sex positions to lose weight

Summary: सेक्स पोज़िशंस से वजन घटाएं: कैलोरी बर्न और फिट रहें

सेक्स सिर्फ मानसिक और शारीरिक सुख ही नहीं देता, बल्कि कैलोरी बर्न कर वजन कम करने में भी सहायक है। मिशनरी, ब्रिज, डॉगी, लन्ज़ और चेयर पोज़िशंस से पेट, जांघ और नितंब की चर्बी घटाई जा सकती है।

Sex Positions to Lose Weight: सेक्स केवल शारीरिक सुख, मूड फ्रेश, मानसिक तनाव से छुटकारा, ब्लड सर्कुलेशन, दिल दुरुस्त के लिए ही फायदेमंद नहीं होता है, बल्कि यह वजन कम करने में भी सहायक होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि सेक्स से आखिर वजन कैसे कम हो सकता है। दरअसल सेक्स करने से कैलोरी बर्न होती है और कैलोरी बर्न होने से वजन कम होता है।

कई अध्ययनों में यह पाया गया है कि सेक्स के दौरान होने वाली शारीरिक गतिविधि से पेट की चर्बी कम करने में काफी मदद मिलती है। साथ ही सेक्स करने से ऑक्सीटोसिन लेवल यानी बॉन्डिंग हार्मोन भी बढ़ता है, इससे भी वजन काफी हद तक कम होता है। सेक्स के द्वारा वजन कम करने के लिए कुछ खास सेक्स पोजीशंस सहायक होती हैं, जिससे पेट और जांघ के हिस्से का मोटापा कम होता है। आइए जानते हैं 5 सेक्स पोजीशंस के बारे में जिससे आप मोटापा कम कर सकती हैं।

Sex Positions to Lose Weight
Missionary position

मिशनरी सेक्स पोजीशन सबसे आरामदायक और प्रचलित पोजीशन है। वैसे तो इस सेक्स पोजीशन में पुरुष टॉप पर होता है, लेकिन महिला इसका लाभ उठाते हुए अपने मेटाबॉलिज्म को बढ़ा सकती है। इसके लिए वह लेटे-लेटे ही अपने नितंबों से प्रतिक्रिया कर अपनी मांसपेशियों में आवेग पैदा कर सकती है। दरअसल ऐसा करना मांसपेशियों के लिए असरदार कसरत के समान होता है, जो कैलोरी बर्न करने का काम करती है।

Lunge position
Lunge position

ब्रिज पोजीशन में महिला पुल के पिलर की तरह अपने हाथ और पैर का इस्तेमाल करके अपने पार्टनर के ऊपर टिकती है। इस पोजीशन में महिला के शरीर का सारा भार बेड पर लगभग ना के बराबर होता है, इसी वजह से इस पोजीशन में बड़ी तेजी से कैलोरी बर्न होती है। लेकिन इस पोजीशन के लिए शरीर का फिट होना बेहद जरूरी है, तभी आप इस पोजीशन में सेक्स कर पाएंगे।

इस सेक्स पोजीशन में महिला पार्टनर खुद का संतुलन बनाए रखने के लिए दोनों हाथ और दोनों पैर का इस्तेमाल करती है। इस पोजीशन से कोर मसल्स मजबूत होता है और इससे काफी कैलोरी बर्न होती है। इस पोजीशन में नितंब की ग्लूट्स पर भी जोर पड़ता है और कंधे व बांहों में मजबूती भी आती है।

Lunge position
Lunge position

इस सेक्स पोजीशन में महिला पार्टनर पुरुष के ऊपर बैठकर एक पैर सामने और दूसरा पैर पीछे की ओर मोड़े रखती है। इस पोजीशन से जांघों में जमा अतिरिक्त फैट कम होती है। इस पोजीशन में पैरों, हैम्सिट्रंग और नितंब पर दबाव पड़ता है, जिससे तेजी से कैलोरी बर्न होती है। साथ ही इसमें जांघों की बाहरी और भीतरी मसल्स की भी एक्सरसाइज होती है।

Chair-front-back position
Chair-front-back position

वजन कम करने के लिए यह पोजीशन बेहद असरदार मानी जाती है। लेकिन इस पोजीशन के लिए पार्टनर का फिट होना बेहद जरूरी है। इस पोजीशन में एक पार्टनर कुर्सी पर इस तरह से बैठता है कि या तो उसका मुंह अपने पार्टनर की ओर होता है या फिर उसका पीठ। इस पोजीशन से कमर और कंधे पर जोर पड़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...