इस साल बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगी ये 10 बड़ी फिल्में, यहां देखें लिस्ट: Upcoming Movies 2023
Upcoming Movies 2023

Upcoming Movies 2023: बॉलीवुड की फिल्में हमेशा ही दर्शकों का मनोरंजन करती आई हैं। हर साल लगभग 800 फिल्में रिलीज की जाती है। इनमें से कुछ तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देती हैं वहीं कुछ दर्शकों को पसंद नहीं आती है और वो इन्हें सिरे से नकार देते हैं। इस साल की शुरुआत तो बहुत धमाकेदार हुई है और पठान जैसी फिल्म ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। भोला और गैसलाईट को भी दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में बताते हैं जो आने वाले समय में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

Upcoming Movies 2023: 1)किसी का भाई किसी की जान

Upcoming Movies 2023-Bhaijaan

सुपरस्टार सलमान खान की ये फिल्म दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस एक्शन ड्रामा फिल्म के गाने एक एक कर रिलीज किए जा रहे हैं जो दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। फिल्म में भाईजान के साथ साउथ सुपरस्टार दग्गुबाती वेंकटेश भी नजर आने वाले हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी जिसमें पूजा हेगड़े और शहनाज गिल के साथ अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

2)रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

Upcoming Movies 2023 List
Upcoming Movies 2023-Rocky or Rani ki Love Story

इस शानदार रोमांस ड्रामा फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं। इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। 28 अप्रैल को इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आएगी।

3)यारियां

Upcoming films
Yaariyan 2

साउथ फिल्म बंगलौर डेज की हिंदी रीमेक इस फिल्म में दिव्या खोसला कुमार, यश दासगुप्ता, मीजान जाफरी और पर्ल वि पूरी इस फिल्म के मुख्य कलाकार हैं। भूशम कुमार, कृष्ण कुमार, दिव्या खोसला कुमार और आयुष माहेश्वरी मिलकर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। इसे 12 मई 2023 को रिलीज किया जाने वाला है।

4)स्वतंत्र वीर सावरकर

April Movie
Vir Swarkar

ये बॉलीवुड की आने वाली देशभक्ति फिल्म है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनाई जाने वाली इस फिल्म में रणदीप हुड्डा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। 26 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और संदीप सिंह है।

5)जवान

Jawaan 2023
Jawaan

एटली कुमार के निर्देशन में बनाई जाने वाली ये फिल्म एक एक्शन ड्रामा है। शाहरुख और नयनतारा इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं और सलमान खान का कैमियो होने की बात भी कही जा रही है। इस फिल्म में किंग खान का डबल रोल है, ये 2 जून को रिलीज होगी।

6)आदिपुरुष

Aadipurush
Aadipurush

ये फैंटसी ड्रामा फिल्म ओम राउत के निर्देशन में बनाई जा रही है। हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज़ होने के अलावा इस तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में डब की जाने वाली है। निर्माता भूषण कुमार की इस फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान मुख्य किरदारों में है। ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज होगी।

7)ड्रीम गर्ल 2

Dream Girl 2
Dream Girl 2 Movie

ड्रीम गर्ल के बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था ये उसी फिल्म की दूसरी किश्त है। राज शांडिल्य के निर्देशन के बनाई जा रही इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में अन्नू कपूर, परेश रावल, विजय राज, राजपाल यादव, असरानी, मनोज जोशी, सीमा पहवा, मनजोत सिंह और अभिषेक बनर्जी भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

8)सत्य प्रेम की कथा

Satya
Satya Prem Katha

ये एक रोमांस ड्रामा फिल्म है जिसका निर्देशन राष्ट्रिय पुरस्कार निर्देशक समीर विंध्वंस कर रहे हैं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देने वाले हैं। भूल भुलैया 2 के बाद एक बार फिर ये जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाली है। निर्माता साजिद नाडियावाल हैं की ये फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

9)योद्धा

Upcoming Films 2023
Yodha 2023

ये साल 2023 की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म है जो सागर अम्ब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनाई जा रही है। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाले हैं।। फिल्म 7 जुलाई को रिलीज की जाने वाली है।

10)एनिमल

Animal Movie
Animal

ये बॉलीवुड की एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले थे, लेकिन परिणीति ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया जिसके बाद साउथ की फेमस एक्ट्रेस रश्मिका को इस फिल्म का हिस्सा बनाया गया। इस 11 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...