ट्रेंड के हिसाब से चुनें हेयर स्टाइल, राशि खन्ना की तरह आप भी नजर आएंगी ब्यूटीफुल: Trendy Hair Style
Trendy Hair Style

Overview:

राशि का ड्रेस अप होने का अंदाज कुछ अलग है। उनकी सादगी में भी क्लास है। आउटफिट्स के साथ ही यह एक्ट्रेस अपने मेकअप और हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं।

Trendy Hair Style: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बॉलीवुड का रुख करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस राशि खन्ना हाल ही में फिल्म ‘योद्धा‘ में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई हैं। राशि की अदाएं और स्टाइल सबसे अलग है। उनकी सादगी में भी क्लास है। आउटफिट्स के साथ ही यह एक्ट्रेस अपने मेकअप और हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है और इसी के साथ स्टार्ट हो गया है पार्टीज का दौर। अगर आप भी किसी होली पार्टी में जाने की प्लानिंग कर रही हैं तो राशि की कुछ हेयर स्टाइल्स आपके लिए यूजफुल साबित हो सकती हैं।

Also read: आपके लुक को पूरी तरह चेंज कर देंगी ये हेयर स्टाइल, आप दिखेंगी ब्यूटिफुल: Celebrity Hairstyle

राशि का ड्रेस अप होने का अंदाज कुछ अलग है। बॉडीकॉन लॉन्ग ब्लड रेड कलर के स्ट्रेट फिट गाउन के साथ राशि ने विक्टोरियन बन हेयरस्टाइल बनाई। इस हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी ग्रेसफुल बना दिया। यह हेयरस्टाइल आप भी किसी भी गाउन के साथ ट्राई कर सकती हैं।

मैसी पोनीटेल राशि के फेवरेट हेयर स्टाइल्स में से एक है। वे अक्सर इस लुक में नजर आती हैं। मैसी पोनीटेल की खासियत ये है कि ये इंडियन और वेस्टर्न दोनों ही आउटफिट्स पर अच्छी लगती है। आप इसे गाउन, जींस, साड़ी, सूट, लहंगे किसी के साथ ही बना सकती हैं। यह आपको हमेशा ही शानदार लुक देगा। इसमें चेहरे पर आती फ्लेयर्स के कारण आपका फेस पतला नजर आता है।

टाइट बन हेयरस्टाइल ​इन दिनों काफी ट्रेंडिंग है। लगभग हर बॉलीवुड डीवा इस हेयर स्टाइल को पसंद करती है। राशि भी उन्हीं में शामिल हैं। यह हेयरस्टाइल आपके फेस को उभारती है। मिडिल पार्ट से हेयर डिवाइड करने के कारण आप इस हेयरस्टाइल के साथ आसानी से मांग टीका लगा सकती हैं। हालांकि अगर आपका फेस हैवी है तो ये हेयरस्टाइल न बनाएं।

पार्टी हो या फिर फैमिली फंक्शन मैसी बन हेयरस्टाइल आपको हमेशा ही डिफरेंट लुक और कंफर्ट देगी। यह हेयर स्टाइल भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। राशि की फेवरेट हेयर स्टाइल लिस्ट में शामिल मैसी बन की खासियत ये है कि यह हर एक आउटफिट के साथ अच्छी लगती है। इससे आपका फेस भी पतला नजर आता है। राशि अक्सर इसे साड़ी और लहंगे के साथ बनाना पसंद करती हैं।

राशि अक्सर मैसी हाफ क्लच हेयर स्टाइल में नजर आती हैं। यह हेयर स्टाइल ऑफिस पार्टी या गैदरिंग के लिए बेस्ट है। ये आसानी से बन जाती है और आपको हमेशा ही अच्छा लुक देगी। आप मैसी हाफ क्लच हेयर स्टाइल को किसी भी आउटफिट के साथ बना सकती हैं।

अगर आप भी पार्टी में सबसे अलग नजर आना चाहती हैं तो राशि की तरह हेयर कर्ल हेयरस्टाइल अपनाएं। यह हेयरस्टाइल हमेशा ही हर टाइप की पार्टी के लिए बेस्ट मानी जाती है। खास बात ये है कि ये न सिर्फ हर आउटफिट के साथ अच्छी लगती है, बल्कि ये हर फेस कट पर भी सूट करती है।