Moringa Tea
Ginger Moringa Tea Credit: Istock

Ginger and Morning Tea: सेहत को दुरुस्‍त रखने और वजन कम करने के लिए आपने अदरक का तो कई बार सेवन किया होगा, लेकिन क्‍या आपने कभी मोरिंगा यानी सहजन के पत्‍तों को अपनी डाइट का हिस्‍सा बनाया है। मोरिंगा एक ऐसी औषधि‍ है जो डायबिटीज,  बीपी, मोटापा और लिवर से संबंधित समस्‍याओं को जड़ से खत्‍म करने में मदद कर सकती है। अदरक और मोरिंगा की पत्तियों को यदि एक साथ मिला दिया जाए तो ये विभिन्‍न बीमारियों से लड़ने और ओवरऑल हेल्‍थ को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है। मोरिंगा और अदरक का सदियों से ट्रेडिशनल मेडिसन के लिए उपयोग किया जा रहा है। औषधिय गुणों से भरपूर मोरिंगा और अदरक की चाय को यदि अपनी डाइट में शामिल किया जाए तो आश्‍चर्यजनक फायदे मिल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके हेल्‍थ बेनिफिट्स और उपयोग के तरीके के बारे में।

वजन कम करे

Lose weight
Lose weight

अदरक और मोरिंगा की पत्तियों को यदि एक साथ मिला दिया जाए तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता और पाचन में सुधार होता है। इसके अलावा ये क्रेविंग को कंट्रोल करने में भी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाता है। अदर‍क थर्मोजेनेसिस को बढ़ाता है जिससे शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। वहीं मोरिंगा में कैलोरी की मात्रा कम होती है लेकिन उच्‍च पोषक तत्‍वों की वजह से ये वजन कम करने में मदद करती है।

प्रमोट हार्ट हेल्‍थ

अदरक और सहजन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्‍सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपाउंड हार्ट हेल्‍थ को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके सेवन से कोलेस्‍ट्रोल स्‍तर को कम किया जा सकता है। मोरिंगा आर्टरी में प्‍लाक के निर्माण को कम करके हार्ट हेल्‍थ को प्रमोट करता है। अदरक और मोरिंगा की चाय पीने से ब्‍लड सर्कुलेशन भी दुरुस्‍त रहता है।

डायबिटीज करे कंट्रोल

जिन लोगों को हाई ब्‍लड शुगर या टाइप 2 डायबिटीज है उन्‍हें नियमित रूप से अदरक और मोरिंगा का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से ब्‍लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। अदरक से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है जिससे ब्‍लड शुगर को स्‍पार्क होने से रोका जा सकता है। वहीं मोरिंगा ग्‍लूकोज के मेटाबॉलिज्‍म में सुधार करके ब्‍लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।

डाइजेशन में सुधार

Improvement in digestion
Improvement in digestion

यदि आप गैस, पाचन या ब्‍लोटिंग की समस्‍या से जूझ रहे हैं तो अदरक और मोरिंगा की चाय आपके पाचन तंत्र को सुधारने में मदद कर सकती है। अदरक भोजन को प्रभावी ढंग से पचाने और मितली की समस्‍या को कम करने में मदद करता है। वहीं मोरिंगा हेल्‍दी गट बैक्‍टेरिया को बढ़ावा देकर कब्‍ज से छुटकारा दिला सकता है।

कैसे करें अदरक और मोरिंगा का इस्‍तेमाल

सामग्री: 1 चम्‍मच किसी हुई अदरक, 1 चम्‍मच मोरिंगा पाउडर या ¼ कटोरी पत्तियां, 1 ½ कप पाअदरक नी, शहद

विधि: सबसे पहले उबलते पानी में अदरक को लगभग 5 मिनट के लिए उबाल लें। अब गैस बंद करके उसमें मोरिंगा की पत्तियां मिलाएं। अच्‍छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए इसे ढककर रख दें। फिर एक कप में चाय छान लें और उसमें शहद मिला कर सर्व करें।