है तो यह हिल स्टेशन आपके लिए बेहतरीन विकल्प है। पोनमुडी, केरल के पश्चिमी घाट में स्थित तिरुवनंतपुरम जिले से लगभग 61 किलोमीटर दुरी पर स्थित एक बेहद आकर्षक हिल स्टेशन है, जो कोहरे से ढकी पहाड़ियों के लिए मशहूर है। पोनमुडी को ‘केरल का कश्मीर’ भी कहा जाता है। तिरुवनंतपुरम से 22 हेयरपिन मोड़ वाली सड़कों से गुजर कर आप पोनमुडी हिल स्टेशन पहुंच सकते हैं। पोनमुडी ट्रैकिंग और हाइकिंग के लिए भी फेमस है। इसके अलावा आप यहां पर पेप्पारा वाइल्डलाइफ सैन्चुरी में भी घूमने जा सकते हैं। यहां आप मीनमुट्टी फॉल्स भी देख सकते हैं, जो कल्लार मेन रोड से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

कुद्रेमुख, कर्नाटक

कुद्रेमुख, जिसे कुदुरेमुख भी कहा जाता है। कुद्रेमुख कर्नाटक राज्य के चिकमंगलूर जिला में स्थित एक पर्यटक स्थल है। यह जगह बेहद खूबसूरत और शांत है । अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो आपको कुद्रेमुख घूमने जरूर जाना चाहिए। आप यहां के नेशनल पार्क में भी घूम सकते हैं। साथ ही लाक्या डैम, क्यातनमक्की हिल स्टेशन जैसी जगहों को भी एक्सप्लोर सकते हैं। यह जगह मालाबार ट्रोगोन, मालाबार व्हिस्लिंग थ्रश और शाही कबूतर जैसे विभिन्न प्रकार के पक्षियों का घर है। मुल्लय्यानागिरी के बाद कुदुरेमुख कर्नाटक की दूसरी सबसे ऊंची चोटी है।

अराकू घाटी, आंध्र प्रदेश

Araku Valley, Andhra Pradesh
Araku Valley, Andhra Pradesh

अराकू घाटी को आंध्र प्रदेश के ‘ऊंटी’ के नाम से भी जाना जाता है। यह आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम जिले में स्थित एक हिल स्टेशन है। अराकू घाटी, गालिकोंड, रक्तकोंडा, सुंकारीमेट्टा तथा चितमोगोंडी जैसे पहाड़ों से चारों तरफ से घिरी हुई है। अराकू खूबसूरत वॉटरफॉल्स और कॉफी पौधरोपण के लिए प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस घाटी पर कई जनजातियों के लोग रहा करते थे। खोंड, जटापु और कोंडा डोरा जैसी अनेकों जनजातियों की अनोखी संस्कृति और जीवनशैली है। इसके अलावा आप यहाँ पर बोर्रा गुफाएं , कटिकी झरना , पद्मापुरम उद्यान आदि कई मशहूर जगहों पर घूमने जा सकते है और अराकू घाटी में खूबसूरत यादें बना सकते हैं।

तो फिर देरी किस बात की ? गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गयी हैं तो आप अपने फॅमिली के साथ इन ऑफ बीट हिल स्टेशन पर जाने का प्लान कीजिए और कमेंट में हमें अपनी राय जरूर बताइये।