सिद्दार्थ मल्होत्रा स्टारर फिल्म योद्धा शुक्रवार, 15 मार्च को रिलीज हो गई है। फिल्म का निर्देशन सागर अंबरे और पुष्कर ओझा ने किया है। फिल्म में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर तो अच्छे रिएक्शन हैं लेकिन स्क्रीनप्ले को लेकर क्रिटिक्स का कुछ और ही कहना है।

The Times of India (द टाइम्स ऑफ़ इंडिया)

Rating: 3 out of 5.

शेरशाह में विक्रम बत्रा के रील-लाइफ कैरेक्टर के बाद, सिद्धार्थ योद्धा में कमांडो अरुण कात्याल के रूप में लौट आए हैं, जो एक एक्शन हीरो के रूप में नज़र आ रहे हैं। फिल्म मुख्य रूप से उन्हीं के कंधों पर टिकी है। योद्धा का एक्शन रोमांचकारी है, लेकिन यह वास्तव में आपकी कल्पना को उड़ान नहीं देता है।

NDTV (एनडीटीवी)

Rating: 2 out of 5.

पूरे मिशन के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा अच्छे लगते हैं। वे एक्शन करते हुए कमाल के लगते हैं, लेकिन कहानी और डायरेक्शन उन्हें सपोर्ट नहीं करता है। राशि खन्ना ने ठीक-ठाक काम किया है और दिशा पाटनी को जो किरदार दिया गया, उसे अच्छे से निभाया है।

इंडिया टुडे (India Today)

Rating: 2 out of 5.

योद्धा सिद्धार्थ की फीमेल फैन्स को खुश करेगी,  लेकिन यह अपने प्रिडिक्टेबल प्लॉट लाइन से फिल्म प्रेमियों को संतुष्ट करने में विफल रहेगी। यह देखते हुए कि यह निर्देशक जोड़ी की पहली फिल्म है, हमें ईमानदारी से प्रयास करने के लिए प्रशंसा करना चाहिए।

कोईमोई (Koimoi)

Rating: 3 out of 5.

फिल्म का एक्शन सीक्वेंस और स्टोरी ट्विस्ट अच्छा है। फिल्म का पहले आधा घंटा कंफ्यूजिंग है। हालांकि फिल्म के कुछ ट्विस्ट अजीब हैं लेकिन कुछ शानदार हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा का एक्शन अवतार पसंद आने जैसा है।

गृहलक्ष्मी (Grehlakshmi)

Rating: 3 out of 5.

अगर आप सिद्धार्थ मल्होत्रा के फैन हैं तो फिल्म आपको देखनी चाहिए क्योंकि शेरशाह के बाद आपको उनका वही रूप देखने को मिलेगा। हालांकि इसमें उनका एक्शन रोल ज्यादा है जो कि फैंस के लिए थ्रिलिंग है। फिल्म का प्लॉट प्रिडिक्टेबल है जो इसे थोड़ा कमजोर बनाता है।

ऑडियंस रिएक्शन (Audience’s Reaction)

कुछ दर्शकों को फिल्म का फर्स्ट हाफ दमदार लगा। रणबीर की परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई, तो रश्मिका के जिस डायलॉग को लेकर ट्रोल किया जा रहा था, उस सीन को दमदार सीन तक बताया गया।

फिल्म के पहले नए पोस्टर में सिद्धार्थ हाथ में राइफल पकड़ें, आर्मी का कॉस्टयूम पहने नजर आ रहे हैं, जबकि दूसरा पोस्टर प्लेन के अंदर का है, जिसमें एक्टर का इंटेंस लुक देखने को मिल रहा है। पोस्टर को शेयर करते हुए सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कैप्शन में लिखा, “एक्शन और थ्रिलर के साथ हम आने के लिए तैयार हैं। आप अपनी सीट बेल्ट जल्द ही बांध लीजिये”।

करण जौहर (Karan Johar) की फिल्म ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर ‘ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) शादी के बाद, अपने फैंस का दिल जीतने के लिए एक बार फिर से तैयार हैंI जल्द ही उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैI हालांकि, उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ‘मिशन मजनू’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थीI सागर अंब्रे के निर्देशन में बनी फिल्म ‘योद्धा’ पहले सात जुलाई 2023 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई कारणों की वजह से इस फिल्म की रिलीज नहीं हो पाईI

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले करण जौहर और शशांक खेतान के जरिए निर्मित इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) के अलावा दिशा पाटनी (Disha Patani) और राशि खन्ना (Raashi Khanna) मुख्य भूमिकाओं में हैंI यह फिल्म एक्शन से भरपूर थ्रिल राइड है, जो सिद्धार्थ मल्होत्रा के जरिए निभाए गए रॉ एजेंट के किरदार के इर्द-गिर्द घूमता हैI इस फिल्म की कहानी जहाज क्रैश पर आधारित हैI सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ फिल्म के अलावा रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी नज़र आएंगे, जो कि ओटीटी पर रिलीज होगीI

