trendy hairstyle for women
trendy hairstyle for women

Overview:

एक सही हेयर स्टाइल आपके लुक को यादगार बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में अपने लुक को बदलना चाहती हैं तो कुछ हेयर स्टाइल आपके काम आ सकती हैं।

Trendy Hairstyle for Women: फेस्टिवल में आउटफिट, ज्वेलरी और मेकअप के साथ ही एक चीज और भी जरूरी होती है, वो है सही हेयर स्टाइल चुनना। जी हां, एक सही हेयर स्टाइल आपके लुक को यादगार बना सकती है और बिगाड़ भी सकती है। अगर आप भी इस फेस्टिवल सीजन में अपने लुक को बदलना चाहती हैं तो कुछ हेयर स्टाइल आपके काम आ सकती हैं।

गजरे के साथ हाफ टाई हेयर

त्योहारों में अक्सर घर की महिलाओं को तैयार होने का टाइम नहीं मिल पाता है। ऐसे में झटपट बनने वाली और गॉर्जियस दिखने वाली यह हेयर स्टाइल आप अपना सकती हैं। इस हाफ टाई हेयर स्टाइल को आप अपनी पसंद के अनुसार सेंटर या साइड पार्ट में डिवाइड कर सकती हैं। सिंपल ब्रैड के साथ बंधे आधे बाल और उन पर लगा गजरा आपको प्रॉपर फेस्टिव लुक दे सकते हैं।

टाइट बन हेयर से निखारे चेहरा

अगर आपका चेहरा अंडाकार या डायमंड शेप का है तो आप टाइट बन हेयर स्टाइल चुन सकती हैं। यह फेस्टिवल के दौरान न सिर्फ आपको साफ सुथरा लुक देगा, बल्कि इससे आपका चेहरा भी खिला हुआ नजर आएगा। क्योंकि इस हेयर स्टाइल में चेहरे के सभी फीचर्स खुलकर नजर आते हैं। हालांकि अगर आपका चेहरा गोल, भरा हुआ या स्क्वायर शेप का है तो आपको इस हेयर स्टाइल से बचना चाहिए। आप ट्रेडिशनल के साथ ही सान्या मल्होत्रा की तरह इंडो वेस्टर्न आउटफिट्स पर भी इसे ट्राई कर सकती हैं।

पोनीटेल ​को दें गोटा टच

फेस्टिवल के दौरान गोल्डन कलर को अपनी हेयरस्टाइल में शामिल करना एक शानदार विकल्प है। खास बात ये है कि यह हेयर स्टाइल आप फटाफट बना सकती हैं। इसके लिए सिंपल या खजूर की चोटी बनाएं। इसके बाद पूरी चोटी को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर उस पर पतला गोटा बांध लें। बस कुछ मिनटों में आपकी फेस्टिवल स्पेशल हेयर स्टाइल बनकर तैयार हो जाएगी।

लॉन्ग लूज वेव्स से पाएं ग्लैम

अधिकांश बॉलीवुड ब्यूटीज की फेवरेट हेयर स्टाइल्स की लिस्ट में लॉन्ग लूज वेव्स हेयर्स शामिल हैं। आप अक्सर इस हेयर स्टाइल में एक्ट्रेसेज को देखते हैं। जान्हवी कपूर से लेकर माधुरी दीक्षित तक सभी इस स्टाइल को पसंद करते हैं। यह हेयर स्टाइल गोल, हार्ट शेप और अंडाकार चेहरों पर ज्यादा अच्छी लगती है। इससे चेहरा पतला और लंबा नजर आता है। सॉफ्ट लुक देने वाली यह हेयर स्टाइल आप आसानी से घर में बना सकती हैं।

ग्रीक लुक अपनाकर देंखे

एक ही जैसी ट्रेडिशनल हेयरस्टाइल अपनाकर अगर आप थक गई हैं और एक सिंपल हेयर पैटर्न खोज रही हैं तो आलिया भट्ट की तरह आप भी ये ग्रीक स्टाइल हेयर स्टाइल अपना सकती हैं। खास बात यह है कि ऐसी हेयर स्टाइल हर शेप के चेहरे पर अच्छी लगती है। हालांकि अगर आपका चेहरा काफी भरा हुआ है तो इससे दूर रहना बेहतर है।

मैसी बन से दिखें मैजिकल

मैसी बन हमेशा से ही ट्रेंडिंग हेयर स्टाइल्स में शामिल रहती है। यह एक ऐसी हेयर स्टाइल है जो खासतौर पर गोल और अंडाकार चेहरे पर अच्छी लगती है। आप इसे हाई या लो बन के साथ ही साइड बैंगल के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। अगर आपका चेहरा गोल है तो आपको लेयर्स में मैसी बन बनाना चाहिए।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...