Overview: रेड ड्रेस के साथ खूबसूरती में चार चांद लगा देंगे ये मेकअप आइडिया
अगर आप भी किसी इवेंट में या किसी खास फैमिली फंक्शन में रेड ड्रेस पहनने के बारे में सोच रही हैं और उसके साथ कैसा मेकअप करना चाहिए, इसको लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब हम आपकी मुश्किल हल करने वाले हैं। आइए जाने, रेड ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप करना चाहिए?
Makeup for Red Dress: खूबसूरत दिखने का सपना तो हर महिला का होता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि खूबसूरत दिखने में आपके स्टाइलिंग का तरीका एक अहम रोल निभाता है। लाल ड्रेस में महिलाएं बहुत ही खूबसूरत नजर आती हैं। लाल रंग अट्रैक्शन का कलर माना जाता है। हालांकि, अगर आप लाल रंग की ड्रेस के साथ एक परफेक्ट मेकअप को चुनते हैं, तो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं।
अगर आप भी किसी इवेंट में या किसी खास फैमिली फंक्शन में रेड ड्रेस पहनने के बारे में सोच रही हैं और उसके साथ कैसा मेकअप करना चाहिए, इसको लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अब हम आपकी मुश्किल हल करने वाले हैं। आइए जाने, रेड ड्रेस के साथ किस तरह का मेकअप करना चाहिए?
न्यूड ग्लो मेकअप
अगर आप रेड ड्रेस के साथ अपने चेहरे के फीचर्स को उभारना चाहते हैं, तो आपको न्यूड ग्लोइंग मेकअप ट्राई करना चाहिए। रेड कलर की वेस्टर्न ड्रेस के साथ इस तरह का मेकअप बहुत ही अच्छा लगता है। न्यूड मेकअप हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा रहे हैं। इसके लिए आपको फाउंडेशन की जगह टिंटेड मॉइश्चराइजर लगाना होगा। इससे स्किन बहुत ही फ्रेश और नेचुरल लगेगी। ऊपर से चेहरे पर मिनरल ग्लो पाउडर लगाएं। लास्ट में अपने गालों पर पाउडर ब्लश सिमर के बाद ब्रोंजिंग पाउडर भी लगाएं। लिप्स को आपको न्यूड ही रखना है, ऐसे में एक न्यूड लिपस्टिक अप्लाई करें।
बोल्ट रेड लिप्स मेकअप
रेड कलर के आउटफिट के साथ रेड लिपस्टिक वाला ब्राइड मेकअप बहुत ही खूबसूरत लगता है। इससे आपका चेहरा बहुत ही अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसके लिए चेहरे पर फाउंडेशन की एक बेस लेयर तैयार करें। आंखों को बोल्ड रखें और आईलाइनर लगाएं। गालों पर ब्लश अप्लाई करें। इस तरह के मेकअप के साथ विंग टिप्स आईलाइनर अच्छा लगता है। अब रेड कलर के आईशैडो, हाइलाइटर और लिपस्टिक के साथ अपने लुक को फाइनल करें। आप आईशैडो के ऊपर रेड कलर का शिमर भी लगा सकते हैं।
स्मोकी मेकअप
स्मोकी मेकअप हमेशा से ही ट्रेंड का हिस्सा रहा है। नाइट इवेंट्स के लिए यह मेकअप सबसे ज्यादा बेस्ट है। इसके लिए बेस पर प्राइमर लगाने के बाद बीबी क्रीम लगाएं। गालों पर पीच न्यूड कलर का ब्लश अप्लाई करें। चेहरे के डार्क एरियाज पर कंसीलर अप्लाई करें। न्यूड शेड के लिप लाइनर के साथ लिप्स को एक परफेक्ट शेप दे। अब अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए स्मोकी आई मेकअप करें। न्यूड लिपस्टिक के साथ लिप ग्लॉस लगाना बिल्कुल ना भूलें। साथ ही पलकों को घना दिखाने के लिए मस्कारा अप्लाई करें।
नोमेकअप लुक
अगर आप रेड कलर की कोई ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रहे हैं, तो आप उसके साथ नोमेकअप न्यूड लुक भी ट्राई कर सकते हैं। ये मेकअप लुक बहुत ही नेचुरल लगता है। इसे करने के बाद ऐसा लगेगा ही नहीं कि आपने कोई मेकअप किया है। इसके लिए चेहरे पर टोनर, मॉइस्चराइजर और प्राइमर लगाएं। अब अपने स्किन टोन के हिसाब से फाउंडेशन अप्लाई करें। हाइलाइटर को गालों, नाक और लिप्स के पास लगाएं। न्यूड लिप शेड लगाकर लुक को कंप्लीट कर लें।