Yodha Bollywood Movie

निर्देशकसागर अम्ब्रे
निर्माताहीरू जौहर, करण जौहर और शशांक खेतान
अभिनेतासिद्धार्थ मल्‍होत्रा, दिशा पाटनी, राशि खन्ना, शिवांगी भारद्वाज, कर्नल रवि शर्मा और नवीन सिंह
लेखकसागर अम्ब्रे
रिलीज15 मार्च 2024
संगीतकारइंदर बावरा, सनी बावरा और शांतनु मोइत्रा
सिनेमेटोग्राफरजिष्णु भट्टाचार्जी
भाषाहिन्दी
Yodha Bollywood Hindi Movie


‘योद्धा’ Latest Video

YouTube video
YouTube video
YouTube video

Yodha News

दिसंबर में बॉक्‍स ऑफिस पर होगा धमाका, एक-दूसरे से टकराएंगी ये बड़ी फिल्‍में: Movies Clash in December 2023

Movies Clash in December 2023: ये पूरा साल दर्शकों के लिए मनोरंजन के लिहाज से काफी अच्‍छा रहा। जहां बॉलीवुड फिलमों पर सवाल उठने लगे थे कि वो दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने के लायक नहीं होती। वहीं एक से बढ़कर एक फिल्‍मों ने…

सिद्धार्थ की ‘योद्धा’ से होगी कटरीना की ‘मैरी क्रिसमस’ की टक्‍कर: Yodha vs Merry Christmas

Yodha vs Merry Christmas: सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और दिशा पाटनी की बहुप्रतीक्षित फिल्‍म ‘योद्धा’ जल्‍द ही रिलीज होने वाली है। धर्मा प्रोडक्‍शन के बैनर तले बनने वाली इस फिल्‍म की रिलीज डेट कई बार बदल चुकी है। फिल्‍म का इंतजार फैंस लम्‍बे समय से कर…

इस साल बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये 10 बड़ी फिल्में, यहां देखें लिस्ट: Upcoming Movies 2023

Upcoming Movies 2023: बॉलीवुड की फिल्में हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। हर साल लगभग 800 फिल्में रिलीज की जाती है। इनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं वहीं कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आती है और वो…

‘योद्धा’ अन्य विवरण

कास्टिंगपंचमी घावरी
बैनरधर्मा प्रोडक्शंस और गुरु शिष्य फिल्म
संवादमुहम्मद आसिफ अली
फिल्म शैलीएक्शन ड्रामा
म्यूजिक कंपनीटी-सीरीज़
बजट80 – 100 करोड़
देशभारत
योद्धा अन्य विवरण

‘योद्धा’ स्टार कास्ट

  • Disha Patani
  • Raashi Khanna
  • Sidharth Malhotra
  • Shivangi Bhardwaj
  • Col Ravi Sharma
  • Naveen Singh

‘योद्धा’ वीडियो

YouTube video
YouTube video
YouTube video


‘योद्धा’ तस्वीरें

FAQ | ‘योद्धा’

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज़ डेट क्या है?

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ 15 मार्च 2024 को भारतीय सिनेमाघरों में रिलीज होगीI

इस साल सिद्धार्थ मल्होत्रा की कौन कौन सी फ़िल्में आने वाली हैं?

सिद्धार्थ मल्होत्रा ‘योद्धा’ फिल्म के अलावा रोहित शेट्टी की कॉप ड्रामा ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी नज़र आएंगेI ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ फिल्म ओटीटी पर रिलीज होगीI

फिल्म ‘योद्धा’ में कौन कौन से अभिनेता नज़र आएंगे?

‘योद्धा’ की स्टार कास्ट में सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पाटनी और राशि खन्ना मुख्य किरदार में नज़र आएंगेI

राशि खन्ना कौन हैं?

राशि खन्ना एक भारतीय अभिनेत्री और गायिका हैंI राशि एक बहुभाषी एक्ट्रेस हैंI राशि खन्ना दक्षिण भारतीय सिनेमा की सबसे लोकप्रिय और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैंI राशि तेलुगु, तमिल, मलयालम और हिंदी फिल्मों में काम करती हैंI

योद्धा के निर्देशक कौन हैं?

योद्धा का निर्देशन सागर अम्ब्रे ने किया हैI

योद्धा किस तरह की फिल्म है?

योद्धा एक एक्शन ड्रामा शैली पर आधारित फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैंI

‘योद्धा’ फिल्म का बजट क्या है?

यह फिल्म 80-100 करोड़ के बजट पर बनाई गई हैI इस फिल्म को लेकर मेकर्स को काफी उम्मीदें हैंI