Hairstyle Idea: गर्मियों की शादी में सही हेयर स्टाइल चुनना बहुत जरूरी है ताकि आप पूरे समय फ्रेश और खूबसूरत दिखें। तो आइए जानते हैं 8 बेहतरीन हेयर स्टाइल्स, जो गर्मियों की शादी में आपके लुक को और भी खास बना सकते हैं-
साइड स्वेप्ट वेव्स
यह हेयर स्टाइल मॉडर्न और स्टाइलिश लुक के लिए बेस्ट है। इसमें बालों को एक तरफ करके सॉफ्ट वेव्स बनाए जाते हैं। इसे बनाने के लिए बालों को कर्ल करके एक साइड में पिनअप करें और सेटिंग स्प्रे लगाएं
ताकि यह पूरे दिन बना रहे।
हाफ अपडू विद बीच वेव्स

जो लड़कियां खुले बालों का लुक चाहती हैं, उनके लिए यह हेयर स्टाइल परफेक्ट है। इसमें बालों के ऊपरी हिस्से को हल्के से पिनअप करके नीचे के बालों में सॉफ्ट वेव्स बना दी जाती हैं। यह लुक समर वेडिंग्स में
फ्रेश फील देता है।
फिशटेल ब्रेड

गर्मियों में अगर आपको सिंपल लेकिन ग्रेसफुल लुक चाहिए तो फिशटेल ब्रेड बेहतर विकल्प है। इस स्टाइल को बनाने के लिए बालों को दो भागों में बांटकर धीरे-धीरे क्रॉस करके ब्रेडिंग करें और हल्का-सा लूज छोड़ें ताकि नेचुरल वॉल्यूम दिखे।
स्लीक लो बन

अगर आपको क्लासी और एलीगेंट लुक चाहिए तो स्लीक लो बन बेहतर विकल्प है। इसे बनाने के लिए बालों को स्मूद कर के नीची पोनीटेल बनाएं और फिर उसे ट्विस्ट करके लो बन बना लें। इसे हेयर स्प्रे से सेट करें ताकि यह फ्रिज-फ्री रहे।
मेसी बन

गर्मियों में शादी के लिए मेसी बन सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइल्स में से एक है। इसे बनाने के लिए पहले बालों को हल्का वेवी करें और फिर ढीला-सा जूड़ा बनाकर उसे बॉबी पिन्स से सेट करें। फ्रंट से कुछ लटें छोड़
दें ताकि स्टाइलिश लुक मिले।
ब्रेडेड क्राउन

अगर अपनी शादी में ट्रेडिशनल और ग्रेसफुल लुक चाहती हैं, तो ब्रेडेड क्राउन हेयरस्टाइल बनाएं। इसमें
बालों को फ्रेंच या फिशटेल ब्रेड में गूंथकर सिर के चारों ओर बांधा जाता है, जिससे यह क्राउन जैसा दिखता
है। साथ गर्मियों में पसीने से भी बचाएगा।
फ्लोरल ब्रेडेड बन

शादी में अगर आप ट्रेडिशनल आउटफिट पहन रही हैं, तो यह हेयर स्टाइल आपके लुक को निखार सकता है। इसमें बालों को ब्रेड करके जूड़ा बनाया जाता है और उसमें छोटेछोटे फूल लगाए जाते हैं। यह दुल्हन और ब्राइड्समेड्स दोनों के लिए परफेक्ट है।
पफ विथ कर्ल्स

अगर आप खुले बाल रखना चाहती हैं, तो पफ विद कर्ल्स बना सकती हैं। इसमें आगे के बालों को
हल्का-सा पफ करके पीछे पिनअप किया जाता है और बाकी बालों में हल्के-हल्के कर्ल्स बना दिए जाते
हैं।
सौजन्य: वेडिंग हेयर गाइड, रितिका हेयर स्टाइलिस्ट
