Summary: जल्दी प्रेग्नेंट होने के लिए बेस्ट सेक्स पोजिशन, जानें आसान और असरदार तरीके

अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं, तो सही सेक्स पोजिशन जैसे मिशनरी, डॉगी स्टाइल, लेग्स अप और साइड-बाय-साइड बेहद मददगार हो सकते हैं।इन पोजिशन से स्पर्म आसानी से सर्विक्स तक पहुंचता है, जिससे कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है साथ ही सेक्स के बाद कुछ मिनट लेटे रहना भी जरूरी है।

Sex Positions for Pregnancy: कुछ महिलाएं जल्दी प्रेग्नेंट हो जाती हैं, जबकि कुछ को काफी समय लग जाता है। इसकी कई वजहें हो सकती हैं। जैसे स्पर्म की कमी, स्पर्म की क्वालिटी, या सही समय पर अंडाणु और स्पर्म का न मिल पाना। असल में, अंडाणु शरीर में सिर्फ 24 घंटे जिंदा रहता है, जबकि स्पर्म 3 से 5 दिन तक महिला के शरीर में एक्टिव रह सकता है। अगर ये दोनों सही समय पर नहीं मिलते, तो प्रेग्नेंसी नहीं हो पाती। कई बार सेक्स की गलत पोजिशन भी इसका कारण बन जाती है, क्योंकि स्पर्म गर्भाशय तक पहुंचने से पहले ही बेअसर हो सकता है। इसलिए सही सेक्स पोजिशन बहुत जरूरी है ताकि स्पर्म सीधे अंडाणु तक पहुंच सके। तो अगर आप जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती हैं, तो सिर्फ टाइमिंग ही नहीं, सेक्स पोजिशन का सही चुनाव भी जरूरी है। आइए जानते हैं वो बेस्ट पोजिशन जो कंसीविंग में मददगार हो सकती हैं।

Sex Positions for Pregnancy
how to have sex in missionary position

अगर जल्दी प्रेगनेंट होने के लिए जिस पोजिशन को बेस्ट माना गया है, वह है मिशनरी पोजिशन। इस पोजिशन में संभोग के दौरान पुरुष ऊपर होता है और महिला नीचे। इस पोजिशन का फायदा यह होता है कि पीनिस का काफी अंदर तक प्रवेश संभव हो पाता है और स्पर्म गर्भाश्य तक जाने वाले टिशू ग्रीवा या सर्विक्स के काफी करीब में जमा हो जाता है। आप भी अगर जल्दी प्रेग्नेंट होना चाहती है, तो एक बार लगातार कुछ दिनों तक इस पोजीशन को जरूर ट्राई करें।

Lotus Sex Position
Lotus Sex Position

इस पोजिशन में महिला घुटनों के बल आगे की ओर झुकी होती है और पुरुष पीछे से प्रवेश करता है। इससे पेनिस को डीप पेनीट्रेशन मिलता है, जिससे स्पर्म अंडाणु के पास जल्दी पहुँच सकता है। यह पोजिशन फर्टिलिटी बढ़ाने में कारगर मानी जाती है, खासकर उन महिलाओं के लिए जिनका सर्विक्स थोड़ा पीछे की ओर झुका होता है।

यह पोजिशन मिशनरी का एक वेरिएशन है, जिसमें महिला अपनी टांगे ऊपर की ओर उठाकर रखती है, जैसे दीवार पर टिका दी हों या पार्टनर उन्हें पकड़े। इससे सर्विक्स की ओर स्पर्म की दिशा बेहतर होती है और स्पर्म को यूटेरस में प्रवेश करने में अधिक सहायता मिलती है।

इसमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे की ओर करवट लेकर लेटे होते हैं। यह पोजिशन शारीरिक रूप से आरामदायक होती है और स्पर्म को धीरे-धीरे सर्विक्स की ओर पहुंचने का समय मिलता है। उन कपल्स के लिए ये अच्छा ऑप्शन है जिन्हें गहराई से पेनीट्रेशन की आवश्यकता नहीं होती लेकिन प्रेग्नेंसी का प्रयास कर रहे हैं।

सेक्स के बाद महिला को कम से कम 10 से 15 मिनट तक पीठ के बल लेटे रहना चाहिए, ताकि स्पर्म बाहर न निकले। इस समय अगर महिला अपने हिप्स के नीचे एक छोटा तकिया रखती है और पैर ऊपर करती है तो यह और भी फायदेमंद हो सकता है। सेक्स के तुरंत बाद वॉशरूम जाना स्पर्म को बाहर निकाल सकता है, इसलिए कुछ समय रुकना अच्छा रहता है। कम से कम आप वॉशरूम आधे घंटे तक न जाएं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...