रोमांस से भरपूर है मिशनरी सेक्स पोजीशन
हम आपको एक ऐसे सेक्स पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे ना सिर्फ आपको चरम सुख की प्राप्ति होगी बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैंI
Missionary Position: सेक्स हमारे जीवन का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा हैI इसके बिना जीवन अधूरा हैI सेक्स दो लोगों के बीच सिर्फ एक शारीरिक संबंध नहीं होता है बल्कि यह एक इमोशनल जुड़ाव भी हैI शादीशुदा लोग आज अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए नए-नए सेक्स पोजीशन ट्राई करना पसंद करते हैंI लेकिन अधूरी जानकारी के कारण वे सेक्स का भरपूर आनंद नहीं ले पाते हैंI आज हम आपको एक ऐसे ही सेक्स पोजीशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे ना सिर्फ आपको चरम सुख की प्राप्ति होगी बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैंI जी हाँ, ये है मिशनरी सेक्स पोजीशनI ये शारीरिक संबंध बनाने के लिए अपनाई जाने वाली सबसे लोकप्रिय पोजीशन हैI ये आज से नहीं बल्कि पौराणिक काल से प्रसिद्ध हैI इसका वर्णन कामसूत्र में भी किया गया हैI
मिशनरी सेक्स पोजीशन क्या होता है?

मिशनरी सेक्स पोजीशन सबसे आसान पोजीशन हैI यह शुरूआती पोजीशन में से एक हैI इस पोजीशन में सेक्स करने के लिए पुरुष अपनी महिला पार्टनर के ऊपर होता हैI इस पोजीशन में महिला और पुरुष दोनों ही आरामदायक स्थिति में रहते हैंI इसी वजह से इस पोजीशन को 67 सेक्स पोजीशन भी कहा जाता हैI इस पोजीशन में दोनों पार्टनर सेक्स को अच्छे से एन्जॉय कर पाते हैंI साथ ही दोनों पार्टनर का एक दूसरे से आई कॉन्टैक्ट भी होता है, जिसकी वजह से दोनों एक दूसरे के प्यार को देख सकते हैं और करीब से महसूस कर पाते हैंI
मिशनरी पोजीशन में सेक्स कैसे किया जाता है?

जैसा कि ऊपर बताया गया है कि मिशनरी सेक्स पोजीशन सबसे अच्छा और आरामदायक पोजीशन हैI इस पोजीशन को सेफ सेक्स पोजीशन यानी सुरक्षित पोजीशन भी कहा जाता हैI इसमें महिला साथी बेड पर कमर के बल लेटती है जबकि पुरुष साथी अपने पेट के बल महिला साथी के ऊपर होता हैI इस क्रिया के दौरान धीरे-धीरे पेनिस वजाईना के अंदर जाता है और दोनों के बीच सेक्सुअल इंटरकोर्स होता हैI
मिशनरी सेक्स पोजीशन के क्या फायदे होते हैं?
कामुकता पैदा करने में है सहायक

मिशनरी पोजीशन की सबसे खास बात ये है कि इस पोजीशन में पुरुष और महिला दोनों का शरीर एक दूसरे को छू रहा होता है, जो कि कामुकता बढ़ाने का काम करता हैI जो लोग पहली बार सेक्स कर रहे होते हैं उनके लिए भी यह पोजीशन सबसे अच्छा माना जाता हैI
कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है

मिशनरी पोजीशन से कपल्स के बीच प्यार बढ़ता हैI इस पोजीशन में पार्टनर सेक्स के दौरान ही एक दूसरे को गले लगा सकते हैं, एक दूसरे को किस भी कर सकते हैं, अपनी फीलिंग्स बता सकते हैंI साथ ही अपने पार्टनर का चेहरा देख कर उनके एक्सप्रेशन को जान सकते हैंI दोनों में से अगर कोई थक रहा है तो उसका पता भी इस पोजीशन से चल जाता हैI इस पोजीशन के दौरान सेक्स क्रिया को रोमांटिक बनाने के लिए आप पार्टनर के कान में उन्हें खुश करने और एक्साइटेड करने वाली बातें कह सकते हैंI
मिलता है बेहतर पेनिट्रेशन

मिशनरी सेक्स पोजिशन की सबसे खास और अहम बात ये है कि इसमें डीप पेनिट्रेशन होता हैI साथ ही जिन कपल्स के बीच में हाइट का ज्यादा अंतर होता है उन्हें भी इस पोजिशन में बेहतर पेनिट्रेशन मिल पाता हैंI साथ ही ये पोजीशन कंसीव करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता हैI
वजन घटाने में है सहायक

मिशनरी सेक्स पोजीशन शरीर के कुछ खास अंगों में जमा चर्बी को कम करने में सहायक है I इस सेक्स पोजीशन के दौरान विशेष रूप से कूल्हों पर जोर पड़ता है, जिससे यहां की मांसपेशियों में खिंचाव आता है I इसके अलावा पेट की मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है, क्योंकि इस सेक्स पोजीशन में पीठ के निचले हिस्से को न उठाकर पेट के ऊपरी हिस्से को उठाने का प्रयास किया जाता है, जिसके कारण पेट की मांसपेशियों को मजबूत करने में मदद मिलती है I साथ ही इस पोजीशन में कैलोरी भी बर्न होती हैI
महिलाओं में जी-स्पॉट को उत्तेजित करने में मददगार?

मिशनरी पोजीशन महिलाओं में जी-स्पॉट को उत्तेजित करने में काफी मदद करता है, जिससे उन्हें ऑर्गेज्म प्राप्त करने में आसानी होती है और उनके बीच का रिश्ता भी मजबूत होता हैI
मिशनरी सेक्स पोजीशन के नुकसान

सेक्स को सही तरीके से एन्जॉय करते हुए ना किया जाए, तो इसके फायदे होने के बजाए इसके नुकसान होते हैं। साथ ही इसकी वजह से आपका रिश्ता भी कमजोर होता हैI अगर मिशनरी पोजीशन के नुकसान की बात की जाए, तो लोग हमेशा इसी पोजीशन में सेक्स करके बोर हो जाते हैंI अधिकांश कपल्स के अनुसार वे इस पोजीशन में कुछ नया ट्राई नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से उनकी सेक्स लाइफ में नयापन नहीं रहता है और उन्हें ऑर्गेज्म तक पहुँचने में दिक्कत आती हैI जबकि कुछ पुरुषों को यह भी शिकायत होती है कि वह इस पोजीशन में ज्यादा देर तक अच्छे से सेक्स नहीं कर पाते हैंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
गर्भवती होने के लिए सबसे अच्छा सेक्स पोजीशन कौन सा होता है?
क्या गर्भधारण के लिए महिला का ऑर्गेज़म पर पहुँचना जरूरी होता है?
क्या मिशनरी पोजीशन से कमर दर्द की शिकायत होती है?
क्या मिशनरी पोजीशन में दर्द ज्यादा होता है?
